एक्सप्लोरर

शिकायत पर कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोंस ने कहा- कपिल को मानसिक तौर पर अपना इलाज कराना चाहिए

कपिल के सभी आरोपों को प्रीति ने सिरे से नकार दिया है. आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए दोनों बहनों ने इन्हें बकवास, बेबुनियाद और तथ्यहीन करार दिया है.

नई दिल्ली: शनिवार को कपिल ने अपनी एक्स मैनेजर और गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस, उनकी बहन निती सिमोंस और SpotboyE के एडिटर विक्की लालवानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत में कपिल ने उनपर कई सारे आरोप लगाए थे. कपिल के सभी आरोपों को प्रीति ने सिरे से नकार दिया है. आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए दोनों बहनों ने इन्हें बकवास, बेबुनियाद और तथ्यहीन करार दिया है. कपिल के सभी आरोपों को प्रीति ने सिरे से नकार दिया है.

कपिल के लगाए आरोपों के बारे में प्रीति और नीति ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा, "वो कभी भी कपिल का निजी काम नहीं देखती थीं. ऐसे में कपिल की निजी बातें जानने और लोगों को लीक करने का सवाल ही नहीं उठता है." दोनों ने कहा कि उन्हें अपने काम से ही काम होता था. दोनों ने उल्टे यह भी पूछा कि ऐसी कौन सी बातें लीक करने का इल्ज़ाम उनपर लगाया जा रहा है, जो पहले से सार्वजनिक नहीं हैं?

प्रीति और नीति ने कहा, "कपिल को मानसिक तौर पर अपना इलाज कराना चाहिए, वो काफी डिप्रेशन में हैं और हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं."

बता दें कि कपिल शर्मा ने अपनी एक्स मैनेजर और गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोंस, उनकी बहन निती सिमोंस और SpotboyE के एडिटर विक्की लालवानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. कपिल शर्मा ने इन तीनों पर जबरन वसूली करने का आरोप लगाया था. कपिल ने आरोप लगाया था कि उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है और 25 लाख रुपए की मांग भी की जा रही है. उन्होंने शिकायत में लिखा था कि ये पैसे ना दिए जाने के बाद ही अलग-अलग तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं.

हालांकि SpotboyE के एडिटर विक्की लालवानी एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कपिल शर्मा के तमाम इल्जामों पर अपनी सफ़ाई विस्तार से दी और उनकी गाली-गलौच वाली भाषा की भर्त्सना की. 25 लाख रुपये की मांग के आरोपों को भी विक्की ने सिरे से खारिज़ कर दिया और कहा कि उनकी कंपनी भी कपिल पर लीगल कार्रवाई के बारे में विचार कर रही है. विक्की का कहना है कि अगर अभी कपिल अपनी हरकतों के लिए उनसे माफ़ी मांग लें तो मामला सुलझ सकता है.

ये है पूरा मामला:

कपिल शर्मा इन दिनों एक बार फिर से निगेटीव स्पॉटलाइट में आ घए है जिसका सबसे बड़ा कारण है उनका सोशल मीडिया एकाउंट. सलमान खान के सपोर्ट में उतरे कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर कुथ ट्वीट किए थे जिसमें उन्होंने मीडिया को गालिया दी थी. इसके बार इस मामले ने तूल पकड़ ली.

दरअसल उस समय फैंस को हैरानी हुई जब कपिल के ट्विटर अकाउंट से अचानक गालियां दी जाने लगीं. सबसे पहले कपिल के अकाउंट से सलमान खान को लेकर ट्वीट किया गया. सलमान का पक्ष लेते हुए कपिल के अकाउंट से ट्वीट किया गया, “मैंने बहुत सारे ऐसे महाराजा टाइप लोग देखे हैं जो बड़े फ़ख़्र से बताते हैं की हमने. शेर का शिकार किया… मैं मिला हूं उनसे. सलमान बहुत लोगों की मदद करता है.. अच्छा आदमी है.. मुझे नहीं पता उन्होंने ये किया है या नहीं. लेकिन उनके अच्छे पक्ष को देखा जाना चाहिए. घटिया सिस्टम. मुझे अच्छा काम करने दो.” आपको बता दें कि कपिल ने इसके अलावा भी कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जिस वजह से हम आपको उन ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स नहीं दिखा सकते.

इसके अलावा भी कई और ट्वीट किए गए जिसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. बाद में इस बारे में कपिल ने जानकारी देते हुए लिखा, "मेरा अकाउंट हैक हो गया था, कृपया पिछले अपमानजनक ट्वीट्स को अनदेखा कर दें. आप को हुई दिक्कत के लिए मैं माफी मांगता हूं." लेकिन कुछ ही देर में उनके अकाउंट से माफीनामे को भी हटा लिया गया.

शिकायत पर कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोंस ने कहा- कपिल को मानसिक तौर पर अपना इलाज कराना चाहिए

फिर कपिल ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने जो कुछ भी लिखा वो उनके दिल की बात थी. बाद में उनकी टीम ने उनके अकाउंट से वो ट्वीट् हटा दिए. कपिल ने ट्विटर पर लिखा, ''मैं जो भी लिखा था अपने दिल से लिखा था. मेरे टीम ने उसे डिलीट कर दिया लेकिन मैं बिकाऊं रिपोर्टर से डरने वाला नहीं हूं. वो कुछ पैसों के लिए किसी के बारे में कुछ भी लिख सकता है, बेशर्म."

इसके बाद कपिल ने शिकायत की कॉपी को ट्वीट करते हुए लिखा, ''कुछ लोग पैसों के लिए आपको बदनाम करने की कोशिश करते हैं लेकिन गलत के खिलाफ स्टैंड लेने में समय लगता है. मैं ले रहा हूं और हमेंशा लेता रहूंगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं 'मास्टर शेफ इंडिया 1' की विनर पंकज भदौरिया, दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं मास्टर शेफ इंडिया 1 की विनर, दिया हेल्थ अपडेट
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
क्या श्रेया कालरा की वजह से हुआ शिवांगी-कुशाल का ब्रेकअप? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
श्रेया कालरा के आरोपों पर कुशाल का करारा जवाब, शिवांगी संग रिश्ते पर कही ये बात

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget