एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: सोनाक्षी संग फिर 'इंडियन आयडल' के मंच पर नाहिद आफरीन

मुंबई: नाहिद आफरीन एक बार फिर पहुंच गई हैं 'इंडियन आयडल' के मंच‌ पर. जी हां, हाल ही में एक कथित फतवे को लेकर फिर से चर्चा में आई असम की रहनेवाली और 'इंडियन ‌आइडल जूनियर 2' की फर्स्ट रनर-अप रही गायिका नाहिद को एक बार फिर से गायिकी के उसी मंच पर गाने का मौका मिला, जिसकी वजह से उन्हें देश-विदेश में पहचान मिली है.

बता दें कि नाहिद को फिर से उन लोगों से मिलने का मौका मिला, जिन्होंने नाहिद की बतौर कंटेस्टेंट खूब वाहवाही की और अच्छी गायिकी के लिए हमेशा उसे  प्रेरित करते रहे. 21 मार्च यानी इसी मंगलवार को शूट किए गए 'इंडियन आयडल 8' के इस खास एपिसोड के दौरान नाहिद को एक बार फिर से सोनाक्षी सिन्हा (जो अपनी आनेवाली फिल्म 'नूर'को प्रमोट करने के लिए शो में पहुंची थीं) और विशाल ददलानी के सामने एक गाना गाने का मौका मिला, तो नाहिद की खुशी का कोई ठिकाना ना रहा. नाहिद ने फिल्म 'अकीरा' में गाया अपना गाना 'रज रज के...' उसी जोश भरे और खूबसूरत अंदाज में गाया, जिसके लिए वो जानी जाती हैं.

sona2

याद दिला दें‌ कि यह वही गाना है, जिसे नाहिद से गवाने और जिसके जरिए फिल्म‌ में गायिकी का ब्रेक देने का वादा विशाल ददलानी और सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल शो के दौरान किया था. एबीपी न्यू़ज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए नाहिद ने बताया, ''इस खास एपिसोड की शूटिंग के दौरान सोनाक्षी सिन्हा और विशाल ददलानी के अलावा सोनू निगम, अनू मलिक और फराह खान सभी ने उसका यह गाना सुनने के बाद उसकी खूब तारीफ की और आगे भी यूं ही अच्छा गाते रहने के लिए हौसलाअफजाई की."

नाहिद ने आगे बताया, "मंच पर गाना खत्म होने के बाद मैंने जब फिल्म 'अकीरा' में 'रज रज के...' गाना गवाकर मुझे ब्रेक देने के लिए विशाल और सोनाक्षी का शुक्रिया अदा किया, तो दोनों मुझे 'रज रज के...' गाने को इतनी खूबसूरती बख्शने के लिए खूब तारीफ की और कहा कि 'मेरी इतनी अच्छी आवाज के बगैर यह गाना इतना खूबसूरत नहीं बन सकता था.' आप समझ सकते हैं कि ये सुनने के बाद मुझे कैसा लगा होगा."

नाहिद ने अपने हाल ही रिलीज हुए अपने असमिया गाने के बारे में भी मंच से बात की, जिस लेकर तमाम लोगों ने नाहिद को ढेर सारी बधाइयां दीं.

sona3

गौरतलब है कि एबीपी न्यूज़ ने मुम्बई में बुधवार की शाम को, अपनी आने वाली फिल्म 'नूर' के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी से जब नाहिद से जुड़े ताजा विवाद के बारे में सवाल किया, तो सोनाक्षी ने कहा, "मैं नाहिद से कल ही ('इंडियन आयडल 8' के सेट पर) मिली. चिंता मत कीजिए, वो बिलकुल ठीक है और आगे भी यूं ही गाती रहेगी.''

बहरहाल, 'इंडियन आयडल 8' के‌ स्पेशल एपिसोड की शूटिंग खत्म कर असम में अपने घर लौट चुकी नाहिद ने फोन पर एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते बताया, ''सोमवार को गुवाहाटी के एक चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से मुझे साल 2017 की उभरती गायिका का अवार्ड मिला है और इसी अवार्ड को लेकर जब मैं और पापा घर की तरफ रवाना हो रहे थे, तभी हमें 'इंडियन आयडल 8' के फिनाले वीक के इस खास एपिसोड का हिस्सा बनने का न्यौता आया, तो हम दोनों फौरन वहीं से मुम्बई के लिए रवाना हो गए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget