एक्सप्लोरर

Aly Goni-Jasmin Bhasin के घर जल्द बजेंगी शहनाईयां? कपल ने बताया कब करेंगे शादी

Aly Jasmin On Marriage-Love Story: फेमस टीवी कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने हाल ही में बताया कि वह कब शादी करेंगे. दोनों ने फर्स्ट मीटिंग से लेकर प्यार होने तक की कहानी भी बताई है.

Aly Goni Jasmin Bhasin On Their Marriage: टीवी के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक अली गोनी और जैस्मिन भसीन इस वक्त अपने रिलेशनशिप को एंजॉय कर रहे हैं. साथ में उनकी लव केमिस्ट्री लाखों फैंस को बहुत पसंद है. इसीलिए प्यार से कपल को ‘जैसली’ कहे जाने वाले फैंस का तादाद बहुत ज्यादा है. फैंस उन्हें शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं. हालांकि, कपल का अपनी शादी को लेकर क्या प्लानिंग है, आइए आपको इस बारे में बताते हैं.

अली-जैस्मिन की शादी की प्लानिंग

अली गोनी और जैस्मिन भसीन की शादी की खबरें आए दिन मीडिया हेडलाइंस में छाई रहती हैं. हाल ही में, एक्ट्रेस ने ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे देख लोग एक्साइटेड हो गए थे कि उन्होंने अली गोनी से सगाई कर ली है. भले ही ऐसा नहीं था, लेकिन फैंस जल्द ही उन्हें एक होता देखना चाहते हैं. इस बीच कपल ने बॉलीवुड बबल संग बातचीत में अपनी शादी के बारे में बात की है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 (@alygoni)

अली गोनी और जैस्मिन भसीन का कहना है कि अभी फैंस को उनकी शादी का और इंतजार करना होगा. वे अभी अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं और अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं. अली ने कहा, “अभी तो बहुत वक्त है. एक बार सपने पूरे हो जाए, शादी हो जाएगी. न मैं भाग रहा, ना ये भाग रही.”

अली-जैस्मिन की लव स्टोरी

इसी इंटरव्यू में अली और जैस्मिन ने अपनी पहली मुलाकात से लेकर प्यार में पड़ने तक की कहानी बयां की है. दोनों ने बताया कि उनकी मुलाकात साल 2018 में एयरपोर्ट पर हुई थी, जब दोनों ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए उड़ान भर रहे थे. अली ने कहा था कि जब वे दोनों ‘खतरों के खिलाड़ी’ के शूटिंग स्पॉट पर पहुंचे तो होटल में रूम को लेकर उनके बीच नोकझोंक हो गई थी. दरअसल, उनका रूम एक्सचेंज हो गया था और अली उनके रूम से बाहर निकलने को रेडी नहीं थे और जैस्मिन रूम के बाहर जिद्द करके बैठ गई थीं. हालांकि, आखिर में जीत अली की हुई और जैस्मिन व अली को एक्सचेंज्ड रूम में रहना पड़ा था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jasmin Bhasin (@jasminbhasin2806)

अली ने ठुकराया था जैस्मिन का प्रपोजल

अली और जैस्मिन की इसी शो के सेट पर दोस्ती हो गई थी. दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे के इतने गहरे दोस्त बन गए थे कि मूवी से लेकर वेकेशन तक वे साथ में जाते थे. भले ही जैस्मिन ने ‘बिग बॉस 14’ से पहले ही अली को प्रपोज कर दिया था, लेकिन एक्टर ने उनके प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था. बाद में जब जैस्मिन बीबी हाउस में गईं तो एक्टर को उनकी याद आई और तब एहसास हुआ कि वह भी जैस्मिन के लिए फील करते हैं. बिग बॉस में दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को एक्सेप्ट किया.

यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande की ऑन-स्क्रीन नातिन की हो गई ऐसी हालत कि पहचान नहीं पाएंगे आप, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का Video
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ Video
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget