एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा: मुझे यकीन है कि हमारी सेना आतंकवादियों को करारा जवाब देगी

कपिल शर्मा ने कहा, ''अपने शहीदों को हम तब सबसे बड़ी श्रद्धांजलि दे सकते हैं जब इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवारों के साथ एकजुटता दिखाएं.''

हाल ही में पुलवामा आतंकी हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की टिप्पणी के सपोर्ट में दिए बयान के बाद अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा विवादों के घेरे में हैं. द कपिल शर्मा शो में सिद्धू बतौर जज शो का हिस्सा थे, जिन्हें कथित रूप से रातोंरात बदल दिया गया. क्योंकि उन्होंने एक टिप्पणी करते हुए कहा, "मुट्ठी भर लोगों के लिए आप पूरे देश (पाकिस्तान) को दोष नहीं दे सकते."

उनके बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर मांग की जा रही थी कि उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर किया जाए. अब खबरें हैं कि सिद्धू की 'द कपिल शर्मा शो' से पर्मानेंट छुट्टी कर दी गई है. उनकी जगह कपिल के शो को अर्चना पूरन सिंह जज करने वाली हैं. अभिनेत्री ने कपिल के शो से जुड़ने के लिए कॉन्ट्रेक्ट भी साइन कर लिया है.

पुलवामा आतंकी हमले पर बॉम्बे टाइम से बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा, “आतंकवाद के अपराधियों से निपटने के बारे में लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन हमें इससे विचलित नहीं होना चाहिए. अपने शहीदों को हम तब सबसे बड़ी श्रद्धांजलि दे सकते हैं जब इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवारों के साथ एकजुटता दिखाएं. मुझे यकीन है कि हमारे सशस्त्र बल पाकिस्तान में आतंकवादियों और उनके सरगनाओं को करारा जवाब देंगे.”

'द कपिल शर्मा शो' से सिद्धू की गैरहाजिरी की बात करें तो दो एपिसोड्स में गैरहाजिर रहने की छुट्टी लेकर गए सिद्धू की जगह अर्चना पूरण सिंह ने ही तीसरे एपिसोड की शूटिंग बुधवार को (कल) पूरी की. ग़ौरतलब है कि बुधवार को शूट किए गए इस एपिसोड में फिल्म 'लुका-छिपी' की लीड कास्ट - कार्तिक आर्यन और कृति सेनन खास मेहमान बनकर पहुंचे.

उल्लेखनीय है कि खुद सिद्धू ने उन्हें शो से हटाए जाने की खबरों का खंडन करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया था. ऐसे में अटकलों का दौर शुरू हो गया था कि सिद्धू फिर से अपने चिरपरित अंदाज में शो में जज की कुर्सी पर लौटेंगे. सिद्धू की जगह पर इन दो एपिसोड्स के लिए अर्चना पूरण सिंह को जज लिया गया था. मगर अर्चना ने खुद एबीपी न्यूज़ को बताया था कि उन्होंने सिद्धू की जगह शूट किए गए दोनों एपिसोड्स की शूटिंग पुलवामा पर हुए हमले से पहले यानी 9 और 13 फरवरी को की थी और आगे के एपिसोड्स के लिए उन्हें चैनल की तरफ से कोई ऑफर नहीं मिला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget