एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा का शादी का प्रपोजल गिन्नी के पापा ने कर दिया था रिजेक्ट, कहा था 'शट अप'

कपिल ने अभी तक अपने रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया था. हाल ही में कपिल ने अपनी रिलेशन के बारे में बात करते हुए यहां तक बता दिया कि वो गिन्नी से कब मिले और कैसे उनसे अपने प्यार का इजहार किया.

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. बहुत जल्द कपिल अपनी मंगेतर गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपिल ने सोशल मीडिया के जरिए अपना वेडिंग कार्ड भी फैंस के साथ साझा किया है. ये तो सभी को पता है कि कपिल और गिन्नी काफी समय से रिलेशनशिप में हैं. लेकिन कपिल ने अभी तक अपने रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया था. हाल ही में कपिल ने अपनी रिलेशन के बारे में बात करते हुए यहां तक बता दिया कि वो गिन्नी से कब मिले और कैसे उनसे अपने प्यार का इजहार किया.

कपिल ने अपने रिलेशन के बारे में बात करते हुए बताया है कि उन्होंने गिन्नी से शादी का प्रपोजल उनसे पहले उनके पिता को भेजा था. बॉम्बे टाइम्स से बातचीत के दौरान कपिल ने कहा, "जब मैंने कमाना शुरू किया तो मेरी मां शादी का रिश्ता लेकर गिन्नी की फैमिली के पास गईं, लेकिन वह रिजेक्ट कर दिया गया. इनके पापा जी ने बड़े प्यार से बोला, 'शट अप' इसके बाद मैं अपने काम में बिजी हो गया, जबकि गिन्नी अपनी एमबीए की पढ़ाई में मशगूल हो गईं. मुझे लगता है कि शादी के ऑफर्स को नज़रअंदाज़ करने के लिए ही गिन्नी पढ़ाई करती रहीं."

गिन्नी चतरथ से पहली बार कॉलेज में हुई थी कपिल शर्मा की मुलाकात, यहां जानिए दोनों की लव स्टोरी

View this post on Instagram
 

Need ur blessings ????????

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

कपिल ने आगे बात करते हुए कहा, "उस वक्त मैं मुंबई में रहता था और मेरी लाइफ में कई बड़े बदलाव आ रहे थे. फिर मैंने महसूस किया कि मेरी लाइफ में इतना कुछ हुआ है, इतना सब बदला है, लेकिन इसने मुझे कभी डिस्टर्ब नहीं किया. इतना पेशेंस किसी में नहीं देखा मैंने. जब यह सब गड़बड़ चल रही थी, तभी मैनें गिन्नी से शादी का फैसला किया. शादी का फैसला मेरा था क्योंकि गिन्नी तो पढ़ाई ही किए जा रही थी. फिर 24 दिसंबर 2016 को मैंने गिन्नी को फोन किया और कहा कि मैं उससे शादी करना चाहता हूं. मेरी मां उसे बहुत पसंद करती हैं."

इस दौरान गिन्नी ने भी कपिल से अपने प्यार का इजहार करने में जरा भी समय नहीं लगाया, "कपिल बेहद परवाह करने वाले इंसान हैं. मुझे उनसे अच्छा कोई और नहीं मिल सकता. वह पूरी तरह से पारिवारिक इंसान हैं. अगर वह अपनी मां और बहन से इतना ज़्यादा प्यार करते हैं तो ज़ाहिर है कि वह अपने पार्टनर से भी प्यार करेंगे. दर्शकों के लिए वह एक स्टार हैं लेकिन मेरे लिए नहीं"

View this post on Instagram
 

Happy karwachauth everyone ????????????????

A post shared by Ginni Chatrath (@ginnichatrath) on

आपको बता दें कि कपिल शर्मा को छोटे पर्दे पर पहचान उनके शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' से मिली थीं. हालांकि पिछले साल काफी उतार-चढ़ाव देखने के बाद अब गिन्नी से शादी रचाकर कपिल शर्मा छोटे पर्दे पर एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन, काजी पर भड़कीं
34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन
बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल
बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज, कहा- खाना पकाने के लिए जया से लगानी पड़ती है गुहार
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget