एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर पर किया कमेंट, इसलिए और मुश्किल हुआ दोनों का साथ आना

सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा फ्लाइट में बदतमीजी करने का आरोप लगाया था और उसी वक्त खुद को शो से अलग कर लिया था.

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 'द कपिल शर्मा शो' सीजन 2 के साथ छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है. शुरुआती महीने में ही कपिल शर्मा का शो टीआरपी रेटिंग्स में टॉप 3 में बना हुआ है. हालांकि फैंस का कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का दोबारा साथ देखने का सपना अब भी अधूरा है. इतना ही नहीं आने वाले समय में दोनों के साथ आने की संभावना बेहद कम ही दिखाई देती है.

कपिल शर्मा ने अपने शो के ताजा एपिसोड में सुनील ग्रोवर को लेकर कमेंट भी किया है. दरअसल, रविवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में राजकुमार राव अपने अपकमिंग मूवी के लिए कपिल शर्मा के शो पर मेहमान बनकर आए थे. उन्हीं से बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा, ''कमाल है ना साड़ी पहनने से इंसान की किस्मत बदल जाती है. राजकुमार राव को 'स्त्री' में साड़ी पहनने का फायदा हुआ और हमारे शो में भी साड़ी पहनने से एक इंसान की किस्मत बदल गई.''

अपने इस कमेंट के जरिए कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर की ओर ही इशारा किया. सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो में 'गुत्थी' का किरदार निभाते थे जो कि हमेशा स्टेज पर साड़ी में ही आती थी. इतना ही नहीं कपिल शर्मा के शो के बाद से ही सुनील ग्रोवर की किस्मत चमकी है. कपिल शर्मा के शो से अलग होने के बाद से ही सुनील ग्रोवर को बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आ चुके हैं.

वहीं 'कानपुर वाले खुरानाज' शो के ऑफएयर होने के बाद सुनील ग्रोवर ने साफ कर दिया था कि अभी उनके पास टीवी शो करने के लिए वक्त नहीं है. सुनील ग्रोवर इस वक्त सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं. हालांकि इसके बाद सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर से 'कानपुर वाले खुरानाज' शो को शुरू करने की बात कही है.

View this post on Instagram
 

Tonight with the Legend #KapilDev Sir on #kanpurwaalekhuranas at 10pm on @starplus ❤️

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच झगड़े की शुरुआत मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त हुई थी. सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा फ्लाइट में बदतमीजी करने का आरोप लगाया था और उसी वक्त खुद को शो से अलग कर लिया था. सीजन 2 की शुरुआत से पहले उम्मीद की जा रही थी कि सलमान खान के कहने पर सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के साथ फिर से काम कर सकते हैं. पर ऐसा मुमकिन ना हो सका.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन, काजी पर भड़कीं
34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन
बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल
बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज, कहा- खाना पकाने के लिए जया से लगानी पड़ती है गुहार
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget