एक्सप्लोरर

Alibaba Dastaan E Kabul: अली बाबा शो में होने जा रही है इस एक्ट्रेस की एंट्री, तुनिषा शर्मा को लेकर कही ये बात

Alibaba Dastaan E Kabul: टीवी शो अली बाबा में दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा लीड रोल प्ले कर रही थीं. तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद अब एक्ट्रेस मनुल चूडासमा उन्हें रिप्लेस करके शो में एंट्री लेंगी.

Manul Chudasma Replace Tunisha Sharma: टीवी के विवादित शो 'अली बाबा: दास्तान -ए-काबुल' में जल्द ही नई मरियम की एंट्री होने वाली हैं. शो की लीड हीरोइन तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद उनके रिप्लेसमेंट के लिए एक्ट्रेस मनुल चूडासमा को साइन किया गया है. मनुल ने शो में एंट्री करने के बीच अपने किरदार और दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को लेकर कई बड़ी बातें बोली हैं. 

तुनिषा के सुसाइड से रुक गया था शो
बता दें कि, पिछले साल 2022 में 24 दिसंबर को एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शो के सेट पर ही सुसाइड करके अपनी जान दे दी थी. इस मामले में शो के मेल एक्टर शीजान खान भी जेल में हैं. हालांकि, अली बाबा शो में शीजान खान के रोल के लिए टीवी एक्टर अभिषेक निगम आ चुके हैं, लेकिन अब मरियम के लिए मनुल चूडासमा का नाम फाइनल हुआ है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Makeup by Shoniti Hora (@elan_shonitihora)

मनुल ने शुरू की शो की शूटिंग
मनुल चूडासमा ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है. ई-टाइम्स के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने शो मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा,"मुझे चुनने के लिए मैं किरदार और शो के लिए सच में बहुत आभारी हूं. शो का हिस्सा बनना एक शानदार एहसास है." उन्होंने शो में मरियम का किरदार को निभाने पर बोला, "लीड रोल के तौर पर यह मेरा चौथा शो है, इसलिए कोई घबराहट नहीं है, इसके बजाय, मैं शो का हिस्सा बनने के लिए सच में बहुत एक्साइटेड हूं. मैं पहले ही शो का हिस्सा बन चुकी हूं. शूटिंग शुरू कर दी है."

तुनिषा की जगह कभी नहीं ले सकती
हालांकि, मनुल ने तुनिषा शर्मा को रिप्लेस करने की बात पर 'रिप्लेस' शब्द पर आपत्ति जताई. एक्ट्रेस ने कहा, ये रिप्लेस सही शब्द नहीं होगा. मैं तुनिशा की जगह नहीं ले रही हूं, लेकिन इसी करेक्टर पर एक नए नजरिये के साथ आ रही हूं. मैं कभी भी तुनिषा की जगह नहीं ले सकती." उन्होंने शो में अद्भुत काम किया था और मुझे उम्मीद है कि लोग मेरे किरदार को पसंद करेंगे और हम पर उसी प्यार की बौछार करेंगे जो उन्होंने पहले की थी."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manul 🧚‍♀️ (@manulchudasamaofficial)

इससे पहले मनुल 'बृज के गोपाल'और 'तेनाली रामा' जैसे सुपरहिट शो में नजर आ चुकी हैं. टीवी पर एक्ट्रेस को उनके लुक्स और एक्टिंग के जमकर पॉपुलैरिटी मिली थी.  

यह भी पढ़ें- TMKOC के पोपटलाल से शादी रचाएंगी रीटा रिपोर्टर? फैन के सवाल पर प्रिया आहूजा ने दिया मजेदार रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget