एक्सप्लोरर

Watch: 'माय जेल माय रूल्स...' के साथ Kangana Ranaut के रिएलिटी शो Lock Upp का धमाकेदार टीजर रिलीज

Kangana Ranaut Lockupp Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रिएलिटी शो लॉकअप का धमाकेदार टीज़र रिलीज हो गया है. इस शो को एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी (ALT Balaji) पर दिखाया जाएगा.

Kangana Ranaut Reality Show Lockupp Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद अब डिजिटल पर डेब्यू करने जा रही हैं. कंगना पिछले कुछ दिनों से अपने रिएलिटी शो 'लॉकअप' (Lock Upp) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इस बीच अब कंगना के इस रिएलिटी शो 'लॉकअप' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. 

कंगना इस शो को होस्ट करती नज़र आएंगी जिसे टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर दिखाया जाएगा. वहीं 'लॉकअप' (Lockupp) के टीजर की बात करें तो इसमें कंगना ब्लैक शिमरी ड्रेस पहने अपने तीखे अंदाज में हाथों में डंडा लिए जेल के चक्कर लगाती नजर आ रही हैं. अपने हाथों में डंडा घुमाते हुए कंगना वीडियो में कहती हैं कि इस दुनिया में दो तरह के लोग हैं. एक जो मुझे पसंद करते हैं और दूसरे बी ग्रेड स्ट्रग्लर्स जो मेरी बुराई करके न्यूज में रहते हैं.

कंगना आगे कहती हैं कि हेटर्स ने मेरी आवाज दबाने के लिए FIR दर्ज की और नेपोटिज्म का फॉर्मूला लगाया. मेरी जिंदगी को 24 घंटे का रियलिटी शो बनाकर रख दिया, लेकिन अब मेरी बारी है. एक्ट्रेस आगे कहती हैं मैं ला रही हूं द बाप ऑफ बिगेस्ट रियलिटी शो. माय जेल माय रूल्स...

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

बता दें कि एकता कपूर के इस शो में 16 कंटेस्टेंट्स होंगे जिन्हें 72 दिनों के लिए 'जेल' यानी लॉकअप में बंद किया जाएगा और उस 'जेल' की जेलर होंगी कंगना रनौत. रिपोर्ट्स के अनुसार शो को फॉरमेट की बात करें तो एकता कपूर के इस शो में जो 16 कंटेस्टेंट्स कंगना की जेल में लॉक होंगे वो सारी सुख सुविधाओं से वंचित होंगे, अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए उन्हें ख़ुद मेहनत करनी पड़ेगी. उनसे कई टास्क करवाए जाएंगे और लोगों को वोटिंग के आधार पर अपना फेवरेट कंटेस्टेंट चुनना होगा. कंगना का यह शो 27 फरवरी से स्ट्रीम होगा.

Sumeet Raghavan से लेकर Aanjjan Srivastav तक... Wagle Ki Duniya शो के कास्ट एक एपिसोड की लेते हैं इतनी फीस

Tv Stars Relationship: अधूरी रह गई इन टीवी स्टार्स की लव स्टोरी, प्यार तो किया लेकिन शादी तक नहीं पहुंचा रिश्ता

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा की 'शक' में अनूप सोनी के सीन हुए कट, एक्टर ने जताई निराशा
परिणीति चोपड़ा की 'शक' में अनूप सोनी के सीन हुए कट, एक्टर ने जताई निराशा
शेफ दामू के निधन से टूटीं राम्या पांडियन, भावुक पोस्ट में याद किया उनका प्यार और आशीर्वाद
शेफ दामू के निधन से टूटीं राम्या पांडियन, भावुक पोस्ट में याद किया उनका प्यार और आशीर्वाद
Bigg Boss 20: 'तेरा टाइम आ गया...', रोहित शेट्टी ने काजी तौकीर को दिया काम, किया ये बड़ा वादा
काजी तौकीर की चमकी किस्मत, रोहित शेट्टी की रोमांटिक फिल्म में गूंजेगी आवाज
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget