एक्सप्लोरर

करिश्मा तन्ना ने अपने नाम किया 'खतरों के खिलाड़ी-10' का खिताब

करिश्मा तन्ना ने अभिनेता-कोरियोग्राफर धर्मेश और अभिनेता करण पटेल को हरा कर शो की ट्रॉफी अपने नाम की.

कोरोनोवायरस के प्रकोप के चलते कलर्स के गेम शो, 'खतरों के खिलाड़ी- सीजन 10' में एक अप्रत्याशित ठहराव देखा गया था, मगर शो को कल रात अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के तौर पर नया विजेता मिला. करिश्मा तन्ना ने अभिनेता-कोरियोग्राफर धर्मेश और अभिनेता करण पटेल को हरा कर शो की ट्रॉफी अपने नाम की.

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए इस सीज़न को बुल्गारिया में फिल्माया गया था, जिसका फिनाले पिछले हफ्ते फिल्म सिटी स्टूडियो में शूट किया गया था. कई रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकीं करिश्मा तन्ना इस जीत से सातवें आसमान पर हैं. उन्होंने कहा, “मैं फिल्म उद्योग में अभी कुछ समय से हूं और मैं कई रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हूं, मैं जितने शो में आई उसमें मुझे उपविजेता घोषित किया गया. मगर इस बार शायद भगवान चाहते थे कि मैं 'रियल' रियलिटी शो जीतूं."

इस शो में करिश्मा बीते छह सीजन में अब तक की पहली महिला विनर हैं. अभिनेत्री ने बताया कि जब वह फिनाले की शूटिंग के बाद घर लौटीं, तो उसका फूलों और मोमबत्तियों के साथ स्वागत किया गया. अभिनेत्री ने कहा, "चूंकि जश्न मनाने के लिए मैं अपने दोस्तों को कॉल नहीं कर पाई थी मगर मेरे पड़ोसियों ने मेरे लिए मुझे केक और कुछ शानदार खाना लाए."

उल्लेखनीय है कि फिनाले को छोड़कर पूरे शो को टेलीकास्ट होने से पहले ही शूट किया गया था, मगर फिनाले को कोरोनावायरस के फैसे संक्रमण के चलते रोक दिया गया था.

अभिनेत्री ने इस जीत श्रेय अपनी मां को दिया, उन्होंने आगे कहा, "मेरी मां इस नतीजे का बेसब्री से इंतज़ार कर रही थीं, हर दिन प्रार्थना करती थी कि मैं जीतूं. वही थीं जिन्होंने मुझे इस शो को करने के लिए पुश किया''

शो के होस्ट रोहित के बारे में बात करते हुए, करिश्मा ने बताया कि वह हर समय उनकी टांग खिंचाई करते थे, लेकिन वह हमेशा उनकी नं. 1 स्टूडेंट रहीं. उन्होंने फैसला किया था कि वह मेरे सभी डर पर विजय पाने में मेरी मदद करेंगे और सीजन के अंत तक करिश्मा सफल रहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget