एक्सप्लोरर

Indian Idol 15: आतिफ असलम की नकल करने पर विशाल ददलानी ने कंटेस्टेंट की लगाई क्लास, बोले- रेस्टोरेंट में गाते रह जाओगे

Indian Idol 15: विशाल ददलानी ने इंडियन आइडल में आए कंटेस्टेंट की क्लास लगाई. उन्होंने बीच में कंटेस्टेंट को रोककर कहा कि नकल मत कीजिए. रेस्टोरेंट में गाते रह जाओगे.

Indian Idol 15: रियलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल काफी पॉपुलर शो है. शो के अब तक 14 सीजन आ चुके हैं. अब नया सीजन जल्द ही शुरू हो रहा है. शो के ऑडिशन क्लिप्स भी मेकर्स ने रिलीज करने शुरू कर दिए हैं. हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया, जिसमें जज विशाल ददलानी एक कंटेस्टेंट की क्लास लगाते दिख रहे हैं. 

'आतिफ असलम की नकल मत करो'

एक कंटेस्टेंट लक्ष्य मेहता (21 साल) ने जजेस के सामने सॉन्ग 'पहली नजर में कैसा जादू' गाया. जज विशाल ददलानी उन्हें बीच में ही रोक देते हैं. उन्होंने कहा- ऐसे मत गाइए. ये इंडियन आइडल है ना तो यहां से आइडल निकलते हैं. जो उन्होंने गाया है उसे छोड़ दो. वो बहुत बड़े कलाकार हैं. लेकिन जिस दिन आप उनकी नकल करने लग जाओगे. आप होटल रेस्टोरेंट में गाते रह जाओगे.

मालूम हो कि ये गाना पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने गाया है. इस गाने को फैंस ने काफी प्यार दिया था. गाना फिल्म रेस का है. गाने में अक्षय खन्ना और बिपाशा बसु जैसे स्टार्स थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

'आप कभी स्टार नहीं बन सकते हो'

इसके अलावा लक्ष्य ने अर्जित सिंह की नकल करने की कोशिश भी की थी जब उन्होंने गाना तुम क्या मिले गाया. तो विशाल ने कहा- पहले आपने अर्जित की नकल की, फिर आपने आतिफ की. प्लीज ऐसे मत गाइए. आप अच्छा गा रहे हैं, लेकिन ये आपका ओरिजनल नहीं है. आप पब्लिक में परफॉर्म करते हैं न? आप शो में जब दूसरे आर्टिस्ट को नकल करने लगते हो तो लोग इसे पसंद करते हैं क्योंकि आप वैसा गा रहे हो जैसा उन्होंने वो गाना सुना है. लेकिन जब तक आप अपनी पहचान नहीं बनाओगे तब तक आप स्टार नहीं बन पाओगे. आप इंडियन आइडल नहीं बन सकते किसी दूसरे की स्टाइल में गाकर. ये दिक्कत है.

बता दें कि इंडियन आइडल 26 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. शो को शनिवार-रविवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर देखा जा सकता है. शो में बादशाह, विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल जज हैं.

ये भी पढ़ें- Vettaiyan Box Office Collection Day 6: घटती कमाई के बावजूद ‘वेट्टैयन’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत, 6 दिन में कर डाला इतना कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग से मचेगा बवाल, यशवर्धन पर लगेगा बदसलूकी का आरोप
'वसुधा' में 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग से मचेगा बवाल, यशवर्धन पर लगेगा बदसलूकी का आरोप
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे पति से मिलिए...', जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
Embed widget