एकता कपूर ने शेयर की असली 'नागिन' रीना रॉय की तस्वीर

एकता कपूर ने टेलीविजन स्क्रीन पर काली शक्तियों के थ्रिलर शो 'नागिन' को वापस लेकर आईं हैं, शो का तीसरा सीज़न इन दिनों ऑनएयर पर है और दर्शकों को पिछले सीजन की तरह खूब पसंद आ रहा है. डेली सोप क्वीन एकता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर असली 'नागिन' की एक तस्वीर को शेयर किया है. यह 'नागिन' कोई और नहीं बल्कि महान अभिनेत्री रीना रॉय के हैं, जिन्होंने रुपहले पर्दे पर पहली बार 'नागिन' का करिदार निभाया था. बाद में वह फिल्म 'जानी दुश्मन' में भी दिखाई दी थीं.
देखें तस्वीर
इस तस्वीर में रीना बच्चों से चारों तरफ से घिरी हुई हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में एकता ने लिखा, ''रीना रॉय असली नागिन थीं!! और एक बेहतरीन डांसर भी!''
एकता ने हमेशा अपने टीवी शो में दमदार महिला कैरेक्टर्स को दिखाने में विश्वास किया है, चाहे वह काली शक्तियों से भरा थ्रिलर शो हो या डेली ड्रामा सोप. नागीन के पहले और दूसरे सीजन में लोगों ने मौनी रॉय के साथ चंद शानदार महिला कलाकारों को भी देखा था. अब करिश्मा तन्ना शो का चेहरा बनाया गया है, इस सीरीज में अनीता हसनंदानी और सुरभि ज्योति भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं.
स्टार प्लस पर दिखाए गए पसंदीदा सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' को भी वापस से लाया जा रहा है. 'कसौटी जिंदगी के 2' में एरिका फर्नांडीस को 'प्रेरणा' के किरदार के रूप में देखा जाएगा.






















