एक्सप्लोरर

KBC 14: दो लाइफलाइन के बाद भी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाया कंटेस्टेंट, 3 लाख 20 हजार जीतने से चूका

Kaun Banega Crorepati 14 Update: अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' में कंटेस्टेंट 2 लाइफलाइन का इस्तेमाल करने के बावजूद 3 लाख 20 हजार रुपये नहीं जीत पाया. जानें क्या था कठिन सवाल.

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 14वां सीजन चर्चा में बना हुआ है. बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सभी कंटेस्टेंट्स को गेम का रूल समझाते हुए गेम को आगे बढ़ा रहे हैं. केबीसी 14 (KBC 14) में 22 अगस्त 2022 के एपिसोड में पंजाब के फतेहगढ़ के रहने वाले अर्शदीप सिंह पहुंचे, जिन्हें बिग बी के सामने हॉटसीट पर बैठने का मौका मिला. अर्शदीप सिंह एक स्टूडेंट हैं, जो यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट अर्शदीप कौर का हॉटसीट पर बैठने के लिए स्वागत करते हैं और गेम से जुड़ी हर डिटेल शेयर करते हैं. जानकारी देने के बाद गेम शुरू होता है. अर्शदीप ने 1 हजार से अपना गेम शुरू किया और बहुत अच्छे से खेले. हालांकि, वह 1 लाख 60 हजार रुपये जीतने के बाद 3 लाख 20 हजार रुपये के सवाल पर अटक गए.

3 लाख 20 हजार रुपये के लिए सवाल

अर्शदीप सिंह ने अमिताभ बच्चन के सभी सवालों का जवाब दिया. हालांकि, 3 लाख 20 हजार रुपये का सवाल थोड़ा कठिन था. सवाल था, “इनमें से कौन, संयुक्त अरब अमीरात को बनाने वाले सात अमीरात का हिस्सा नहीं है?” ऑप्शन थे, पहला- रास अल खैमाह, दूसरा- अबू सिंबल, तीसरा- शारजाह और चौथा- फुरैराह. इसका सही जवाब अबू सिंबल है.

दो लाइफलाइन का इस्तेमाल करने पर भी नहीं दे पाए जवाब

अर्शदीप सिंह को इस सवाल का जवाब नहीं पता था. उनके पास दो लाइफलाइन बची थी. पहला था- दोस्त को फोन करना और दूसरा था- 50:50. अर्शदीप ने पहले अपने दोस्त को फोन मिलाया और उनसे जवाब जानने की कोशिश की, लेकिन उनके दोस्त को भी इसका जवाब नहीं पता था. वह भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे. अर्शदीप के दोस्त ने B और D को बताया. इसके बाद उन्होंने 50:50 लाइफलाइन इस्तेमाल की, लेकिन तब भी अर्शदीप इसका जवाब नहीं दे पाए. उन्होंने बिना किसी रिस्क के गेम को क्विट कर दिया और 1 लाख 60 हजार रुपये लेकर अपने घर गए.

यह भी पढ़ें

'इस वजह से सारी दुनिया से अपना दर्द छिपाया था'...सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर पहली बार बोलीं Shehnaaz Gill

क्या अब इस इटैलियन एक्टर के प्यार में गिरफ्तार हुईं Jacqueline Fernandez? सामने आई असली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget