एक्सप्लोरर

KBC 14 के मंच पर कंटेस्टेंट की इस बात को सुन बिग बी रह गए हैरान, बोले- ये आपने बहुत ज्यादा बोल दिया

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के बीते एपिसोड में भोपाल से आए कंटेस्टेंट ने होस्ट अमिताभ बच्चन से कुछ ऐसा कहा, जिसे सुन वह भी हैरान रह गए.

Kaun Banega Crorepati 14 Update: सबसे लंबे समय से प्रसारित हो रहा सोनी चैनल का क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सिर्फ गेम नहीं बल्कि इस वजह से भी चर्चा में रहता है, क्योंकि इसे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) होस्ट करते हैं. केबीसी के मंच पर लोग पैसे जीतने और अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए तरसते हैं. केबीसी के मंच पर आया हर कंटेस्टेंट खुद को भाग्यशाली मानता है कि, उन्हें बिग बी से मिलने का मौका मिला है. हालिया एपिसोड में भी एक कंटेस्टेंट बिग बी से मिलकर बहुत उत्साहित हो गए.

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के बीते एपिसोड में भोपाल के रहने वाले दीपेश जैन हॉटसीट पर बैठे. वह फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे पहले जवाब देने वाले कंटेस्टेंट बने. वह हॉटसीट पर बैठकर भावुक हो गए थे. बिग बी ने मजाक में उनसे ये भी कहा कि, वह भोपाल के जमाई राजा हैं. इसके बाद कंटेस्टेंट ने अपना परिचय दिया और बिग बी की तारीफ में कसीदें पढ़ने लगे.

कंटेस्टेंट ने खुद को बिग बी के सामने बताया जुगनू

कंटेस्टेंट ने पहले अपने इंट्रो में कहा, “मेरा परम सौभाग्य है कि, मेरी 20 साल की मेहनत, तपस्या और कोशिश थी वो आज सफल हुआ. शो को लेकर मेरे अंदर दीवानगी इस कदर थी कि, मैं अपने मोबाइल में केबीसी का सिग्नेचर ट्यून लगाकर घूमता था. लोग हंसते थे और मजाक उड़ाते थे, लेकिन मुझे पता था कि एक दिन मैं हॉटसीट पर जरूर बैठूंगा और ऐसा हुआ.” इसके बाद वह बिग बी की तारीफ करते हैं. वह कहते हैं, “मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा कि, आप सहस्त्ररश्मी समकक्ष सूर्य समान तेज प्रतापी हैं. मैं आपके सामने इतना सा जुगनू हूं.”

बिग बी ने दिया ऐसा रिएक्शन

बिग बी उनकी बातें सुनकर हैरान हो जाते हैं और बोलते हैं, ‘ये आपकी बहुत बड़ी गलती है.’ कंटेस्टेंट आगे बोलते हैं, “पता नहीं पिछले जन्म के कौन से पुण्य थे जो आज मैं आपके सामने बैठा हूं.” कंटेस्टेंट की इस बात पर फिर बिग बी रिएक्ट कर कहते हैं, “ये आपके बहुत ज्यादा ही बोल दिया.” इसके बाद वह गेम को शुरू करते हैं.

यह भी पढ़ें- KBC 14: 25 लाख रुपये के इस सवाल पर अटके भोपाल के कंटेस्टेंट, क्या आप जानते हैं सही जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget