एक्सप्लोरर

Gautam -Pankhuri के जुड़वां बच्चों का घर पर हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस ने प्यारी तस्वीर शेयर कर दिखाई झलक

Gautam -Pankhuri Twins: गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी हाल ही में ट्विंस बच्चों के पेरेंट्स बने हैं. वहीं अब कपल ने सोशल मीडिया पर पहली बार अपने बच्चों संग तस्वीर शेयर की है.

Gautam Rode Pankhuri Awasthy Twins Pics: टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे 25 जुलाई को जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बने हैं. एक्ट्रेस ने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है. फिलहाल कपल अपने ट्विंस बेबी के आने की खुशी में फूला नहीं समा रहा है. हाल ही में कपल अपने नन्हे मुन्नों को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर लाए हैं. वहीं अब,पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे ने घर आने के बाद अपने न्यू बॉर्न बेबीज की झलक शेयर की है.

पंखुड़ी अवस्थी ने सोशल मीडिया पर अपने जुड़वा बच्चों की झलक की शेयर
टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े अपने जुड़वां बच्चों के साथ घर पहुंचे तो उनका ग्रैंड वेलकम हुआ. एक्ट्रेस ने इसकी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. तस्वीर में पूरा घर पिंक और ब्लू कलर के बैलून से सजा हुआ नजर आ रहा था. इस दौरान पंखुड़ी अपने दोनों बेबीज को गोद में उठाए हुए बेहद खुश नजर आ रही थी और गौतम अपने नन्हे-मुन्नों को निहारते हुए दिख रहे थे. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पंखुड़ी ने लिखा, ''कुछ साल ऐसे होते हैं जो सवाल पूछते हैं और फिर कुछ साल ऐसे भी होते हैं जो उनका जवाब देते हैं!''

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pankhuri Awasthy Rode (@pankhuri313)

तमाम टीवी सेलेब्स दे रहे गौतम-पंखुड़ी को बधाई
पंखुड़ी द्वारा अपने दोनों न्यू बॉर्न बेबीज के साथ शेयर की गई तस्वीरों पर तमाम टीवी सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं. पूजा बनर्जी ने लिखा, “ ब्लेस यू ऑल.” वहीं गौहर खान ने कपल को बधाई देते हुए लिखा, "भगवान आप लोगों को हमेशा खुश रखें." एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, नियति फतनानी, शिवशक्ति सचदेव, अमित टंडन समेत कई सेलेब्स ने भी न्यू पेरेंट्स को बधाई दी है.

पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे शादी के पांच साल बाद बने हैं पेरेंट्स
अपनी शादी की 5वीं सालगिरह मनाने के बाद पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे ने अप्रैल 2023 में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. इस कपल ने  साल 2018 में शादी की थी. वहीं करियर की बात करें तो पंखुड़ी टीवी सीरियल रजिया सुल्तान, गुड से मीठा इश्क, सूर्य पुत्र करअम, और मैडम सर में नजर आई थीं. वहीं गौतम रोडे को सरस्वती चंदन से काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी. वे सूर्यपुत्र कर्ण में भी नजर आए थे. गौतम ने कई फिल्मों में भी काम किया है. इनमें अक्सर 2 और स्टैट ऑफ सीज टेंपल अटैक शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें:-शादी के दिन थकान से काजोल की हो गई थी ऐसी हालत, अजय देवगन से कर दी थी ये डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget