एक्सप्लोरर

CID 2 से खत्म हुआ ACP 'आयुष्मान' का सफर, 'एसीपी प्रद्युमन' संग पार्थ समथान ने सेलिब्रेट की अपनी जर्नी, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Parth Samthaan Wraps Up CID 2: सीआईडी 2 ​से पार्थ समथान की विदाई हो गई है. उन्होंने शो में एसीपी आयुष्मान का किरदार निभाया था. वहीं पार्थ ने वीडियो शेयर कर अपनी फेयरवल पार्टी की झलक भी दिखाई है.

Parth Samthaan Wraps Up As ACP Ayushmaan:  सीआईडी 2 ​​में एसीपी आयुष्मान के रूप में पार्थ समथान का सफर अब खत्म हो गया है. हाल ही में, एक्टर ने पॉपुलर शो के सेट पर अपनी शूटिंग के आखिरी दिन को कंप्लीट किया. इसी के साथ पार्थ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह केक काटकर अपनी सीआईडी टीम के साथ अपनी इस जर्नी का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं.  

पार्थ समथान की सीआईडी 2 से हुई विदाई
बता दें कि पार्थ समथान की सीआईडी 2 से विदाई के दौरान शिवाजी साटम उर्फ ​​एसीपी प्रद्युमन सहित अन्य कलाकार भी नजर आए. वीडियो में अन्य लोगों के अलावा आदित्य श्रीवास्तव और दयानंद शेट्टी भी नजर आ रहे हैं. पार्थ को अलविदा कहने के बाद वे सभी सेट पर खूब मस्ती करते नजर आए.

अपने पोस्ट के कैप्शन में, पार्थ ने एक लंबा नोट लिखा, जिसमें लिखा था, "लोगों द्वारा ट्रोल किए जाने से लेकर उन्हें इस एसीपी से प्यार दिलाने तक, सीखने, हंसी और मीठी यादों का एक खूबसूरत सफर था... पूरी सीआईडी ​​टीम (स्टार्स और क्रू) के साथ शेयर किए गए बॉन्ड को हमेशा संजो कर रखूंगा... एक दूसरे के लिए इतना प्यार और सम्मान, कोई हैरानी नहीं कि यह सबसे लंबे समय तक चलने वाला और सबसे आइकॉनिक शो बन गया. सभी क्रिएटिव्स को और सोनी टीवी को अपने परिवार का हिस्सा बनाने के लिए थैंक्यू, अगली बार तक..."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parth Samthaan (@the_parthsamthaan)

शुरू में पार्थ ने एसीपी का रोल करने से कर दिया था इंकार
बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में पार्थ ने माना था कि उन्हें एसीपी आयुष्मान की भूमिका निभाने को लेकर थोड़ा डाउट था. अभिनेता ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "शुरू में, मैंने एसीपी की भूमिका को रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि मैं इससे संबंधित नहीं था. लेकिन निर्माताओं ने मुझे फिर से सोचने के लिए कहा. मैं शो के लंबे समय से चले आ रहे कलाकारों और इस फैक्ट के कारण भी झिझक रहा था कि उन्हें स्क्रीन पर मुझे 'सर' कहना पड़ेगा. यह थोड़ा अननेचुरल और अजीब लगा. "

लीजेंड की जगह लेना आसान नहीं था
पार्थ ने तब यह भी बताया कि फैंस का परेशान होना नेचुरल था. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ट्रोलिंग इतनी ज्यादा होगी. पार्थ ने मेंशन किया कि "लीजेंड" की जगह लेना आसान नहीं था और उन्होंने माना कि उनके पास एक बड़ी जिम्मेदारी थी. पार्थ ने इंडिया फ़ोरम को बताया. "यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैंने हाल ही में शिवाजी सर के साथ शूटिंग की, और यह एक शानदार अनुभव था। 75 साल की उम्र में, उनकी ऊर्जा और समर्पण अविश्वसनीय है। वह दो दशकों से अधिक समय से अपनी भूमिका में निरंतर रहे हैं, और यह वास्तव में सराहनीय है,"

ट्रोलिंग को लेकर क्या बोले पार्थ
अभिनेता ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे उम्मीद नहीं थी कि ट्रोलिंग इतनी ज्यादा होगी. मैं समझ सकता हूं कि यह कहां से आ रहा है. यहां तक ​​कि मैं भी शिवाजी सर और ओरिजनल कैरेक्टर्स का फैन रहा हूं. अगर मैं दर्शकों की जगह होता, तो शायद मैं भी किसी नए इंसान को इस तरह के पसंदीदा किरदार में देखकर ऐसा ही महसूस करता."

ये भी पढ़ें:-राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी पर भड़कीं कंगना, बोलीं- ‘शादी से इंकार नहीं कर सकती थी लेकिन मर्डर प्लान...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget