एक्सप्लोरर

एकता कपूर के इस फैसले से नाराज हुए थे पिता जितेंद्र, रोज घर में होती थी बहस

हाल ही में एकता कपूर ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने एक ऐप को लेकर कई खुलासे किए. साथ ही परिवार में हुए विवाद और बहस को लेकर बात की.

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की प्रोड्यूसर एकता कपूर अक्सर अपने अलग कंटेंट के लिए चर्चा में रहती हैं. उन्होंने जब अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म ALTT (ALTBalaji) शुरू किया था, तब ये काफी सुर्खियों में था. लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एकता कपूर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनके इस फैसले से उनके माता-पिता बिल्कुल खुश नहीं थे.

युवाओं के लिए अलग कंटेंट बनाना चाहती थी एकता 

उषा काकडे के साथ एक इंटरव्यू में एकता कपूर ने बताया कि जब उन्होंने ALTT ऐप लॉन्च करने का फैसला लिया, तो घर में बहुत बहस हुई थी. उनके माता-पिता चाहते थे कि वह ऐसा प्लेटफॉर्म शुरू न करें, क्योंकि इंडस्ट्री में उनकी एक मजबूत और सम्मानित छवि है. एकता को पद्मश्री अवॉर्ड भी मिल चुका है, इसलिए परिवार को लगा कि बोल्ड कंटेंट वाला ऐप उनकी इमेज को खराब कर देगा. लेकिन एकता का मानना था कि उन्होंने लंबे समय तक पारिवारिक और पारंपरिक कहानियां बनाई हैं, इसलिए अब वह युवाओं के लिए अलग तरह का कंटेंट बनाना चाहती थी.

घर में रोज ताने सुनने पड़ते थे...

एकता ने हंसते हुए यह भी बताया कि इसके कारण उन्हें घर में बहुत ताने सुनने पड़े. शादी न करने को लेकर उन्हें जितनी बातें नहीं सुननी पड़ीं, उससे कहीं ज्यादा ताने ALTT शुरू करने के बाद सुनने पड़े. सुबह से ही उनके माता-पिता उन्हें कहते थे कि इस प्लेटफॉर्म को बंद कर दो. उनके माता-पिता बिल्कुल सास-ससुर की तरह बिहेव करने लगे थे और आखिरकार एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर ने इस प्लेटफॉर्म से इस्तीफा दे दिया.

2025 में भारत सरकार ने बैन किया ALTT ऐप

बता दें, साल 2025 में भारत सरकार ने ALTT के साथ कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को प्रतिबंधित कर दिया था क्योंकि इनपर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया जा रहा था, जो नियमों का पालन नहीं करता. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उस समय ALTT के साथ-साथ ULLU, Desiflix और Big Shots जैसे 24 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ब्लैकलिस्ट किया था. हालांकि बाद में एकता कपूर ने क्लियर किया कि वो और उनकी मां, जून 2021 में ही ALTT से अलग हो चुकी थी और अब उनका इससे कोई संबंध नहीं है. वो फिलहाल अपनी प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स पर ही ध्यान दे रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget