एक्सप्लोरर

सलमान खान को इमाम सिद्दीकी का ओपन लेटर, ‘बिग बॉस’ में नाम लेने पर जताई आपत्ति

इमाम सिद्दीकी ने ‘बिग बॉस 20’ में अपना नाम लिए जाने पर सलमान खान को ओपन लेटर लिखा है कि इससे उनकी छवि खराब होगी. उन्होंने इसे गलत संदर्भ बताते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है.

सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ के लेटेस्ट एपिसोड़ में काजी तौकीर को समझाते हुए इमाम सिद्दीकी का नाम लिया था. लेकिन सलमान की यह बात इमाम को पसंद नहीं आई. उन्होंने अब सोशल मीडिया पर सलमान के नाम एक ओपन लेटर लिखा है और जिस संदर्भ में उनके नाम का प्रयोग किया गया है उस पर आपत्ति जताई है.  

सलमान ने काजी को समझाते हुए लिया था इमाम का नाम

दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ में काजी के व्यवहार को लेकर सलमान खान उनसे बात कर रहे थे. हाल ही के एपिसोड़ में काजी ने घरवालों को अपनी तबीयत खराब होने का यकीन दिलाया था, जिससे बाकी सदस्य परेशान हो गए थे. बाद में पता चला कि ये सब एक नाटक था.

इसी बात को समझाते हुए सलमान ने काजी को पुराने सीजन के इमाम सिद्दीकी का उदाहरण दिया. सलमान ने कहा, ‘इमाम सिद्दीकी ने भी ये किया था...’ हालांकि, दोनों मामलों में फर्क भी था. इमाम ने पहले ही यह बात जाहिर की थी कि वह घरवालों को परेशान करेंगे, जबकि काजी के मामले में घरवालों को उनकी तबीयत को लेकर सच में चिंता हो गई थी.

इमाम बोले- मेरा नाम गलत तरीके से लिया गया

सलमान के इस संदर्भ पर इमाम सिद्दीकी ने अब नाराजगी जताई है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘3 अक्टूबर के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में नेशनल टीवी पर मेरा नाम जिस तरीके से लिया गया,  वो एक तरह की मानहानि है और तथ्यात्मक रूप से गलत है. 

उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी कंटेस्टेंट को परेशान करने के इरादे से ऐसा नहीं किया. उनके मुताबिक, ‘बिग बॉस 6’ में उनका सफर मनोरंजन, टास्क और प्रदर्शन पर आधारित था और उन्होंने शो से अपनी यात्रा सम्मान के साथ पूरी की थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Imam Afrouze Emir Siddique (@imam_a_siddique)

‘मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है’

अपने ओपन लेटर में इमाम ने लिखा, ‘करोड़ों दर्शकों के सामने उनका नाम नकारात्मक उदाहरण के तौर पर लिया जाना उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है.’ उन्होंने अपने 44 साल के काम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने विज्ञापन, प्रसारण, कॉरपोरेट, डिजाइन, शिक्षा, कार्यक्रम, मनोरंजन और फैशन जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है.

इमाम ने सलमान से शो पर इस मामले में स्पष्टीकरण की अपील की है. साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में उनका नाम किसी मानहानिकारक संदर्भ में इस्तेमाल न किया जाए.

इमाम सलमान को देते हैं बड़े भाई जैसा सम्मान

इमाम ने अपने लेटर में सलमान खान के लिए सम्मान भी जाहिर किया. उन्होंने कहा, मैं इंडस्ट्री में सलमान को बड़े भाई की तरह सम्मान देता हूं और आगे भी दूंगा.’ इसी के साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि सलमान इस मामले को उसी निष्पक्षता के साथ लेंगे, जिसकी उम्मीद वह ‘बिग बॉस’ के घर में करते हैं. 

हिमांशी चौधरी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुकीं हैं और फिलहाल ABP Live के साथ बतौर इंटर्न एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इससे पहले वे 'मैं भी भारत' में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने ट्राइबल बीट से जुड़ी न्यूज रिसर्च, स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग, वॉयसओवर और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभाली थी. पत्रकारिता के साथ उन्हें डिजिटल स्टोरीटेलिंग और वीडियो कंटेंट प्रोडक्शन का भी अनुभव है. संपर्क करें-  himanshi.8012@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए थे पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget