एक्सप्लोरर

KBC में अमिताभ बच्चन ने 7 करोड़ रुपए के लिए पूछे इतने मुश्किल सवाल, जिनका जवाब देने में जूझते दिखे कंटेस्टेंट, क्या आप जानते हैं इनके जवाब

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) दर्शकों का फेवरेट शो है. इस शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट आए है जो 7 करोड़ के सवाल तक पहुंच तो गए लेकिन उसका जवाब नहीं दे पाए. .

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) छोटे पर्दे का सबसे मशहूर शो माना जाता है. बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ना सिर्फ इस शो में कंटेस्टेंट से मुश्किल से मुश्किल सवाल पूछते हैं बल्कि कई बार उन्हें प्रतिभागियों के साथ हल्के मूड में बातें करते भी देखा जा सकता है. इस सीजन में कई प्रतिभागी ऐसे रहे जो करोड़पति बने हैं. लेकिन अभी तक कोई भी ऐसा नहीं रहा जिसने सबसे बड़ी राशि यानि सात करोड़ के सवाल का जवाब दिया हो. इन कंटेस्टेंट ने इस राशि के सवाल को क्विट करना ही बेहतर समझा. आज हम आपको बताते हैं कि आखिर सात करोड़ रुपये के लिए वो कौन-कौन से सवाल पूछे गए, जिनका जवाब देने में कंटेस्टेंट्स का पसीना छूटता दिखा.

सनोज राज से पूछा गया 7 करोड़ रुपये का सवाल

इस बार के सीजन में बिहार के सनोज राज पहले करोड़पति बनकर निकले. सनोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गेम शो में एक करोड़ रुपये की राशि जीतने में कामयाबी हासिल की थी. लेकिन सात करोड़ रुपये की धनराशि के लिए पूछे गए सवाल पर वो अटक गए थे. अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा था कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने किस भारतीय गेंदबाज की बॉल पर 1 रन बनाकर प्रथम श्रेणी का अपना सौंवा शतक पूरा किया था? इस सवाल के जवाब में जो चार विकल्स दिए गए थे, वो थे- बका जिलानी, सी रंगाचारी, गोगुमल किशनचंद और कंवर राय सिंह.

इसका जवाब था कि गोगुमल किशनचंद

बबीता ताड़े से 7 करोड़ के लिए पूछा गया ये सवाल

महाराष्ट्र की रहने वाली बबीता ताड़े इस साल की दूसरी करोड़पति बनीं. 1500 रुपये महीना की सैलरी पर काम करने वाली बबीता ताड़े ने इस शो में 1 करोड़ रुपये की राशि जीती है. लेकिन सात करोड़ रुपये के लिए पूछे गए सवाल पर वो परेशान होती दिखीं. उनसे सवाल पूछा गया था कि इनमें से किस राज्य के सबसे ज्यादा राज्यपाल आगे जाकर भारत के राष्ट्रपति बने? इसके विकल्स थे- राजस्थान, बिहार, पंजाब और आंध्र प्रदेश.

इसका सही जवाब था- बिहार

गौतम कुमार झा से 7 करोड़ के सवाल में ये पूछा गया

बिहार के गौतम कुमार झा भी इस शो से करोड़पति बनकर निकले हैं. गौतम ने क्विज शो में एक करोड़ रुपये की राशि जीती है. 7 करोड़ रुपये की धनराशि के लिए उनसे पूछा गया था कि डरबन, प्रिटोरिया और जोहानिसबर्ग में 20वीं शताब्दी की शुरुआत में महात्मा गांधी की मदद से स्थापित तीनों फुटबॉल क्लब का क्या नाम था? इसके ऑप्शन थे, ट्रुथ सीकर्स, नॉन-वायलेंट्स, पैसिव रजिस्टर्ड और नॉन-कोऑपरेटर्स.

इसका सही जवाब था-पैसिव रजिस्टर्ड

अजीत कुमार से 7 करोड़ का ये सवाल पूछा गया

इस सीजन के चौथे करोड़पति भी बिहार के रहने वाले अजीत कुमार रहे. शो के दौरान अमिताभ बच्चन भी अजीत की तारीफ करते दिखाई दिए. अजीत ने शो के दौरान एक करोड़ रुपये की राशि जीती है. वहीं सात करोड़ के सवाल पर वो भी अटकते दिखाई दिए. उनसे पूछा गया था कि 1 ही दिन में दो अलग-अलग टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो अर्धशतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर कौन हैं? इसके विकल्प दिए गए थे- नवरोज मंगल, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद शहजाद और शाकिब अल हसन.

सही जवाब था- मोहम्मद शहजाद

ये भी पढ़ें-

Naga-Samantha Divorce: चौथी वेडिंग एनिवर्सरी से कुछ दिन पहले सामंथा ने तलाक का एलान करते ही उठाया बड़ा कदम

Cruise Party: महिलाओं के पर्स हैंडल में तो किसी ने अंडरवीयर की सिलाई में भरा ड्रग्स, NCB अधिकारी का खुलासा क्रूज में ऐसे पहुंचा ड्रग्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
Disha Parmar Marriage Anniversary: दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget