एक्सप्लोरर

Tejasswi Prakash संग धक्का-मुक्की करने को लेकर पैपराजी पर भड़के Karan Kundrra, गुस्से में कही ये बात

Karan Kundrra On Tejasswi Prakash: हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को भीड़ के बीच फंसता हुआ देखा गया था. इस पर अब पैपराजी और फैंस पर उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा ने गुस्सा जाहिर किया है.

Karan Kundrra Angry On Paparazzi For Tejasswi Prakash: ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े सितारों को खूब प्यार मिलता है, लेकिन कभी-कभी यही प्यार उन्हें परेशानी में डाल देता है. फैंस सेलिब्रिटीज की एक झलक पाने के लिए बेताब हो जाते हैं और कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे स्टार्स प्रभावित होते हैं. हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उन्हें भीड़ ने घेर लिया था, जिसकी वजह से एक्ट्रेस काफी अनकंफर्टेबल फील कर रही थीं.

दरअसल, तेजस्वी प्रकाश हाल ही में आयोजित हुए ‘नाइका ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022’ (Nykaa Beauty Awards 2022) में पहुंची थीं. इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक कलर की मैटेलिक ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं. एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिल्वर डैंग्लर्स से पूरा किया था. लॉन्ग स्ट्रॉक आईलाइनर और ग्लॉसी मेकअप में तेजस्वी क्लासी और एलिगेंट लग रही थीं. तेजस्वी को देखते ही लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं.

अवॉर्ड्स में तेजस्वी प्रकाश के साथ धक्का-मुक्की

तेजस्वी प्रकाश जैसे ही अवॉर्ड्स में पहुंचीं तो पैपराजी और फैंस ने उन्हें घेर लिया. लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे. इस बीच तेजस्वी काफी अनकंफर्टेबल महसूस कर रही थीं, उनके चेहरे पर परेशानी साफ नजर आ रही थी. हालांकि, वह कुछ बोल नहीं रही थीं और शांति बरकरार रखी थी, लेकिन उनके बॉडीगार्ड्स ने पैपराजी और फैंस को हटाने की पूरी कोशिश की. यही नहीं, उनके बॉडीगार्ड्स की पैपराजी और फैंस से झड़प भी हो गई थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

पैपराजी-फैंस पर भड़के करण कुंद्रा

तेजस्वी प्रकाश के साथ फैंस और पैपराजी के द्वारा की गई इस हरकत पर भले ही एक्ट्रेस ने कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundrra) अपनी लेडीलव के लिए प्रोटेक्टिव हो गए. उन्होंने पैपराजी और फैंस पर गुस्सा जाहिर किया है. एक इंस्टा पेज से सामने आए इस वीडियो पर करण कुंद्रा ने कमेंट कर लिखा है, “यह कैसा कंटेंट है?” करण के इस कमेंट पर उनके फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि, उस वक्त अगर करण होते तो तेजस्वी के साथ ऐसा न होता.


Tejasswi Prakash संग धक्का-मुक्की करने को लेकर पैपराजी पर भड़के Karan Kundrra, गुस्से में कही ये बात

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 के इन तीन कंटेस्टेंट्स को मिला ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का ऑफर! Rohit Shetty ने दिया हिंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget