एक्सप्लोरर

सांवले रंग की वजह से एक्ट्रेस के हाथ से गए रोल, फिर इंस्पेक्टर बन चलाया डंडा

एक्ट्रेस गुलकी जोशी को उनके सांवले रंग की वजह से कई बार रिजेक्ट किया गया.इसके बावजूद उन्होंने मेहनत और टैलेंट से खुद को साबित किया और इंडस्ट्री में जगह बनाई.

बॉलीवुड हो या टीवी, ऐसी कई एक्ट्रेसेस रही हैं जिन्हें स्किन कलर की वजह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है. गुलकी जोशी आज टेलीविजन का बड़ा नाम हैं. एक्ट्रेस गुलकी जोशी इन दिनों सीरियल ‘मैडम सर’ से अपने दर्शकों का खूब एंटरटेन कर रही हैं.

यह एक कॉमेडी शो है. इस शो में गुलकी एसएचओ हसीना मलिक की भूमिका निभा रही हैं. गुलकी जोशी ने अपने अभिनय से इस किरदार में जान डाल दी है. लेकिन बता दें कि टेलीविजन में अपनी खास जगह बनाने का ये सफर गुलकी जोशी के लिए बिलकुल भी आसान नहीं था. कई बार उन्हें अपने रंग की वजह से अपमान सहना पड़ा. इस बात का खुलासा खुद गुलकी जोशी ने किया.

रंग की वजह से किया गया भेदभाव
गुलकी जोशी ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान अपने करियर को लेकर कई खुलासे किए. इसी के साथ  एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के कई राज खोलते हुए अपना दर्द बयां किया. गुलकी जोशी ने बताया कि भले ही आज के समय में उनका करियर बहुत अच्छा चल रहा है, लेकिन उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उनके रंग को लेकर उन्हें कई शोज से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.

सारी मुसीबतें की पार
अपने पुराने दिनों को याद करते हुए मीडिया चैनल से खास बातचीत में गुलकी जोशी ने कहा, ‘ एक समय ऐसा था जब टीवी शो के निर्माता अपने शोज में उन एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे जो गोरी चिट्टी होती थी. लेकिन मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि मैं इसे भी पार कर गई क्योंकि भगवान ने मुझे  प्रतिभा दी है.

आगे बातचीत करते हुए गुलकी जोशी ने कहा, ‘कई बार मुझसे ये कहा गया कि आप इस भूमिका में मेल नहीं खाते, लेकिन आप कलाकार अच्छे हो तो हम आपको इस रोल के लिए कास्ट कर लेते हैं. उस वक्त मुझे ये समझ नहीं आता था कि ये मेरी तारीफ है या फिर मेरा अपमान. लेकिन मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gulki (@gulki_joshi)

नौकरानी की भूमिका निभाने के लिए पूछते थे
मीडिया चैनल से खास बातचीत में गुलकी जोशी ने कहा, ‘जब भी मैं मुख्य भूमिका के लिए ऑडिशन देने जाती थी तो कास्टिंग डायरेक्टर मुझसे पूछते थे कि आप नौकरानी की भूमिका के लिए आए हो? जब मैं उन्हें समझाती थी कि मैं मुख्य भूमिका के लिए आई हूं तो कोई मेरी बात नहीं सुनता था. मैं इस चीज के लिए किसी को दोष नहीं देती हूं, क्योंकि ये चीजें पहले से चलती आ रही हैं.

गुलकी जोशी लगभग एक दशक से टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा है और उन्होंने कई टेलीविजन पर खूबसूरत भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने परमावतार श्री कृष्णा, क्राइम पेट्रोल, नादान परिंदे घर आजा, पिया रंगरेज, एक श्रृंगार-स्वाभिमान जैसे फेमस शोज में काम किया है. इन दिनों गुलकी जोशी मैडम सर बनकर हर किसी के दिल पर राज कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20': माही विज हुईं इमोशनल, कौन बनेगा घर का अगला कैप्टन?
'बिग बॉस 20': माही विज हुईं इमोशनल, कौन बनेगा घर का अगला कैप्टन?
‘एलायंस’ सीजन 2 का ऐलान, 14 जनवरी 2027 को होगी वापसी; कुणाल खेमू फिर संभालेंगे कमान
‘एलायंस’ सीजन 2 का ऐलान, 14 जनवरी 2027 को होगी वापसी, कुणाल खेमू फिर संभालेंगे कमान
KBC 18 में कंटेस्टेंट का मजेदार किस्सा, अमिताभ की फिल्म देखते-देखते सो गई थीं अल्मास
KBC 18 में कंटेस्टेंट का मजेदार किस्सा, अमिताभ की फिल्म देखते-देखते सो गई थीं अल्मास
बिग बॉस 20 में इमोशनल हुए स्काउट, बोले- हॉस्टल में बीता बचपन, इसलिए नहीं आती किसी की याद
बिग बॉस 20 में इमोशनल हुए स्काउट, बोले- हॉस्टल में बीता बचपन, इसलिए नहीं आती किसी की याद

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, 250 से ज्यादा फिल्मों में लीड हीरो बने थे शिवाजी गणेशन
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Embed widget