एक्सप्लोरर

'झूठ, झूठ और झूठ...शर्म आनी चाहिए...' लेट हुई फ्लाइट तो फूटा Kapil Sharma का गुस्सा

Kapil Sharma Slams IndiGo: कपिल शर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए इंडिगो की लापरवाही पर गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने एयरलाइन्स को झूठा और बेशर्म बताया है.

Kapil Sharma Slams IndiGo: कॉमेडियन कपिल शर्मा की बुधवार रात की फ्लाइट लेट हो गई, जिसके बाद वे इंडिगो एयरलाइंस पर जमकर भड़कते नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वे लगभग एक घंटे तक दूसरे पैसेंजर्स के साथ ट्रांजिट बस में फंसे रहे और उन्हें फ्लाइट को लेकर किसी तरह की कोई अपडेट नहीं दी गई. कपिल ने कहा कि उन्हें सिर्फ यह बताया गया कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है.

अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा- 'डियर इंडिगो पहले आपने हमें 50 मिनट तक बस में इंतजार कराया और अब आपकी टीम कह रही है कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है, क्या? सच में ? हमें रात 8 बजे तक टेक ऑफ करना था और 9:20 बज चुके हैं, अभी भी कॉकपिट में कोई पायलट नहीं है, क्या आपको लगता है कि ये 180 पैसेंजर्स फिर से इंडिगो में उड़ान भरेंगे? कभी नहीं #इंडिगो 6ई 5149 #बेशर्म.'

दूसरे प्लेन में भेजे गए पैसेंजर्स
कपिल ने आगे एक अपडेट में लिखा- 'अब वे सभी पैसेंजर्स को फ्लाइट से उतार रहे हैं और कह रहे हैं कि हम आपको दूसरे प्लेन में भेज देंगे लेकिन फिर से हमें सिक्योरिटी चेक के लिए टर्मिनल पर वापस जाना होगा.'

'इंडिगो सिर्फ झूठ, झूठ और झूठ बोल रहा है...'
इसके बाद कपिल शर्मा ने एक और पोस्ट किया और लिखा- 'लोग आपकी वजह से जूझ रहे हैं और इंडिगो सिर्फ झूठ, झूठ और झूठ बोल रहा है. व्हील चेयर पर कुछ बूढ़े पैसेंजर्स हैं, जिनकी हेल्थ बहुत अच्छी कंडीशन में नहीं है. आपको शर्म आनी चाहिए!'

विवेक अग्निहोत्री ने भी की थी शिकायत
बता दें कि इससे पहले फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी दावा किया था कि उनकी फ्लाइट दो घंटे लेट हैं. उन्होंने लिखा था- 'सुबह 11.10 बजे फ्लाइट में चढ़े. 12.40 बजे हैं. 1.30 घंटे और कप्तान या पायलट दल से जानकारी का एक शब्द भी नहीं. दुनिया भर में उड़ानों में देरी होती है लेकिन पैसेंजर्स के लिए ऐसी उदासीनता इंडिगो की एक अनोखी क्वालिटी है. साथ ही, क्या देरी जानने का कोई तरीका नहीं है? ये सभी एक्स्ट्रा एडवांस AI सॉफ़्टवेयर किस लिए हैं? ताकि परेशान और भटके हुए दल के साथ पैसेंजर्स को एसी वाली सुरंग में क्यों बंद कर दिया जाए?'

ये भी पढ़ें: Koffee With Karan 8: 'कुछ कुछ होता है' की शूटिंग के दौरान Karan Johar ने बंद कर दिया था Rani Mukerjee का खाना! एक्ट्रेस के हाथ से छीन ली थी प्लेट, ये थी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
Disha Parmar Marriage Anniversary: दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget