एक्सप्लोरर

उर्फी जावेद पर भड़कीं BJP नेता, कहा- ‘मुंबई पुलिस के पास कोई कानून नहीं है?’ एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Uorfi Javed On BJP Leader: बीजेपी नेता चित्रा किशोर वाघ ने टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद को उनके कपड़ों की वजह से निशाना बनाया, इस पर एक्ट्रेस भी चुप नहीं रहीं और उन्होंने करारा जवाब दिया.

BJP Leader On Uorfi Javed: इस बात में कोई शक नहीं है कि उर्फी जावेद (Uorfi Javed) के अतरंगी कपड़ों को कोई भी टक्कर नहीं दे सकता है. वह आए दिन अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं. कई लोग उनके यूनिक फैशन स्टाइल की तारीफ करते हैं तो कुछ उनकी घोर निंदा करते हैं और कई बार तो ऐसा हुआ है कि एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस केस भी हो चुका है. एक बार फिर उर्फी को अपने बोल्ड लुक के चलते निशाना बनाया गया.

उर्फी जावेद पर भड़की भाजपा नेता

दरअसल, बीजेपी की नेता चित्रा किशोर वाघ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उर्फी जावेद पर न केवल गुस्सा निकाला है, बल्कि मुंबई पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं. चित्रा ने ट्विटर पर उर्फी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक कलर के बोल्ड आउटफिट में नजर आ रही हैं. वीडियो के साथ बीजेपी नेता ने कैप्शन में लिखा, “अरे... मुंबई में क्या हो रहा है. सड़कों पर सक्रिय रूप से सार्वजनिक नग्नता दिखाने वाली इस महिला को रोकने के लिए क्या मुंबई पुलिस के पास कोई आईपीसी या सीआरपीसी धारा है या नहीं है. एक तरफ मासूम महिलाएं/लड़कियां विकृतियों का शिकार होती हैं, दूसरी ओर ये महिला इन सब चीजों को बढ़ावा दे रही है. उर्फी जावेद को तुरंत बेड़ी लगा देनी चाहिए.”

उर्फी जावेद ने दिया जवाब

उर्फी जावेद ने चित्रा को जवाब देते हुए कहा, “आप जैसी राजनेता महिला सुरक्षा के लिए एक हिंडोला हैं. जनता को सिर्फ डायवर्ट करना मेरे टॉपिक से, आप वास्तव में उन महिलाओं के लिए कुछ क्यों नहीं करती, जिन्हें मदद की जरूरत है? महिला शिक्षा, रेप के लाखों केस पेंडिंग हैं? आप इन मुद्दों को क्यों नहीं उठातीं?”

ये पहली बार नहीं है, जब यूं उर्फी जावेद को उनके कपड़ों के चलते निशाना बनाया गया है. अक्सर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ता है. हालांकि, वह सभी को करारा जवाब देना जानती हैं.

यह भी पढ़ें- Uorfi Javed के चहरे को ये क्या हुआ, एक्सपेरिमेंट के चक्कर में पड़ गया गहरा निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा की 'शक' में अनूप सोनी के सीन हुए कट, एक्टर ने जताई निराशा
परिणीति चोपड़ा की 'शक' में अनूप सोनी के सीन हुए कट, एक्टर ने जताई निराशा
शेफ दामू के निधन से टूटीं राम्या पांडियन, भावुक पोस्ट में याद किया उनका प्यार और आशीर्वाद
शेफ दामू के निधन से टूटीं राम्या पांडियन, भावुक पोस्ट में याद किया उनका प्यार और आशीर्वाद
Bigg Boss 20: 'तेरा टाइम आ गया...', रोहित शेट्टी ने काजी तौकीर को दिया काम, किया ये बड़ा वादा
काजी तौकीर की चमकी किस्मत, रोहित शेट्टी की रोमांटिक फिल्म में गूंजेगी आवाज
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget