एक्सप्लोरर

नीरू बाजवा के खुलासे से कपिल शर्मा भी रह गए हैरान, जानिए क्यों शादी नहीं करना चाहती थीं एक्ट्रेस?

नीरू बाजवा ने हाल ही में कभी शादी नहीं करने के अपने फैसले पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे बाद में उन्हें हैरी जवंधा से प्यार हो गया और फिर शादी कर ली.

टीवी शो ‘अस्तित्व.. एक प्रेम कहानी’, ‘जीत’ और ‘गन्स एंड रोजेज’ में काम कर चुकी  मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा लाखों दिलों की धड़कन हैं. हाल ही में एक्ट्रेस नीरू बाजवा कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘द कपिल शर्मा’ शो में नजर आईं. कपिल शर्मा और दर्शक उस समय हैरान हो गए जब, नीरू बाजवा ने बताया कि वो कभी शादी नहीं करना चाहती थीं. हालांकि फिर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उन्होंने अपना फैसला बदला और हैरी जवंधा संग 2015 में शादी कर ली. नीरू बाजवा ने सिंगल रहने के पीछे जो वजह बताई उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री नीरू बाजवा ने हाल ही में कभी शादी नहीं करने के अपने फैसले पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे बाद में उन्हें हैरी जवंधा से प्यार हो गया और फिर शादी कर ली.

उन्होंने साझा किया, “मैं कभी भी शादी नहीं करना चाहती थी, और मैंने सोचा था कि मैं हमेशा के लिए अकेली रहूंगी क्योंकि मैं वह रोमांटिक किस्म की नहीं हूं बल्कि मैं बहुत व्यावहारिक हूं. लेकिन वो कहते हैं न कि जब प्यार होता है तो घंटी बजने लगती है, हवा चलने लगती है और आपको यह अजीब सा अहसास होता है. और ईमानदारी से, ये सब चीजें तब हुईं जब मैंने हैरी को देखा और वास्तव में, पहली बार जब मैंने उसे देखा तो मुझे पता था कि मैं उससे ही शादी करुं गी.”

कई टीवी शो में किया था काम

नीरू ने 1998 में देव आनंद की फिल्म ‘मैं सोलह बरस की’ से अभिनय की शुरूआत की, और बाद में उन्होंने ‘अस्तित्व.. एक प्रेम कहानी’, ‘जीत’ और ‘गन्स एंड रोजेज’ जैसे टीवी शो में अभिनय किया. हिंदी टीवी शो करने के बाद, वह ‘सादी लव स्टोरी’, ‘जट्ट एंड जूलियट 2’ और ‘नॉटी जाट्स’ सहित कई पंजाबी फिल्मों में दिखाई दीं.

नीरू ने आगे अपनी बहन और हैरी के बारे में उसे दी गई सलाह के बारे में बात की. वह अपने सह-कलाकार सतिंदर सरताज और निर्देशक विजय कुमार अरोड़ा के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘काली जोट्टा’ के प्रचार के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में शामिल हुईं. ‘द कपिल शर्मा शो’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है.

यह भी पढ़ें- पुलिस हिरासत के बाद अब छलका Rakhi Sawant का दर्द, बोलीं- ‘किसी का दिल दुखाने से पहले दो बार सोचो’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget