एक्सप्लोरर

‘जाट की जुगनी’ में हरियाणा के रंग, जानकी बन गई जुगनी

नई दिल्ली : सीरियल ‘सिया के राम’ में जानकी की भूमिका से लोकप्रिय हुई खूबसूरत अभिनेत्री मदिराक्षी अब जुगनी बन गयी है. मदिराक्षी का यह नया अवतार सोनी चैनल के नए सीरियल ‘जाट की जुगनी’ में देखा जा सकेगा. सोनी ने इस सीरियल को 3 अप्रैल से सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे का प्रसारण समय दिया है. यह सीरियल एक ओर एक बहन और उसके तीन भाइयों की कहानी है तो दूसरी और चैनल का दावा है कि यह एक विस्फोटक प्रेम कहानी है. सीरियल की खास बात यह भी है कि इसमें हरियाणा के कई रंग दिखेंगे. हरियाणा पर बने सीरियल और फ़िल्में पिछले कुछ समय से लगातार दर्शकों को  आकर्षित कर रहे हैं.

‘जाट की जुगनी’ का निर्माण रश्मि शर्मा ने किया है. रश्मि के इन दिनों अन्य टीवी चैनल्स पर ‘साथ निभाना साथिया’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘संतोषी माँ’ जैसे सीरियल प्रसारिट हो रहे हैं. मदिराक्षी मुंडले इसमें जहाँ मुन्नी यानि जुगनी की भूमिका में हैं. वहां उनके साथ विशाल वशिष्ठ, यश टोंक, रिंकू करमारकर, ऋचा सोनी और राकेश पांडे अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं. सीरियल की कहानी एक ऐसी लड़की मुन्नी की है जिसके माता पिता नहीं हैं. लेकिन उसके तीन भाई और भाभी उस पर जान छिड़कते हैं. भाई उसे इतना प्यार करते हैं कि वे नहीं चाहते कि मुन्नी के जीवन में किसी बाहरी लड़के की परछाईं भी झांके. इसके लिए भाइयों ने अपनी ओर से पक्के इंतजाम किये हुए हैं. जैसे वे गाँव के लगभग सभी लड़कों से मुन्नी को राखी बंधवा चुके हैं. मुन्नी को घर से बाहर कॉलेज आदि में भी अपनी निगरानी में भेजते हैं. लेकिन कहते हैं न जब जब जो जो होना है, तब तब सो सो होता है. एक दिन मुन्नी की जिंदगी में एक युवक बिट्टू आ ही जाता है. बिट्टू जहाँ जोशीला और बेपरवाह लड़का है वहां मुन्नी एक डरपोक, शर्मिली और नाज़ुक सी लड़की है. लेकिन किसी को किसी से प्यार हो जाए तो विपरित धाराएँ भी संग संग बहने लगती हैं. किन्तु सबसे बड़ी समस्या तो वो भाई हैं जो अपनी लाडली बहना को किसी गैर की बाहों में देखना तो दूर ऐसा सोच भी नहीं सकते. ज़ाहिर है ऐसे में मुन्नी और बिट्टू मिलेंगे तो तूफ़ान तो आएगा ही. 2 अपने इस सीरियल पर बात करते हुए मदिराक्षी कहती है – “मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरा यह नया सीरियल दर्शकों को पसंद आएगा. इसकी कहानी तो अलग हटकर है ही साथ ही ‘जाट की जुगनी’ का निर्माण कुछ इस तरह से किया गया है जिसे देखने पर दर्शकों की थकान मिट जाए और वे खुद को फ्रेश और हल्का फुल्का महसूस कर सकें. सीरियल में दर्शकों को कॉमेडी, एक्शन, इमोशन और ड्रामा सभी कुछ मिलेगा वह भी दिलचस्प रंगों में.” उधर बिट्टू की भूमिका कर रहे अभिनेता विशाल वशिष्ठ का कहना है कि जब लैला मजनू और रोमियो जूलियट जैसी प्रेम कहानियों में दर्द ही दर्द और मुश्किल पर मुश्किल के बाद भी अंत में जुदाई दिखाई जाती है तो बहुत तकलीफ होती है. मेरा मानना है कि प्रेम कहानियों का अंत हमेशा सुखद होना चाहिए. विशाल ने इस दौरान एक दिलचस्प बात यह भी बताई कि उन्हें रोमांटिक पुस्तकें पढने और रोमांटिक फ़िल्में देखने का बहुत शौक है. विशाल बताते हैं- “ शूटिंग के दौरान जैसे ही शूटिंग ब्रेक होता है वैसे ही मैं सेट पर रोमांटिक फ़िल्में देखना शुरू कर देता हूँ. मेरी इस आदत को देख यूनिट के लोग शूटिंग ब्रेक को मूवी ब्रेक और मूवी स्क्रीनिंग टाइम कहने लगे हैं. फिर इसका लाभ भी मुझे मिल रहा है अलग अलग किस्म की रोमांटिक फिल्म देखकर बहुत कुछ सीखने को मिलता है, इससे मैं अपनी बिट्टू के रोमांटिक भूमिका को और भी अच्छे से कर पा रहा हूँ.”
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Entertainment News Live: शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की हो रही मांग, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे फर्क नहीं पड़ता; राम चरण की 'पेद्दी' करेगी बंपर ओपनिंग!
Live: शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की हो रही मांग, राम चरण की 'पेद्दी' करेगी बंपर ओपनिंग!
'विश्वासघात कर रही हैं...' शिल्पा शिंदे के झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप पर भड़कीं पूजा बेदी, करण ओबेरॉय ने भी लताड़ा
शिल्पा शिंदे के झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप पर भड़कीं पूजा बेदी, करण ओबेरॉय ने भी लताड़ा
झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट आरोप मामले में शिल्पा शिंदे को मिला बेबिका धुर्वे का साथ, बोलीं- वो एक बहादुर इंसान हैं
शिल्पा शिंदे को मिला बेबिका धुर्वे का साथ, बोलीं- वो एक बहादुर और मजबूत इंसान हैं
शिल्पा शिंदे कौन हैं? प्रोड्यूसर पर झूठा सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस लगाकर चौतरफा घिरीं 'अंगूरी भाभी'
शिल्पा शिंदे कौन हैं? प्रोड्यूसर पर झूठा सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस लगाकर चौतरफा घिरीं

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
Embed widget