एक्सप्लोरर

कास्टिंग डायरेक्टर-एक्ट्रेस Aarti Mittal गिरफ्तार, इंडस्ट्री में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने का आरोप

Aarti Mittal: कास्टिंग डायरेक्टर-एक्ट्रेस आरती मित्तल को मुंबई की क्राइम ब्रांच यूनिट 11 ने गिरफ्तार किया है. आरती पर देहव्यापार का रैकेट चलाने का आरोप है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Aarti Mittal Arrested: मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 11 ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है. मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक देह व्यापार का रैकेट कथित रूप से कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल द्वारा चलाया जा रहा था. पुलिस ने आरती को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

क्राइम ब्रांच की टीम ने गोरेगांव में एक जगह से दो मॉडलों को रेस्क्यू भी किया है और उन्हें रिहैब सेंटर भेजा गया है. मॉडल्स ने पुलिस को बताया कि आरती ने उन्हें 15-15 हजार रुपए देने का वादा किया था. पुलिस ने डमी ग्राहकों को होटल में भेजा था और इस तरह उन्होंने इस रैकेट का खुलासा किया और आरोपी आरती मित्तल को गिरफ्तार कर लिया.

कैसे पुलिस ने रैकेट का किया भंडाफोड़
अधिकारियों के मुताबिक इस रैकेट की जानकारी पुलिस इंस्पेक्टर मनोज सुतार को मिली थी. इसके बाद उन्होंने एक टीम बनाई और एक को कस्टमर के रूप में पेश किया. प्लानिंग के तहत डमी कस्टमर ने मित्तल से कॉन्टेक्ट किया और उसने अपने दोस्तों के लिए दो लड़कियों को अरेंज करने के लिए कहा. मित्तल ने इस काम के लिए 60 हजार रुपये की डिमांड की थी. पुलिस ने जानकारी दी की आरती को तब गिरफ्तार किया गया जब वह उनसे विभिन्न प्रोजेक्ट के दौरान वेश्यावृत्ति में शामिल होने के लिए अच्छे पैसे ऑफर कर रही थी.

आरती कास्टिंग डायरेक्टर और एक्ट्रेस है
आरती कास्टिंग डायरेक्टर होने के साथ-साथ एक एक्ट्रेस भी हैं. उन्होंने 'अपनापन' जैसे टेलीविजन शो में भी काम किया है.कुछ समय पहले आरती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वह आर माधवन के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. फिलहाल आरती पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है. 

ये भी पढ़ें:-सलमान ने दिया फैंस को नया तोहफा, रिलीज किया 'किसी का भाई किसी की जान' का 'ओ बल्ले बल्ले' सॉन्ग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा के सामने आया चौहान हाउस का बड़ा राज, आर्या के बंद कमरे में पहुंची अनु
वसुधा के सामने आया चौहान हाउस का बड़ा राज, आर्या के बंद कमरे में पहुंची अनु
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget