एक्सप्लोरर

मुफ्त की मसाज का आनंद लेते दिखे कृष्णा अभिषेक....Kapil Sharma ने चुपके से वीडियो बनाकर उड़ाई खिल्ली

Kapil Sharma Fun With Krushna Abhishek: हाल में कपिल शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी 'सपना' उर्फ कृष्णा के साथ चिल करते दिख रहे हैं. 

Kapil Sharma Fun With Krushna Abhishek: कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने सुपरहिट शो की वापसी को लेकर चर्चाओं में हैं. हालांकि इस बीच उनकी टीम से एक्टर कृष्णा अभिषेक के निकलने की खबरें सामने आई थीं. तब फैंस को लगा कि शायद कृष्णा और कपिल के बीच दोस्ती दुश्मनी में बदल गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने इन अटकलों को भी खत्म कर दिया है. हाल में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी 'सपना' उर्फ कृष्णा के साथ चिल करते दिख रहे हैं. 

कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) दोनों बुधवार को एक एयरपोर्ट लाउंज में चिल करते नजर आए. साथ में कीकू शारदा भी थे. कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि कैसे कृष्णा को ऑफर के मुताबिक फ्री मसाज मिली और एक्स्ट्रा मिनट्स पर चार्ज लगते ही तुरंत उन्होंने मसाज बंद कर दी.  वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कपिल ने लिखा, "मुफ्त की मसाज @krushna30 #kslive #kslive2022 #flying #australia." इस वीडियो में कपिल को कॉफी पीते हुए दिखाया गया है, जबकि कृष्णा, जो उनके बगल में बैठे हैं, वो अपने पैरों की मालिश करवा रहे हैं. उनके साथ कीकू शारदा भी हैं. 

कृष्ण मालिश करनेवाली से पैरों की मालिश के चार्ज पूछते हैं. तब उन्हें पता चलता है कि मालिश के पहले 15 मिनट मुफ्त हैं और वे ग्राहक से मुफ्त मिनट खत्म होने के बाद ही शुल्क लेना शुरू करते हैं. जब कृष्ण उससे पूछते हैं कि वह कितने समय से उनके पैरों की मालिश कर रही है, तो वह जवाब देती है, "15 मिनट." इतना सुनते ही कृष्णा पैसे देने से बचने के लिए तुरंत कुर्सी से उठ जाते हैं. ये देख कपिल शर्मा और कीकू की हंसी फूट पड़ती है. वीडियो पर कपिल और कृ्ष्णा के फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

वीडियो को 5.4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक फैन ने कमेन्ट किया, "मुझे उम्मीद है कि पूरी टीम भारत में फिर से एक साथ आएगी." एक अन्य यूजर ने कृष्णा के द कपिल शर्मा शो छोड़ने की अफवाहों पर संकेत दिया और लिखा, "कृष्णा को वापस लाओ."

बता दें कि कपिल और कृष्णा, कीकू शारदा और अन्य के साथ बुधवार रात ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए थे. कृष्णा को दिन में पत्नी कश्मीरा शाह के साथ स्पॉट किया गया. यहां कृष्णा ने द कपिल शर्मा शो छोड़ने के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने मीडिया से कहा, "कोई मुद्दा नहीं है. मैं कपिल से प्यार करता हूं, वह मुझसे प्यार करते हैं. कपिल का शो मेरा खुद का भी शो है, मैं फिर से वापस आऊंगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget