एक्सप्लोरर

'द कपिल शर्मा शो' में 'चंदू चायवाले' की वापसी, कुछ इस अंदाज में किया गया स्वागत...

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा को सुनील ग्रोवर से हुए विवाद के बाद पहली बार खुश होने का मौका मिल गया है. 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा और कपिल शर्मा के बचपन के दोस्त चंदन प्रभाकर करीब 4 महीने के बाद शो में वापस आ गए हैं. कॉमेडियन कीकू शारदा ने ट्वीट कर चंदन की वापस आने पर अपनी खुशी का इज़हार किया है.

कीकू शारदा ने चंदन की वापसी के मौके पर ट्वीट करते हुए लिखा है, ''अक्सर वही रिश्ते लाजवाब होते हैं जो जमाने से नहीं, अहसासों से बने होते हैं.'' कीकू ने चंदन के वापस आने के मौके पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें कपिल शर्मा काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. साथ ही कपिल इस तस्वीर में चंदन के वापस आने का स्वागत करते हुए भी नज़र आ रहे हैं. कपिल शर्मा ने कीकू के इस ट्वीट को रीट्वीट भी किया है.

  हाल ही मे चंदन प्रभाकर ने खुद सोनी इंटरटेनमें पर किए फेसबुक लाइव के जरिए शो में वापस आने की जानकारी दी थी. चंदन ने कहा, ''हां, मैं शो में वापस आ रहा हूं, कपड़ा भी एक बार भीग जाने के बाद कुछ दिन तक गीला रहता है.'' कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने भी कपिल शर्मा के सेट से चंदन प्रभाकर और कपिल शर्मा की तस्वीर शेयर की है. राजीव ने तस्वीर का कैप्शन लिखा है, ''कॉमेडी, फ्रेंड्स, द कपिल शर्मा शो, फन.''  
#comedy #brotherhood #friends #thekapilsharmashow #fun A post shared by Rajiv thakur (@rajivthakur007) on

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच 16 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से लौटते समय फ्लाइट में ही झगड़ा हो गया था. इस झगड़े के बाद से चंदन प्रभाकर ने सुनील ग्रोवर, अली असगर और सुंगधा मिश्रा के साथ शो में आना बंद कर दिया था. इन सब लोगों के जाने की वजह से कपिल शर्मा के शो की टीआरपी में खासी गिरावट देखने को मिली थी और वह ऑल टाइम लो पर आ गई थी.

हाल ही में खबरें आई थीं कि चंदन प्रभाकर, सुनील ग्रोवर के साथ कृष्णा अभिषेक के नए शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं. पर अब चंदन का शो में वापस आना कपिल शर्मा और उनके फैंस के लिए राहत की खबर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लव गिल-स्काउट के रिश्ते पर उठाए सवाल, लगाई जमकर क्लास, देखें प्रोमो
'बिग बॉस 20': रोहित शेट्टी ने लव गिल-स्काउट के रिश्ते पर उठाए सवाल, लगाई जमकर क्लास
Bigg Boss 20 में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुईं मैरी कॉम!
Bigg Boss 20 में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुईं मैरी कॉम!
'कीचड़ हटाने में 4 घंटे लगे', 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के मेनहोल सीन की शूटिंग में छूटे मुकुल हरीश के पसीने
'कीचड़ साफ करने में लगे 4 घंटे': 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के मेनहोल सीन पर बोले मुकुल हरीश
Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', नेशनल टेलीविजन पर उड़ाया भोजपुरी क्वीन का मजाक
माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', भोजपुरी क्वीन का उड़ाया मजाक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget