एक्सप्लोरर

Bigg Boss15: Badshah के सामने ही भिड़ गए Pratik Sehajpal और Ieshan Sehgal, हाथापाई की आई नौबत

Badshah In Bigg Boss: रविवार को वीकेंड का वार में रैपर बादशाह ने बिग बॉस के घर में म्यूजिक का तड़का लगाया, उन्होंने घरवालों को कुछ टास्क भी दिए, जिसके बाद प्रतीक सहजपाल और ईशान में झगड़ा हो गया.

Pratik Sehajpal and Ieshan Sehgal Fight: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के वीकेंड का वार में इस रविवार जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला, जहां सलमान खान ने कुछ घरवालों को आईना दिखाया तो वहीं शो में रैपर बादशाह (Badshah) ने अपने गानों से म्यूजिक का तड़का लगाया. सलमान खान से मिलने के बाद बादशाह घर के अंदर कंटेस्टेंट से मिलने भी पहुंचे, जहां उन्होंने घरवालों के साथ काफी मस्ती की, लेकिन एक टास्क के दौरान ईशान सहगल (Ieshan Sehgal) और प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) एक दूसरे से बुरी तरह भिड़ गए. बात हाथापाई तक पहुंच गई और ये सब बादशाह के सामने हुआ. 

बादशाह ने की घरवालों के साथ मस्ती

बादशाह बिग बॉस में अपने लेटेस्ट गाने को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने घरवालों को अपना हुक स्टेप भी सिखाया. इसके बाद टास्क की बारी आई, जिसमें बादशाह घरवालों के लिए कुछ गिफ्ट लेकर पहुंचे थे जो उन्हें एक दूसरे को देने थे. इस टास्क की शुरुआत सिंबा से हुई, उनके हाथ में पहला गिफ्ट डंबल आया जो उन्होंने उमर रियाज को दिया. इसी तरह जब प्रतीक सहजपाल की बारी आई तो उन्हें एक शो पीस देना था किसी ऐसे कंटेस्टेंट को जो घर में सिर्फ शो पीस की भूमिका ही निभा रहा है. प्रतीक ने इसे ईशान सहगल को दिया और कहा कि वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनकी अपनी कोई राय नहीं है और वो दूसरों की हां में हां मिलाते हैं. ईशान ने भी इस पीस को ले लिया.

माइशा ने प्रतीक को कहा 'स्टिंकी' पर्सनैलिटी

इसके बाद माइशा की बारी आई, उन्हें किसी घरवाले को परफ्यूम गिफ्ट करना था, जिसमें से बदबू आती हो, इस पर माइशा ने इसे प्रतीक को दिया और कहा कि वो उन्हें ये इसलिए दे रही हैं क्योंकि उनकी पर्सनैलिटी काफी स्टिंकी है. इसके बाद प्रतीक ने कहा कि माइशा ऐसा इसलिए कह रही हैं क्योंकि उन्होंने शो-पीस ईशान को दिया है, जिसके बाद ईशान और प्रतीक में काफी तेज बहस हो गई. ईशान ने प्रतीक को मच्छर कहा तो उन्होंने उन पर परफ्यूम छिड़क दिया. इसके बाद ईशान ने अपना शो पीस उनकी तरफ फेंक कर मारा जो उनके बगल में बैठे राजीव के हाथ में लग गया. दोनों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि बादशाह के सामने ही मामला हाथापाई तक पहुंच गया. जिसके बाद घरवालों ने दोनों का झगड़ा शांत कराया.

ये भी पढ़ें-

Shehnaaz Gill से लेकर Tejasswi Prakash समेत इन 5 कंटेस्टेंट को Bigg Boss में Salman Khan सुना चुके हैं खरी-खोटी, यहां देखें लिस्ट

Tejasswi Prakash ने Salman Khan को टोका तो भड़क उठे भाईजान, बोले- ‘मैडम आप मेरे साथ कभी ऐसे मत करना’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget