एक्सप्लोरर

BB OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में पूजा भट्ट इस्तेमाल करती हैं मोबाइल फोन? वायरल वीडियो देख भड़के लोग, शो को बताया 'स्क्रिप्टेड'

BB OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 से पूजा भट्ट के घर में मोबाइल चलाने और स्क्रिप्ट पढ़ने की वीडियो खूब वायरल हो रही है. जिसके बाद नेटजिन्स ने शो को ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

BB OTT 2: बिग बॉस टीवी का बेहद पॉपुलर रियलिटी शो है. इसे बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते हैं. हालांकि ये रियलिटी शो हमेशा विवादों से घिरा रहता है. इस शो पर स्क्रिप्टेड होने के आरोप भी लगते रहे हैं हालांकि होस्ट सलमान खान ने हर बार कहा है कि मेकर्स कंटेस्टेंट को कोई स्क्रिप्ट नहीं देते हैं और ये वाकई रियलिटी शो है.

फिलहाल बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों छाया हुआ है. ओटीटी वर्जन व्यूअर्स को 24X7 लाइव फीड एक्सेस की अनुमति देता है. वहीं फीड कैमरे से अब दो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिसके बाद ये शो एक बार फिर विवादों मे आ गया है.

 पूजा भट्ट  बिग बॉस के घर में यूज कर रही हैं मोबाइल? 
गुरुवार को पूजा भट्ट को बिग बॉस द्वारा एक फिल्म मेकर के रूप में अपॉइंट किया गया था. इस दौरान बिग बॉस ने पूजा को घर के बाकी सदस्यों को हीरो हिरोईन,सपोर्टिंग आर्टिस्ट और विलेन की कैटेगिरी में रखने के लिए कहा था. टास्क शुरू होने पर पूजा ने कंटेस्टेंट का इंडिविजुअल वाइवा लिया और उनके रोल की अनाउंसमेंट भी की.

इससे पहले कि मनीषा रानी टास्क एरिया में पूजा से मिलतीं डायरेक्टर को कुछ सेकंड के लिए नीचे देखते हुए कैप्चर किया गया, और उनके हाथ की हरकत से ऐसा लग रहा था कि वह फोन चला रही हैं. यह क्लिप वायरल हो गई और नेटिज़न्स ने अनुमान लगाया कि पूजा को घर के अंदर फोन एक्सेस करने की परमिशन दी गई है.  वहीं कुछ नेटिज़न्स ने कहा कि उन्हें टास्क के लिए एक स्क्रिप्ट दी गई थी. बता दें कि बिग बॉस के घर के अंदर कंटेस्टेंट्स को मोबाइल फोन एक्सेस करने की परमिशन नहीं मिलती है.

 

वीडियो वायरल होते ही यूजर कर रहे ट्रोल
पूजा भट्ट के मोबाइल के साथ वीडियो वायरल होते ही नेटिज़न्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, "स्क्रिप्ट पढ़ रही है." एक अन्य इंटरनेट यूजर ने लिखा, "स्क्रिप्ट भूल गई डायरेक्टर." एक और ने लिखा, "स्क्रिप्टेड शो." एक नेटीजन ने लिखा, "यह फोन जैसा लग रहा है." वहीं एक यूजर ने पूछा, "अरे इसके पास मोबाइल कैसे आया. स्क्रिप्टेड." एक और ने लिखा, "लगता है उसके पास फोन है... पूजा जब से बाहर गई है डेंटल चेक अप के बहाने से तब से शो पूजा ही चला रही है मेकर्स के हिसाब से... स्क्रिप्टेड जैसा लग रहा है."

 

बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीम होता है. इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं. इस बार इस रियलिटी शो में दर्शकों को भी पावर दी गई है. 

यह भी पढ़ें: Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Review: एंटरटेनिंग है करण जौहर की ये फिल्म, रणवीर सिंह हैं फिल्म की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए थे पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
डिज्नी ने ठुकराया था रामानंद सागर की 'रामायण' का ऑफर, ललित मोदी ने बताई हैरान कर देने वाली वजह
रामानंद सागर की 'रामायण' को डिज्नी ने क्यों किया था रिजेक्ट? ललित मोदी ने बताई वजह

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget