एक्सप्लोरर

सचिन से तलाक लेने के बाद जूही परमार ने कहा, हमारा रिश्ता समझौता था प्यार नहीं

दोनों ने साल 2017 में डिवोर्स के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी. जिसके बाद इस साल 6 जुलाई को दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए.

नई दिल्ली: टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ ने जूही परमार से डिवोर्स को लेकर कहा है कि वो कभी मुझसे प्यार नहीं करती थीं. उन्होंने कहा कि शादी के आठ साल पूरे होने के बाद अलग होना इतना आसान नहीं होता है. लेकिन, वो कहते हैं कि यह मेरे भाग्य का दोष है. बता दें कि दोनों के बीच काफी दिनों से कुछ अच्छा नहीं चल रहा था. दोनों ने साल 2017 में डिवोर्स के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी. जिसके चलते इस साल 6 जुलाई को दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए.

ये भी पढ़ें: सुपरस्टार नागार्जुन के साथ मौनी ने शेयर की ये तस्वीरें, खुद को बताया लकी

हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में डिवोर्स को लेकर जूही ने कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने कहा, "यह रिश्ता दोनों के बीच एक समझौता था ना कि प्यार. मैं सचिन को शादी के पहले से जानती थी, लेकिन उस दौरान हमारे बीच कोई प्यार नहीं था. बस सचिन ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और उसके बाद तुरंत हमनें शादी कर ली थी. मैं निजी तौर पर इस रिश्ते से खुश नहीं थी, लेकिन उसका प्यार बड़ी वजह थी. मैंने सोचा कि मैं सचिन से प्यार करुंगी लेकिन मैं अभी तक नहीं समझ पा रही हूं कि क्या मैं इसे लव-मैरिज कह सकती हूं. हमारी शादी के कुछ सालों बाद से ही हमारे रिश्ते में काफी कुछ ठीक नहीं चल रहा था. मुझे इस रिश्ते को स्वीकार करने में बेहद कठिनाई हो रही थी और मैं इस रिश्ते को बस जी रही थी. आखिरकार, मैंने फैसला लिया कि यह अच्छा होगा कि हम दोनों एक दूसरे से अलग हो जाएं. यह सब कुछ करने में आशका गोराडिया ने मेरी मदद की और मुझे समझा जिसके लिए मैं आशका का शुक्रिया अदा करती हूं."

ये भी पढ़ें: फूट फूटकर रोने लगी सबको हंसाने वाली भारती सिंह, जानिए क्या हुआ ऐसा

दूसरी ओर सचिन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन दोनों के बीच प्यार कितना कम हो गया था और उनके रिश्ते में कैसे दरार आई. उन्होंने कहा, यह डिवोर्स दोनों की सहमति, खुशी और सम्मानित तरीके से हुआ है. दुर्भाग्य से जूही ने खुद ही मान लिया कि वो मुझसे कभी प्यार नहीं करती थी. यह शुरुआत से एक तरफा प्यार था. जिंदगी में कभी प्यार नहीं करने से बेहतर है प्यार करके खो जाना. लेकिन सच यह है कि बिना प्यार की शादी में अक्सर दर्द मिलता है. मैं जूही के लिए कुछ ऐसा नहीं कर पाया कि जूही मुझसे प्यार करें.

ये भी पढ़ें: खतरों के खिलाड़ी 9: विकास गुप्ता, एली गोनी समेत अर्जेंटीना रवाना हुए सभी कंटेस्टेंट्स

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो फिर से शादी करेंगे तब उन्होंने कहा, मैं अब हकीकत को समझने लगा हूं और मुझे अब एहसास होता है कि प्यार हमेशा दोनों ओर से होना चाहिए. किसी दूसरे से रिश्ता और शादी करना अभी बहुत जल्दी होगा. मैं अभी बहुत दुखी हूं क्योंकि मैंने जूही से बहुत गहराई से प्यार किया था. अब ईश्वर ही बताएगा कि उसने मेरे लिए क्या छोड़ा है. मैं आगे के लिए बची हुई जिंदगी में अच्छी उम्मीद और खुशी को देखता हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लव गिल-स्काउट के रिश्ते पर उठाए सवाल, लगाई जमकर क्लास, देखें प्रोमो
'बिग बॉस 20': रोहित शेट्टी ने लव गिल-स्काउट के रिश्ते पर उठाए सवाल, लगाई जमकर क्लास
Bigg Boss 20 में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुईं मैरी कॉम!
Bigg Boss 20 में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुईं मैरी कॉम!
'कीचड़ हटाने में 4 घंटे लगे', 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के मेनहोल सीन की शूटिंग में छूटे मुकुल हरीश के पसीने
'कीचड़ साफ करने में लगे 4 घंटे': 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के मेनहोल सीन पर बोले मुकुल हरीश
Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', नेशनल टेलीविजन पर उड़ाया भोजपुरी क्वीन का मजाक
माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', भोजपुरी क्वीन का उड़ाया मजाक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
Early Signs Of Termites: लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
Embed widget