एक्सप्लोरर

कमाई के मामले में कपिल शर्मा से पीछे नहीं हैं सुनील ग्रोवर! जानें...

नई दिल्ली : इन दिनों कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े के कारण सुर्खियों में हैं. हालांकि, ताजा खबरों की मानें तो दोनों ने फिर से एक साथ काम करना शुरू कर दिया है. लेकिन आपको बता दें कि ना सिर्फ पॉपुलरिटी बल्कि कमाई के मामले में भी सुनील ग्रोवर कपिल से ज्यादा पीछे नहीं है.

पिछले साल फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कॉमेडियन की लिस्ट में कपिल 11 वें नंबर पर थे. फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक कपिल शर्मा की सलाना कमाई करीब 30 करोड़ है. वहीं बिजनेस वर्ल्ड मैगजीन की मानें तो सुनील कमाई के मामले में कपिल के बराबर ही हैं और उनकी सलाना कमाई भी करीब 30 करो़ड़ है. बिजनेस वर्ल्ड की खबर के मुताबिक कपिल अपने एक शो के लिए करीब 55 से 90 लाख रुपए तक चॉर्ज करते हैं. वहीं सुनील अपने एक शो के लिए 5-7 लाख रुपए चॉर्ज करते हैं, जबकि किसी फंक्शन का हिस्सा बनने के लिए सुनील 10 से 12 लाख रुपए फीस लेते हैं.

बढ़ी कपिल की मुश्किलें, लोग करने लगे हैं नापसंद...

दरअसल सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, और अली असगर के बिना कपिल को दो एपिसोड शूट करना पड़ा, जिसके यूट्यूब पर प्रसारण के बाद लोगों ने नकरात्मक प्रतिक्रिया ज्यादा दी. 'सेट इंडिया' के यूट्यूब चैनल से 'द कपिल शर्मा शो' के दोनों एपिसोड को अपलोड किया गया है. 'नाम शबाना' की टीम के साथ कपिल के एपिसोड संख्या 92 को अभी तक सिर्फ 17 लाख बार देखा गया है. कपिल के लिए परेशान करने वाली बात यह है कि उनके इस एपिसोड को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 57 हजार लोगों ने 'डिसलाइक' किया है वहीं लाइक्स करने वालों की संख्या महज 15 हजार 970 है.

3

'द कपिल शर्मा शो' के कई सारे एपिसोड को एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूट्यूब पर डाले गए इन वीडियोज को 'डिसलाइक्स' के मुकाबले 'लाइक्स' छह गुनी या इससे ज्यादा की संख्या में मिले हैं. लेकिन ऐसा शायद पहली बार हो रहा है कि कपिल के इन दो एपिसोड्स को लाइक्स के मुकाबले तीन गुनी 'डिसलाइक्स' मिले हैं. आप तस्वीरों में सभी आंकड़ें देख सकते हैं. (साभार- यूट्यूब)

5

26 मार्च को यूट्यूब पर अपलोड किए गए एपिसोड संख्या 92 को अभी तक सिर्फ 6 लाख बार देखा गया है जिसे 30,771 लोगों ने 'डिसलाइक' और सिर्फ 9,317 लोगों ने लाइक किया है. यह आंकड़ा खबर लिखे जाने तक का है. गौर करने वाली बात यह भी है कि 26 मार्च को यूट्यूब पर अपलोड किए गए इन दोनों वीडियो पर ज्यादातर व्यूअर्स ने कपिल के खिलाफ और सुनील के समर्थन में कमेंट किया है. इन दोनों एपिसोड से यह साबित होता है कि कपिल की पॉपुलरिटी काफी तेजी से नीचे गिर रही थी. कपिल के लिए यह पूरा विवाद बड़े झटके जैसा रहा है लेकिन अब एकबार फिर दोनों के साथ आने की खबरों से शो पर से मुश्किलों के बादल छंटते हुए नजर आ रहे हैं.

8

जानें इस पूरे मामले पर कपिल और सुनील ने क्या कहा था...

आपको यह भी बता दें कि हाल ही में कपिल ने इस पुरी घटना पर फेसबुक पर सफाई देते हुए लिखा था, “मैं अपने साथ घट रहे बेहद खूबसूरत वक्त के जश्न में था और अचानक मैंने अपने और सुनील पाजी के बीच लड़ाई की खबर सुनी.” कपिल के मुताबिक, “पहली बात कि यह जानकारी कहां से आई? इसके पीछे मकसद क्या है? अगर मैंने उनके साथ प्लेन में लड़ाई की तो किसने देखा और आपको बताया… क्या वह भरोसे के लायक हैं? कुछ लोग ऐसी बातों के मजा लेते हैं.”

कपिल ने हालांकि माना कि सुनील के साथ उनकी बहस हुई थी, लेकिन इसका बचाव करते हुए कहा था कि वे भी सामान्य लोग हैं और कभी-कभी ऐसा हो जाता है.

उन्होंने कहा था, “क्या हम सामान्य लोग नहीं हैं? पिछले पांच सालों में मैं पहली बार उन पर चिल्लाया… इतना तो चलता है.” उन्होंने लिखा “मैं उन्हें एक कलाकार और एक इंसान के रूप में पसंद करता हूं… वह मेरे बड़े भाई के समान हैं… हर समय इतनी नकारात्मकता क्यों?” कपिल ने कहा था कि वे आपस में मिलकर मामले को सुलझा लेंगे. कपिल ने इस पूरी घटना पर एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा, 'सुनील पा जी सॉरी अगर मैंने आपको अंजाने में हर्ट किया है. आप अच्छी से जानते हैं कि मैं आपको कितना प्यार करता हूं. मैं भी अपसेट (परेशान) हूं. हमेशा ढ़ेर सारा प्यार.'

बता दें कि सुनील ग्रोवर ने भी इस पुरी घटना पर ट्विटर के जरिए अपना पक्ष रखा था. सुनील ने कपिल शर्मा को टैग करते हुए अपनी ट्वीट में लिखा, ”हां आपने मुझे हर्ट किया है. भले सभी के पास आपके जितना टैलेंट और सक्सेस नहीं है मगर आपको एक इंसान को ‘इंसान’ समझने की जरूरत है. मेरी तरफ से आपको एक सुझाव है कि आप जानवरों के अलावा इंसानो की भी रेस्पेक्ट करें. यदि कोई आपको सही सलाह दे तो आप उसे गाली नहीं दें.”

अपने ट्वीट में सुनील ने लिखा था, ”मैं आपका शुक्रिया कहता हूं कि आपने मुझे इस बात अहसास दिलाया है कि यह आपका शो है और आप जब चाहें जिसे चाहें इस शो से उसे बाहर कर सकते हैं. आप कॉमेडी के बादशाह हैं और अपनी फील्ड में बेहतरी हैं लेकिन आप भगवान नहीं हैं.”

 

क्या था पूरा मामला?

कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौट रहे थे. जिसमें सुनील ग्रोवर भी शामिल थे. कपिल की टीम सिडनी और मेलबोर्न में शो करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी. वे बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे थे.

खबरें थीं कि कपिल शर्मा नशे में थे. नशे में धुत कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर की तरफ चले गए. सुनील एक ही केबिन में थे जहां जा कर कपिल उनसे दुर्व्यवहार करने लगे और फिर उन्हें मारना शुरू कर दिया. बताया गया कि सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के इस तरह के बर्ताव से हैरान थे. सुनील ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने का फैसला किया.

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर का अपमान करते हुए कहा, “तू है कौन? तेरा शो फ्लॉप हो गया था, तू मेरा नौकर है, तू ऑस्ट्रेलिया में भी जो खुद से शो किया वो फ्लॉप था…”

कमाई के मामले में कपिल शर्मा से पीछे नहीं हैं सुनील ग्रोवर! जानें...

इस घटना से प्लेन के कुछ यात्री डर गए जिसके बाद उन्होंने इमरजेन्सी लैंडिंग की भी मांग की. इसके बाद कपिल की टीम के अन्य सदस्यों ने हस्तक्षेप किया जिसकी वजह से कपिल शांत हुए.

यह भी कहा जा रहा है कि सुनील ग्रोवर, कपिल के इस बर्ताव से इतने गुस्सा हैं कि वह जल्द ही ‘द कपिल शर्मा शो’ को छोड़ सकते हैं. अन्य टीम के सदस्य भी कपिल शर्मा से गुस्सा हैं क्योंकि कपिल ने फिल्मों में काम करने के बाद अपनी टीम के सदस्यों को ‘टीवी वालों’ बुलाना शुरू कर दिए था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान
सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
हार्ट सर्जरी के 3 महीने बाद ही काम पर लौट आए थे CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह, 111 मिनट के एपिसोड से बनाया था रिकॉर्ड
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget