एक्सप्लोरर

1 करोड़ जीतते ही फूट-फूटकर रोए केबीसी के ये कंटेस्टेंट, अमिताभ बच्चन को सुनाई दर्दभरी दास्तान

Kaun Banega Crorepati 14: केबीसी सीजन 14 में एक और कंटेस्टेंट शाश्वत गोयल ने 1 करोड़ की धनराशी जीत ली है. वह आज साढ़े 7 करोड़ के लिए अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे.

Kaun Banega Crorepati 14: टीवी के सुपरहिट रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14)' के लेटेस्ट एपिसोड में उसे एक और करोड़पति विनर मिलने वाला है. सोनी टीवी चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी लेटेस्ट प्रोमो में केबीसी 14 कंटेस्टेंट शाश्वत गोयल (Shashwat Goyal) एक करोड़ की धनराशि जीत गए हैं. करोड़पति बनते ही गोयल केबीसी के मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगते हैं. वह दर्शकों के बीच जाकर मां के पास खूब रोते नजर आ रहे हैं. शो के मंच पर इस भावुक नजारे को देख सभी की आंखें नम हो जाती हैं. शो होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी इमोशनल नजर आ रहे हैं. शाश्वत गोयल के 17वें सवाल पर पहुंचने का ये एपिसोड आज 10 अक्टूबर को टेलीकास्ट होने वाला है.

मां को याद कर रो पड़े शाश्वत गोयल
'कौन बनेगा करोड़पति 14' में करोड़पति बनने वाले शाश्वत गोयल (Shashwat Goyal KBC 14) दूसरे खिलाड़ी हैं. सोनी टीवी इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी Kaun Banega Crorepati 14 के प्रोमो में दिखाया गया कि ई कॉमर्स कंपनी के स्ट्रैटजी मैनेजर शाश्वत गोयल ने एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं. इस पड़ाव तक बहुत कम ही लोग पहुंच पाते हैं. इसलिए उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता. शाश्वत एक करोड़ जीतने के बाद वह भावुक होकर रोने लगते हैं. फिर शाश्वत अपनी केबीसी की जर्नी बताते हैं कि उनकी मां का सपना था कि बेटा एक दिन हॉटसीट पर जाए, लेकिन कोरोना महामारी में उनकी मां का निधन हो गया था. इसलिए केबीसी के दर्शकों की लाइन में एक सीट उनकी मां के लिए खाली छोड़ी गई थी शाश्वत वहीं जाकर मां को यादकर इमोशनल हो जाते हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

साढ़े 7 करोड़ के लिए किस्मत आजमाएंगे शाश्वत
एक करोड़ धनराशि जीतने के बाद शास्वत आगे 7.5 करोड़ का सवाल खेलने वाले हैं. अब वह इसे पार कर पाएंगे या नहीं, यह तो आज रात वाले एपिसोड में ही क्लियर हो पाएगा. अगर शाश्वत जीत जाते हैं तो वह साढ़े 7 करोड़ जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. शाश्वत से पहले इस सीजन की पहली करोड़पति महाराष्ट्र के कोल्हापुर की कविता चावला ने करोड़पति के इस खिताब को अपने नाम किया था. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget