एक्सप्लोरर

Covid-19 को मात देकर अस्पताल से घर लौटी दीपिका सिंह की मम्मी, दादी के ठीक होने का अभी भी इंतजार

टीवी एक्टर दीपिका सिंह की मां कोविड-19 का इलाज कराकर घर आ गई हैं.पिछले महीने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था.

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां कोविड-19 को मात देकर अस्पताल से घर आ गई हैं. उन्होंने अपनी मां के साथ खुद की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है. दीपिका की मां और दादी दोनों ही कोरोना पॉजिटिव निकली थी. उनकी मां ठीक होकर घर लौट आईं हैं, लेकिन दादी अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने भावुक संदेश लिखकर अपनी दादी के ठीक होने की कामना की.

दीपिका की दादी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं. इंस्टाग्राम पोस्ट पर दीपिका ने फैंस से दादी के लिए प्रार्थना करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि उनकी दादी अभी भी अस्पताल में कोविड-19 के इलाज के लिए भर्ती हैं. उन्होंने लिखा, "फिलहाल अपनी दादी के ठीक होने का इंतजार कर रही हूं और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रही हूं. फैंस से भी अपील है कि उनकी सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें."

उन्होंने मुसीबत की घड़ी में साथ खड़े रहनेवाले लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया. दीपिका का मानना है कि शुक्रिया पर्याप्त नहीं है मगर आभार प्रकट करने का इससे बेहतर शब्द नहीं है. पिछले महीने दीपिका सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें मदद की गुहार लगाते सुना गया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उन्होंने शिकायत की थी कि उनकी बीमार मां की जांच के लिए अस्पताल भर्ती नहीं कर रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने मामले का संज्ञान लेकर उसकी मदद को आगे आई. सरकार की सक्रियता के बाद दीपिका की मां को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दीपिका ने कई टीवी सीरियल में अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया है. उन्होंने दिया और बाती, ये रिश्ता क्या कहलाता है, और कवच जैसे शो में काम कर फैंस के बीच जगह बनाने में सफलता हासिल की है. फिलहाल दीपिका अपनी मां के अस्पताल से बाहर आ जाने पर काफी खुश हैं.

Covid-19 : अजय देवगन ने फैंस की पॉजिटिव रहने की अपील, कहा- हम ठीक होंगे और जीतेंगे

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामले में आया नया मोड़, ट्विटर से खास जानकारी जुटाएगी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
नॉर्मल डिलीवरी के लिए किस तरह की तैयारी करनी चाहिए? टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने बताई काम की बात
नॉर्मल डिलीवरी के लिए किस तरह की तैयारी करनी चाहिए? टीवी एक्ट्रेस ने खोला राजा
'सीआईडी' के दया ने बताई 'तारक मेहता' की ऑफ स्क्रीन डार्क रियलिटी? वायरल वीडियो से मिला ये हिंट
'सीआईडी' के दया ने बताई 'तारक मेहता' की ऑफ स्क्रीन डार्क रियलिटी?
'खतरों के खिलाड़ी 15' में घायल हुए गौरव खन्ना, बोले- जिंदगी का सबसे दर्दनाक एक्सपीरियंस
'खतरों के खिलाड़ी 15' में घायल हुए गौरव खन्ना, बोले- जिंदगी का सबसे दर्दनाक एक्सपीरियंस

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget