एक्सप्लोरर

Mona Singh On Marriage: शादी के 2 साल बाद भी हनीमून पर नहीं गई हैं मोना सिंह, बोलीं- ये सुनने में अजीब है लेकिन...

Mona Singh On Her After Marriage Life: हाल ही में, एक्ट्रेस मोना सिंह ने शादी के बाद हुए बदलावों और हनीमून प्लांस के बारे में बात की है.

Mona Singh On Her After Marriage Life: ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने ‘क्या हुआ तेरा वादा’ और ‘कवच’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. यही नहीं, एक्ट्रेस वेब सीरीज और फिल्मों में भी अपनी काबिलियत दिखा चुकी हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो मोना सिंह ने अपने सबसे अच्छे दोस्त श्याम राजगोपालन (Shyam Rajgopalan) से साल 2019 में शादी की है. एक लेटेस्ट इंटरव्यू में मोना ने अपनी शादी और हनीमून के बारे में बात की है.

मोना सिंह की शादी के बाद की जिंदगी

मोना सिंह ने ‘ईटाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में पति श्याम के साथ अपनी शादी, इसके बाद हुए बदलावों और हनीमून के बारे में बात की है. एक्ट्रेस ने शादी के बाद हुए बदलावो पर कहा, “जीवन एक हद तक बदल जाता है, क्योंकि शादी के बाद आप अपने माता-पिता के घर को छोड़कर अपने साथी के साथ रहना शुरू कर देते हैं, लेकिन मैं उन्हें शादी से पहले छह साल से एक दोस्त के रूप में जानती थी, इसलिए बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ. हालांकि, मैं शादी के बाद अपने जीवन में हुए छोटे-छोटे बदलावों को एंजॉय कर रही हूं. साथ ही मुझे खुशी है कि मैं अपने माता-पिता के घर से सिर्फ पांच मिनट की दूरी पर रहती हूं और मैं उनसे हर दिन मिल सकती हूं.”

काम और फैमिली के बीच संतुलन

शादी के बाद एक काम करने वाली महिला की जिंदगी काफी बदल जाती है और उसे घर व परिवार के बीच संतुलन बनाए रखने का एक बड़ा चैलेंज होता है. हालांकि, मोना इसमें महारथ हासिल कर चुकी हैं. उनका कहना है कि, वह घर और काम को बहुत अच्छे से संतुलित करती हैं. उन्होंने कहा, “मैं तीन महीने काम करती हूं और फिर मैं अपने व अपने परिवार के लिए समय निकालती हूं. इसके बाद मैं अगली स्क्रिप्ट देखती हूं, जिस पर मैं काम कर सकती हूं. मैं इस जीवन से प्यार करती हूं.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mona Singh (@monajsingh)

मोना सिंह का हनीमून प्लान

मोना सिंह को शादी को करीब दो साल हो गए हैं, लेकिन अभी भी वह अपने हनीमून की प्लानिंग कर रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “ये सुनने में अजीब है, लेकिन हम अभी भी अपने हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं. हमारी शादी को दो साल हो गए हैं. मैं पिछले दो महीनों से अपने पति से कह रही हूं कि, हमें विदेश यात्रा की योजना बनानी चाहिए. हम 10-15 दिनों के लिए घूमने जाने के लिए एक तारीख को लॉक करना चाहते हैं, लेकिन जिस तरह से यूरोप में चीजें चल रही हैं. मुझे यकीन नहीं है कि हमें अभी छुट्टी की योजना बनानी चाहिए.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mona Singh (@monajsingh)

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt Dance On Channa Mereya: देखिए कैसे पति रणबीर के 'चन्‍ना मेरेया' सॉन्‍ग पर झूमने लगीं प्रेग्‍नेंट आलिया

मोना सिंह अपकमिंग फिल्म

मोना सिंह जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी. फिल्म में वह लाल सिंह उर्फ आमिर खान (Aamir Khan) की मां की भूमिका में दिखाई देंगी. इसमें करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- ब्रेकअप के बीच Shamita Shetty और Raqesh Bapat की रोमांटिक तस्वीर हो रही वायरल, आपने देखी क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे का हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं ही विनर बन गई हूं'
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, प्यार देखकर हुईं इमोशनल
TV Serial Spoilers: सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा
सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget