एक्सप्लोरर

Krushna Abhishek के बर्थडे पर पत्नी कश्मीरा शाह ने लुटाया प्यार, पोस्ट कर लिखी दिल की बात

Krushna Abhishek Birthday: एक्टर-कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक आज अपना 41वां बर्थडे मना रहे हैं. इस स्पेशल डे पर कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने एक वीडियो के साथ प्यारा नोट लिखकर उन्हें विश किया है.

Comedian Krushna Abhishek Birthday: कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी पूरी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दर्शकों को गुदगुदाने का काम कर रहे हैं. नए सीजन में कपिल शर्मा के साथ कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह नजर आ रहे हैं. वहीं आज कृष्णा अभिषेक अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. कृष्णा के जन्मदिन पर उन्हें फैंस और तमाम सेलेब्स जमकर बधाई दे रहे हैं. 

41 साल के हुए कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक

इसी के साथ कृष्णा अभिषेक के बर्थडे पर उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने एक वीडियो के साथ प्यारा नोट लिखकर उन्हें विश किया है. इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. कृष्णा के बिग डे पर कश्मीरा ने कैप्शन में लिखा- 'मेरा प्यार, मेरा परिवार, मेरा सब कुछ, जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान, तुम पिछले 18 सालों से मेरी चट्टान हो और मैं तुम्हारे साथ कई और जन्म रहना चाहती हूं. तुम्हें अपनी लाइफ में पाकर मैं बहुत खुशनसीब हूं. मेरे रॉकस्टार, तुम्हें अभी और हमेशा प्यार करती हूं और एक बार फिर तुम्हें जन्मदिन मुबारक.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1)

बता दें कि पॉपुलर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं. कृष्णा और कश्मीरा की उम्र में 12 साल का गैप है. कश्मीरा शाह की ये दूसरी शादी है. शादी टूटने के बाद कश्मीरा और कृष्णा अभिषेक की मुलाकात हुई. कृष्णा ने अपने हंसमुख स्वभाव से कश्मीरा को इंप्रेस किया और दोनों दोस्त बन गए. इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए. साल 2013 में  कश्मीरा और कृष्णा ने शादी कर ली थी.

दूसरे सीजन में हॉलीवुड से लेकर स्पोर्ट्स तक के सितारे आ रहे नजर

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का नया वर्जन 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' हर किसी को पसंद आ रहा है. कपिल शर्मा अपनी पुरानी स्टार कास्ट के साथ ही दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. इस शो में भी कृष्णा अभिषेक दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. इस शो में अभी तक कई सेलेब्स आ चुके हैं. वहीं 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन में बॉलीवुड, हॉलीवुड से लेकर स्पोर्ट्स तक के सितारे नजर आ रहे हैं. शो के दूसरे सीजन में हॉलीवुड सिंगर एड शीरन समेत कई बेहतरीन स्टार्स गेस्ट बनकर आ चुके हैं. 

 

यह भी पढ़ें:  6 महीने की हुईं रुबीना-अभिनव की ट्विंस बेटियां, कपल ने लाडलियों के साथ शेयर की दिल छू लेने वाली वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget