एक्सप्लोरर

Jasmin Bhasin ने किया अपने बारे में चौंकाने वाला खुलासा, रोते हुए कहा- बिग बॉस हाउस से निकलते ही...

Jasmin Bhasin On Threats: टीवी एक्‍ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपने बारे में ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर कोई भी शॉक्‍ड रह जाएगा.

Jasmin Bhasin Received Death And Rape Threats: टीवी की क्‍यूट एक्‍ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) अपने करियर में काफी अच्‍छा कर रही हैं और अब तो खबर है कि बॉलीवुड की राह भी पकड़ चुकी हैं. कई पॉपुलर सीरियल में काम करने के अलावा हाल ही में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) में हिस्‍सा लेना उनके करियर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ. हालांकि इसकी वजह से जैस्मिन को बुरे अनुभवों का भी सामना करना पड़ा, जिसका उन्‍होंने खुलासा किया है.

‘बिग बॉस’ की वजह से जैस्मिन को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया. यहां तक कि जान से मारने और रेप तक की धमकियां भी दी गईं. इसको लेकर उन्‍होंने आपबीती बताई है.

डेथ और रेप की कई धमकियां मिलीं

न्‍यूज 18 से बातचीत में जैस्मिन ने खुलासा किया कि शो के बाद उन्‍हें कई धमकियां मिलीं. उन्‍होंने कहा, ‘’ट्रोलिंग तो छोड़ ही दीजिए. जब मैं बिग बॉस हाउस से बाहर आई तो लोगों ने मुझे बहुत गंदी-गंदी गालियां दी. मुझे जान से मारने और रेप की धमकियां मिलीं और ये सब किसलिए? सिर्फ इसलिए कि मैंने एक शो किया और उसमें मैं उन्‍हें पसंद नहीं आई.’’ इतना कहकर जैस्मिन जोर से रो पड़ीं.

इस तरह खुद को संभाल पाईं जैस्मिन 

जैस्मिन ने आगे बताया कि वह इस तरह की स्थिति का सामना कर बुरी तरह टूट गई थीं. उनके शारीरिक और मानसिक हेल्‍थ पर इसका विपरीत असर पड़ा और इस उबरने के लिए उन्‍हें एक प्रोफेशनल की मदद लेनी पड़ी.

जैस्मिन ने कहा, ‘’मैंने जिन चीजों का सामना किया, वो बेहद गंभीर था. इन सब की वजह से मैं मेंटली काफी डिस्‍टर्ब रही, मगर मेडिकल हेल्‍प और प्‍यार करने वाले परिवार व दोस्‍तों की मदद से इससे उबर पाई.’’  जैस्मिन ने यह भी कहा कि इसका सामना करने के बाद उन्‍होंने ट्रोलिंग से निपटने का तरीका भी सीख लिया. अब उन्‍हें इस तरह की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

बॉलीवुड में भी रखने जा रही हैं कदम 

आपको बता दें कि जैस्मिन (Jasmin Bhasin) बहुत जल्‍द फिल्‍मी पर्दे पर नजर आने वाली हैं. उन्‍हें महेश भट्ट और विक्रम भट्ट जैसे निर्देशकों के साथ एक अपकमिंग प्रोजेक्‍ट में काम करने का मौका मिल गया है. इसको लेकर वह काफी एक्‍साइटेड हैं. उनके लिए यह सपने के सच होने जैसा है. इस बारे में बात करते हुए एक इंटरव्‍यू में कहा था, ''मैं फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं. यह एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड रोल है. यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. मैंने पहले जो किया है, उससे यह भूमिका बहुत अलग है. भले ही फिल्म को फ्लोर पर जाने में कुछ समय लगेगा, लेकिन मुझे यकीन है कि एक बार जब यह रिलीज हो जाएगी, तो यह सभी को हैरान कर देगी.”

यह भी पढ़ें: Liger Promotion: IND vs Pak मैच देखने पहुंचे विजय देवरकोंडा, यूज़र्स बोले- भाई फिल्म पिट गई, कोई फायदा नहीं

यह भी पढ़ें: साउथ एक्‍ट्रेस Nayanthara के साथ Shah Rukh Khan की फिल्म को लेकर ये बड़ी अपडेट आई सामने!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
TV Serial Spoilers: प्रेम पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा, देव के सामने बेनकाब होगा चंद्रिका का असली चेहरा
प्रेम पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा, देव के सामने बेनकाब होगा चंद्रिका का असली चेहरा
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Embed widget