एक्सप्लोरर

पति-पत्नी जंग: अजय देवगन को जूतों से पीटना चाहती हैं काजोल? यहां किए हैं कई खुलासे

करण ने दो साल पहले उनकी आपसी लड़ाई पर चर्चा की और उनसे बताया कि कैसे उन्होंने एक दूसरे के साथ बात करना बंद कर दिया. उस दौरान अजय की फिल्म 'शिवाय' और करण की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' साल 2016 में बॉक्स ऑफिस आमने-सामने थी.

'कॉफ़ी विद करण' के सीज़न 6 में रविवार का एपिसोड काफी दिलचस्प रहा. शो की शुरुआत आम तौर पर बाकी एपिसोड्स के लिहाज से कहीं बेहतर थी, क्योंकि मेजबान करण जौहर ने बीती रात के एपिसोड में बॉलीवुड कलाकार जोड़ी अजय देवगन और काजोल को पेश किया.

करण ने बिना वक्त गवाए इस जोड़ी से तीखे मगर गुदगुदाने वाले सवालों को पूछना शुरू किया. करण ने उस बात का भी जिक्र किया जब उनकी और काजोल की आपसी लड़ाई हुई थी. इस बात जिक्र उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी में भी किया कि वह काजोल के साथ कभी दोस्ती नहीं करेंगे, जो कि अब झूठा साबित हो गया है. करण ने बड़े उत्साह के साथ उस वक्त के बारे में भी बताया कि जिस दौरान उनकी और काजोल की पहली मुलाकात हुई थी.

करण ने अजय देवगन से इस बारे में सवाल किया कि वे उन्हें कभी किसी इवेंट या अवॉर्ड शो या किसी पार्टी में नहीं देखते हैं, आखिर इसकी क्या वजह है? इस बात पर अजय ने कहा कि उन्हें सोशल इवेंट्स से घबराहट होती है. उन्हें अपना काम करना पसंद है और काम के बाद घर पर बच्चों के साथ वक्त बिताना काफी अच्छा लगता है. इस पर काजोल ने बीच में बोलते हुए कहा कि वह (अजय) बहुत आलसी हैं, जिससे अजय असहमत दिखाई दिए.

पति-पत्नी जंग: अजय देवगन को जूतों से पीटना चाहती हैं काजोल? यहां किए हैं कई खुलासे

करण ने दो साल पहले उनकी आपसी लड़ाई पर चर्चा की और उनसे बताया कि कैसे उन्होंने एक दूसरे के साथ बात करना बंद कर दिया. उस दौरान अजय की फिल्म 'शिवाय' और करण की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' साल 2016 में बॉक्स ऑफिस आमने-सामने थी. अजय की करण से इस बात की नाराजगी थी कि उन्होंने फिल्म आलोचक कामल आर खान की 'शिवाय' के लिए दिए गए नेगेटिव रिव्यू को सपोर्ट किया था. काजोल ने भी इस बात पर अपने पति का साथ दिया और कहा कि वह करण के इस काम पर चौंक गई थीं. फिल्म निर्देशक को उनके (काजोल) के ट्वीट से काफी गहरा सदमा लगा, इसके बाद उन्होंने काजोल से अपने संबंधों का तोड़ने का फैसला किया. उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी में भी लिखा था कि काजोल अब उनके लिए कुछ भी नहीं हैं.

करण और अजय ने काजोल के नए शगल के बारे में भी चर्चा कि जहां अजय ने करण से ये बताया कि वह सेल्फी लेकर तीन घंटे तक उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए एडिट करती रही हैं. अजय ने कहां, ''उन्होंने अपनी पूरी लाइफ में ऐसा कुछ नहीं किया और पता नहीं बुढ़ापे में आकर...''. इस बात पर काजोल ने अजय के ऊपर अपनी आखें तरेरते हुए कहा, ''तुम्हारा बुढ़ापा हो, मेरा तो नहीं है.''

शो के बाकी सवालों में रैपिड फायर सेशन काफी दिलचस्प रहता है जहां दोनों के मुताबिक कई बातें पता चलीं. काजोल ने कहा कि करिश्मा कपूर और वह एक दोस्त हैं, ऋतिक रोशन एक शानदार डांसर हैं, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक अच्छे कपल हैं. जब काजोल से पूछा गया कि उनके पति के साथ अच्छा कपल कौन दिखेगा इस पर जवाब आया, 'कोई नहीं'. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान फिल्म के सेट पर हमेशा लेट आते हैं. उन्होंने दीपिका पादुकोण की अपेक्षा प्रियंका को ज्यादा हॉट (खूबसूरत) बताया. 'फना' की अभिनेत्री ने पसंदीदा फिल्म के रूप में 'माई नेम इज खान' का नाम लिया.

अब करण की बारी अजय देवगन से सवाल पूछने की थी. करण के सावालों का जवाब देते हुए अजय ने कहा कि लोग उनके कम बोलने के स्वाभाव को घमंड के तौर पर देखते हैं. उन्होंने करण के एक अंधविश्वास का भी जिक्र किया कि उनकी ज्यादातर फिल्में 'क' से शुरू होती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए लकी मानी जाती हैं. मगर उनकी फिल्म 'काल' फ्लॉप हो गई.

जब करण ने अजय से पूछा कि काजोल के साथ इस जेनरेशन में कौन बेहतर जोड़ी के तौर पर नजर आएगा. इस पर अजय ने कहा कहा, 'बेटे के तौर पर'?. अजय की इस बात सुन कर काजोल उनपर टूट पड़ीं. अपने जूते की तरफ इशारा करते हुए काजोल ने अजय से कहा, ''कुत्ते कमीने! जूते से...''. इस बात पर करण ने उन्हें बताया कि यहां यह सब कहना मना है.

फिर करण ने अजय से पूछा कि एक झूठ जो हर बॉलीवुड स्टार बोलता है. करण के उत्तर में अजय ने कहा, ''मैं अपनी पत्नी को प्यार करता हूं''. इस काजोल ने उन्हें घूरा और उनसे पूछा, ''घर जाना है?''. इस पर अजय ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह दूसरों की बात कर रहे हैं.

इस तरह की प्यारी नोक-झोंक के साथ शो खत्म हो गया. यदि आप चाहें तो इस शो को दोबारा हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरी शादी करेंगे श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी? बोले- मैं लिव-इन रिलेशनशिप में हूं
तीसरी शादी करेंगे श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी? बोले- मैं लिव-इन रिलेशनशिप में हूं
श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड का दावा, कहा- एक्ट्रेस की मां की वजह से टूटा घर
श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड का दावा, कहा- एक्ट्रेस की मां की वजह से टूटा घर
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में पूजा को लेकर मचेगा घमासान, अनु के सामने खुलेगा आर्या का राज
'वसुधा' में पूजा को लेकर मचेगा घमासान, अनु के सामने खुलेगा आर्या का पुराना राज

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget