एक्सप्लोरर

KBC 12: अमिताभ बच्चन ने याद किया बचपन का किस्सा, बोले- स्कूल में बोला था सांप मारने का झूठ, प्रिंसिपल ने कर दी थी पिटाई

केबीसी 12 के करमवीर स्पेशल एपिसोड में गेस्ट बोमन ईरानी के पूछने पर अमिताभ बच्चन अपने बचपन का किस्सा का शेयर किया. बिग बी ने कहा कि एक बार स्कूल में उन्होंने मरा हुआ सांप हॉकी पर घुमाया और अन्य छात्रों से कहा कि उन्होंने इस सांप को मारा है. लेकिन प्रिंसिपल ने उनकी पिटाई की.

कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट अमिताभ बच्चन ने गेम शो के लेटेस्ट एपिसोड में अपने बचपन का किस्सा याद किया. करमवीर एपिसोड में गेस्ट बोमन ईरानी ने अमिताभ बच्चन से पूछा था कि जब वह छोटे थे तो किस तरह के बच्चे थे. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपने बोमन को ईरानी और ऑडियंस के साथ अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया.

अमिताभ बच्चन ने याद करते हुए कहा,"मैं बहुत डरपोक था. बहुत सी चीज हम करते थे जो चोरी छुपे करते थे और कभी बताते नहीं थे किसी को." एक दिन अमिताभ बच्चन और उनके दोस्त पर एक सांप ने हमला कर दिया. जिसकी वजह से वह दोनों भागने लगे, लेकिन उन्होंने देखा कि सड़क की एक तरफ सांप मारने वाला एक शख्स बैठा है और उसने सांप को मार दिया.

सांप को मारने का झूठ

अमिताभ बोले,"मार दिया तो हमको लगा कि बहुत बड़ी चीज हो गई." इसके बाद उन्होंने मरे हुए सांप को अपनी हॉकी स्टिक से उठाया और स्कूल के चारों तरफ घूमना शुरू कर दिया और लोगों से कहा कि सांप को उन्होंने मारा है. लेकिन स्कूल के प्रिंसिपल खुश नहीं थे. बिग बी ने कहा,"हमारे प्रिंसिपल ब्रिटिशर थे तो एक ब्रिटिश माहौल था. सच्चाई बहुत जरूरी होती थी."

तेल में भिगी स्टिक से पिटाई

अमिताभ ने आगे कहा,"वह अक्सर कहते थे,'आप जानते हैं कि आपने क्या गलत किया है?' 'जी,सर' 'मैं आपको छह कट देने जा रहा हूं." इसके बाद अमिताभ बच्चन दंड की जानकारी देते थे. वह कहते हैं कि स्कूल में एक गैराज था जहां तेल में भिगो कर एक स्टिक रखी थी. अमिताभ और उनके दोस्तों को एक व्हीलचेयर पर झुकने के लिए कहा गया था, और उनकी पीठ पर जोर मार पड़ती थी.

बहुत दर्द होता था

वह आगे कहते हैं,"सांस निकल जाती थी, इतना दर्द होता था. लेकिन कार्यक्रम ये होता था कि खड़े होकर  बोलना पड़ता था, 'थैंक्यू सर'."  अमिताभ बच्चन ने शेरवुड कॉलेज, नैनीताल और किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है.

ये भी पढ़ें-

Govinda Birthday: 5 स्टार होटल में नौकरी करना चाहते थे गोविंदा, 'अंग्रेजी' की वजह से नहीं मिला काम

Inside Video: अंकिता लोखंडे के बर्थडे पार्टी में पहुंचे संदीप सिंह, भड़के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस बोले- ये है असली चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget