एक्सप्लोरर

जानिए, पांच वजहें कि क्यों सुनील ग्रोवर के बिना FLOP है 'द कपिल शर्मा शो'!

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा इन दिनों हॉट टॉपिक बना हुआ है. हर रोज इस झगड़े में नई-नई बातें सामने आ रही हैं. कोई इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहा है तो कहीं ऐसी ये बातें हो रही हैं कि सुनील और कपिल में सुलह हो चुकी है. खबरें तो ऐसी भी हैं कि ये दोनों कॉमेडियन अप्रैल फूल बना रहे हैं. कहा जा रहा है कि इनके शो को अच्छी टीआरपी नहीं मिल रही इसलिए ये सब प्लांट किया गया है.

अब इन खबरों की पूरी सच्चाई आने में वक़्त लगे, लेकिन एक बात तो तय है कि ये दोनों एक-दूसरे पूरक हैं और साथ नहीं रहे तो शो का शानदार तरीके से चल पाना बहुत मुश्किल है. ये बात कपिल को भी पता है तभी तो उन्होंने सुनील से खुद ही माफी मांग ली. अब हम आपको यहां पांच वजहें बता रहें है जो दिखाते हैं कि सनील ग्रोवर के बिना कपिल शर्मा के शो के चलने की संभावनाए कितनी कम हो जाती हैं-

  1. सुनील ग्रोवर के सभी किरदार लोगों को पसंद आए हैं. 'द कपिल शर्मा शो' में सुनील ग्रोवर डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी का किरदार निभाते हैं. ये शो कपिल शर्मा के नाम पर जरूर है लेकिन डॉ. मशहूर गुलाटी इतने पसंदीदा हैं कि अगर वो शो में नहीं होते तो दर्शकों को बोझिल लगने लगता है. डॉ. मशहूर गुलाटी के कैरेक्टर में सुनील इस कदर घुस चुके हैं कि दर्शकों को उनका इंतजार रहता है.
  2. डॉ. मशहूर गुलाटी के कैरेक्टर का फनी अंदाज लोगों को भाता है तभी तो शाहरूख खान के 'गेरूआ' गाने पर डांस हो या फिर ऐश्वर्या राय के साथ प्यार का इजहार आज भी ये सभी एपिसोड यादगार हैं. सिर्फ ये दो ही नहीं इस कैरेक्टर ने जब भी सेलेब्स के लिए कुछ खास किया है तो लोगों ने उसे खूब सराहा है. gerua1-750x500
  3. सुनील ग्रोवर के साथ-साथ इस शो में पुष्पा नानी का किरदार निभाने वाले अली असगर ने भी इसे अलविदा कह दिया है. इतना ही नहीं चंदू चाय वाले का रोल निभाने वाले चंदन प्रभाकर, खजूर टीचर का कैरेक्टर निभाने वाली सुगंधा ने भी बाय-बाय कह दिया है. अगर एक साथ ये सारे इंटरटेनर शो से अचानक बाहर हो जाएंगे तो ये दर्शकों के लिए बहुत ही बड़ा झटका होगा. क्योंकि इसमें नानी और चंदू के कैरेक्टर को लोग खूब पसंद करते हैं. IMG_0572
  4. सुनील के जाते ही इस शो का असर इसके यू-ट्यूब चैनल पर तुरंत ही दिख गया है. विवाद के बाद सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, और अली असगर के बिना कपिल को दो एपिसोड शूट करना पड़ा है जिसके यूट्यूब पर प्रसारण के बाद लोगों ने नकरात्मक प्रतिक्रिया ज्यादा दी है. सेट इंडिया के यूट्यूब चैनल से ‘द कपिल शर्मा शो’ के दोनों एपिसोड को अपलोड किया गया है. 'नाम शबाना' की टीम के साथ कपिल के एपिसोड अभी तक 26 लाख बार देखा गया है. कपिल के लिए परेशान करने वाली बात यह है कि उनके इस एपिसोड को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 86 हजार से ज्यादा लोगों ने ‘डिसलाइक’ किया है वहीं लाइक्स करने वालों की संख्या महज 22 हजार 760 है. the-kapil2
  5. कलर्स टीवी पर जब 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' प्रसारित होता था उस वक्त सुनील ग्रोवर उसमें गुत्थी का किरदार निभाते थे. इस शो में गुत्थी और पलक का किरदार बहुत ही पॉपुलर था. ये किरदार इतना पॉपुलर था कि जब सुनील के शो छोड़ने की बात पता चली तो फैंस का काफी झटका लगा और इसका असर शो की टीआरपी पर भी पड़ा. यही वजह थी कि जब खुद सुनील का शो 'मैड इन इंडिया' नहीं चल पाया तो उन्होंने कपिल के शो पर वापसी कर ली और इससे किसी को ऐतराज भी नहीं हुआ. sunil

हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि सुनील ग्रोवर सहित इस सभी कॉमेडियन ने इस शो को छोड़ा है क्योंकि कपिल से लेकर सुनील तक खुलकर किसी ने इस पर बात नहीं की है. सारा मामला सोशल मीडिया तक ही उलझा हुआ है. लेकिन अगर ये खबर सही है तो ये कपिल के शो के लिए जरूर बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है.

यह भी पढ़ें-

जानें क्या है कपिल शर्मा Vs सुनीव ग्रोवर विवाद, आखिर क्यों सुनील को कहना पड़ा 'आप भगवान नहीं'

सुनील ग्रोवर ने किया शूटिंग से इंकार तो सेट पर रो पड़े कपिल शर्मा!

सुनील ग्रोवर से विवाद की खबरों के बीच कपिल शर्मा ने ट्विटर पर उठाया यह कदम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
हार्ट सर्जरी के 3 महीने बाद ही काम पर लौट आए थे CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह, 111 मिनट के एपिसोड से बनाया था रिकॉर्ड
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग, हाथों में रचाई मेहंदी
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget