एक्सप्लोरर

दीपिका-रणवीर के बाद कपिल शर्मा की शादी की तारीख हुई तय

आपको बता दें कि बीते रोज़ ही बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबर आई थी और आज कपिल के घर शहनाई बजने की खबर आई है.

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इसी साल 12 दिसंबर को जालंधर में अपनी पुरानी महिला मित्र गिन्नी चतरथ से शादी करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल की शादी को लेकर तैयारी भी शुरू हो चुकी हैं. कपिल खुद तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं. आपको बता दें कि बीते रोज़ ही बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबर आई थी और आज कपिल के घर शहनाई बजने की खबर आई है. हालांकि दीपिका और रणवीर की शादी अगले महीने नवंबर 14 और 15 को होगी.

पिछले साल सुनिल ग्रोवर से लड़ाई के बाद कपिल ने गिनी को अपनी मंगेतर के रूप में दुनिया के सामने पेश किया था. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक शादी के लिए 12 दिसंबर की तारीख तय की गई है. लेकिन कपिल का परिवार सबसे शुभ तिथि की तलाश कर रहा है. कपिल इस वक्त मुंबई में हैं. वो शादी को लेकर लगातार अपने परिवार से संपर्क बनाए हुए हैं.

कपिल शर्मा ने आईएएनएस को खबरों की पुष्टि करते हुए कहा, "यह शादी 12 दिसंबर को जालंधर में है. यह गिनी का होमटॉउन है. हम इसे सिंपल रखना चाहते थे, लेकिन गिनी अपने परिवार में इकलौती बेटी है. उनके परिवार के लोग चाहते थे कि शादी भव्य तरीके से हो. मैं उनकी भावनाओं को अच्छे से समझता हूं. मेरी मां भी चाहती हैं कि शादी भव्य हो."

कपिल ने आगे कहा, "जब मेरे भाई ने शादी कि थी, तब हमारी आर्थिक स्थिती अच्छी नहीं थी. हम सिर्फ कुछ बाराती लेकर गए थे और भाभी को घर ले आए थे.लेकिन जब मेरी बहन की शादी हुई तो मेरी आमदनी अच्छी होने लगी थी. तब हमने वह शादी शानदार तरीके से की थी. यह हमारे स्तर के अनुसार शानदार थी."

पिछले कुछ समय से कपिल का जीवन और करियर धुंधला नजर आ रहा है. उनका कहना है कि वह शादी की बात को भी छिपा कर रखना चाहते थे. उन्होंने कहा, "पिछले कुछ हफ्तों से मैं अपनी पंजाबी फिल्म के प्रचार में व्यस्त हूं. मीडिया के लगातार प्रश्न करने के बावजूद प्रचार के समय मैं शादी के बारे में बात नहीं करना चाहता था."

महिला मित्र से शादी करने पर खुशी मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, "बेशक मैं खुश हूं. लेकिन इससे ज्यादा खुशी मुझे अपनी मां का चेहरा देखकर हो रही है." शादी के दो दिनों के बाद यानि 14 दिसंबर को कपिल शर्मा एक रिसेप्शन का भी आयोजन करेंगे.

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा
करवा चौथ पर फेमिनिज्म की बहस से चिढ़ीं देवोलीना, बोलीं - 'दूसरों का त्योहार क्यों खराब करना'
करवा चौथ पर फेमिनिज्म की बहस से चिढ़ीं देवोलीना, बोलीं - 'दूसरों का त्योहार क्यों खराब करना'
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget