एक्सप्लोरर

‘तू बिंदास पकड़..’ 'ये रिश्ता' में हिना खान संग रोमांटिक सीन पर करण मेहरा को मिली थी ये सलाह

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: करण मेहरा ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हिना खान संग रोमांटिक सीन्स पर बात की. एक्टर ने कहा कि, 'उस वक्त हिना एकदम नई थी.मुझे कहा जाता था तुम बिंदास उनके पास जाओ.'

Karan Mehra Recalls Romantic Scene With Hina Khan: टीवी एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) और हिना खान (Hina Khan) ने सालों तक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए टीवी पर राज किया. दोनों की केमिस्ट्री और एक्टिंग फैंस को खूब भाती थी. हाल ही में एक्टर ने इस शो में अपने आठ साल के सफर और हिना के साथ अपनी मजबूत ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर बात की. एक्टर ने कहा कि, ‘रोमांटिक सीन्स में कभी-कभी समझ नहीं आता था कि क्या करें, तो मुझे कहा जाता था कि अरे तू बिंदास पकड उन्हें.’

हिना संग रोमांटिक सीन पर क्या बोले करण मेहरा?

करण मेहरा ने फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में ये रिश्ता क्या कहलाता है के दिनों को याद किया. करण ने अपनी एक्टिंग का सारा श्रेय निर्देशक रोमेश कालरा को दिया. उन्होंने कहा कि, "हम भी तब नए आए थे. मैंने तो फिर 3-4 साल काम कर लिया था, लेकिन हिना बिल्कुल नई थी. ऐसे में हमें साथ में मिलकर कैसे बिठाना है, थोड़े प्यार भरे सीन हो रहे हैं तो क्या करना चाहिए. वो समझ नहीं आता था.’


‘तू बिंदास पकड़..’ 'ये रिश्ता' में हिना खान संग रोमांटिक सीन पर करण मेहरा को मिली थी ये सलाह

‘मैं बहुत शर्मीला लड़का रहा हूं’

एक्टर ने आगे कहा कि, ‘मैं हमेशा से बहुत शर्मीला लड़का रहा हूं. ऐसे में निर्देशक मुझे आके बोलते थे, 'अरे नहीं, तू' बिंदास पकड़. बिंदास पास जा. और मैं कहता था थोड़ा अजीब लग रहा है, कितना पास चले जाओ. मैंने उस शो में 8 साल काम किया और आखिरी के 3-4 साल में मेरे और हिना के बीच रिहर्सल भी नहीं होती थी."

सेट पर एक-दूसरे से बात नहीं करते थे करण-हिना

वहीं सेट के सूत्रों के अनुसार शो के शुरुआती दिनों में हिना खान और करण मेहरा के बीच काफी दोस्ताना था. लेकिन छह महीनों के बाद दोनों ने आपस में बातचीत करना पूरी तरह बंद कर दिया था. दोनों स्टार्स के बीच सेट पर बीतचीत सिर्फ काम को लेकर ही होती थी.

ये भी पढ़ें -

ABCD फेम लॉरेन गॉटलिब की ने की सीक्रेट वेडिंग, पति संग शेयर की लिपलॉक की तस्वीरें

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget