एक्सप्लोरर

Bigg Boss 18 की वजह से बंद किया जा रहा ये टीवी शो, जानें कब ले रहा विदा

Laughter Chefs Last Episode: भारती सिंह की मजेदार होस्टिंग के साथ हंसाते-हंसाते खाना पकाना सिखाने वाला शो 'लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' बंद होने जा रहा है.

Laughter Chefs Last Episode: टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' का आखिरी एपिसोड अक्टूबर में टेलीकास्ट होगा. इस शो में अंकिता लोखंडे, अली गोनी, राहुल वैद्य समेत कई स्टार नजर आते हैं. जून में पहली बार शुरू हुए इस शो की मेजबानी भारती सिंह करती हैं, जबकि सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी इसे जज करते हैं.

क्यों बंद किया जा रहा शो?

टीवी शो को लेकर हाल ही में चर्चा चली थी कि इसे जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह तक टेलीकास्ट किया जाएगा. हालांकि, टीवी शो से जुड़े सूत्र के अनुसार, "रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन की वजह से लाफ्टर शेफ्स सीजन-1 का आखिरी एपिसोड अक्टूबर में प्रसारित होगा.

सूत्रों ने कहा, "चैनल ने इस बारे में सभी कलाकारों को सूचित किया था और जनवरी, 2025 तक की तारीख मांगी थी. लेकिन, कलाकारों के साथ इस संबंध में एग्रीमेंट नहीं किया गया. इसके बाद यह स्‍पष्‍ट हो गया है क‍ि टीवी शो का लास्ट एपिसोड अक्टूबर में आएगा.“

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Krushna Abhishek (@krushna30)

कौन-कौन है शो का हिस्सा?

लाफ्टर शेफ्स सीजन-1 में अंकिता लोखंडे के अलावा उनके पति विक्की जैन भी नजर आते हैं. इसके साथ ही एक्टर अर्जुन बिजलानी, कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा, निया शर्मा, जन्नत जुबैर रहमानी, रीम शेख, सुदेश लहरी और कश्मीरा शाह भी इसमें दिखाई दे चुके हैं. यह शो कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होता है.

इस बीच, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 18वें सीजन को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे. कॉमेडियन और गायक मुनव्वर फारुकी ने रियलिटी शो का पिछला सीजन जीता था. 'बिग बॉस 18' का प्रीमियर 6 अक्टूबर को कलर्स पर होने वाला है.

बता दें कि लाफ्टर शेफ्स सीजन-1 में नजर आने वालीं अंकिता लोखंडे आखिरी बार विनायक दामोदर सावरकर की लाइफ पर बनी फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' में दिखाई दी थीं. इस फिल्म को रणदीप हुड्डा ने डायरेक्ट किया और वह इसके को-राइटर तथा को-प्रोड्यूसर थे. वह इस फिल्म में मुख्य भूमिका में भी दिखाई दिए थे.

इसके अलावा एक्टर अर्जुन बिजलानी ने साल 2004 में आए टीवी शो 'कार्तिका' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसमें जेनिफर विंगेट भी अहम भूमिका में थीं. वह रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' के विजेता हैं और 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 14' के होस्ट भी रह चुके हैं. उन्हें आखिरी बार टीवी ओपेरा 'प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति' में मुख्य भूमिका में देखा गया था.

यह भी पढ़ें: 15 साल की उम्र में सुपरस्टार बन गया था करिश्मा का ये हीरो! फिर एक हादसे ने बर्बाद कर दिया अच्छा खासा करियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ
'कौन बनेगा करोड़पति' में आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा मजेदार सवाल, बिग बी ने दिया ऐसा जवाब
शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? 'भाबी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती
शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती
मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट
मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget