एक्सप्लोरर

इस टीवी एक्ट्रेस को कैंसर में सिंपैथी के बदले मिल रहे खूब सारे ताने, बोलीं- ‘अगर कोई सर्वाइवर है तो जीना छोड़ दे’

Chhavi Mittal Video: टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि कैंसर की वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें किसी के ज्ञान की जरूरत नहीं है.

Chhavi Mittal Trolls: टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल छोटे पर्दे पर सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने कई डेली सोप में काम करके अपनी पहचान बनाई है. भले ही एक्ट्रेस को हमेशा उनकी एक्टिंग के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन जब से उन्होंने अपने कैंसर की खबर सुनाई है, उन्हें बस ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. हालांकि, छवि मित्तल ने कभी ट्रोलर्स को बख्शा नहीं है. उन्होंने हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है. हाल ही में, एक बार छवि मित्तल ने एक बार ट्रोलर्स को अच्छे सुनाया है.

छवि मित्तल का ट्रोलर्स को जवाब

छवि मित्तल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने कुछ ट्रोलिंग्स पढ़ी. लोग मुझे क्यों कैंसर के लिए ट्रोल कर रहे हैं. लोग मुझसे कह रहे हैं कि आपको क्या पता. आपको क्या कैंसर हुआ? आपके तो बाल हैं. आपको क्या कैंसर हुआ, आपको तो कीमोथेरेपी नहीं हुई. आपको क्या कैंसर है, आप तो जिम जाते हो. मतलब कनेक्शन क्या है. मतलब अगर कोई कैंसर से सर्वाइव करता है तो उसे जीना छोड़ देना चाहिए और उसे डिप्रेस होकर बैठ जाना चाहिए. अरे मुझे कैंसर हुआ था, मुझे लाइफ में कोई भी ऐसी चीज नहीं करनी चाहिए, जो मुझे अच्छी लगती है.”

छवि मित्तल ने दी लोगों को नसीहत

छवि मित्तल ने आगे कहा, “मुझे खाना नहीं खाना चाहिए, मुझे वर्क आउट नहीं करना चाहिए और मैं ड्रेस अप नहीं हो सकती, क्योंकि मैं कैंसर सर्वाइवर हूं. अगर आप अपनी लाइफ में किसी चीज को जीते हैं, तो आप विजयी हो गए हैं. आपको अपनी जिंदगी को सेलिब्रेट करना चाहिए. आप वही करें जो आपको पसंद है. कैंसर के बाद मुझे लगा, ये मेरी दूसरी जिंदगी है. मुझे लगता है कि ये मेरी दूसरी जिंदगी है.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chhavi Mittal (@chhavihussein)

छवि ने आखिर में कहा, “मैंने पिछली जिंदगी में कई चीजें मिस कर दी हैं, जो मुझे इस लाइफ में मिस नहीं करनी है. सभी ट्रोल्स आप करो ट्रोलिंग. मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन मुझसे उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि जो जिंदगी में अभी जी रही हूं, उसमें मैंने बहुत सारे लेसंस पहले से ही सीख लिए हैं. आपसे मुझे लेसंस नहीं सीखने हैं.” बता दें कि छवि मित्तल को ब्रेस्ट कैंसर हो गया था, लेकिन अब वह बिल्कुल ठीक हैं.

यह भी पढ़ें- Shanelle Irani Wedding:  स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल ईरानी की शादी आज, चूड़े की रस्म से लेकर वरमाला तक का ये है पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं 'मास्टर शेफ इंडिया 1' की विनर पंकज भदौरिया, दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं मास्टर शेफ इंडिया 1 की विनर, दिया हेल्थ अपडेट
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
क्या श्रेया कालरा की वजह से हुआ शिवांगी-कुशाल का ब्रेकअप? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
श्रेया कालरा के आरोपों पर कुशाल का करारा जवाब, शिवांगी संग रिश्ते पर कही ये बात

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget