एक्सप्लोरर

'पैसे देकर रेड कार्पेट पर करते हैं दिखावा...', कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर Sambhavna Seth ने बोल दी ऐसी बात, फैंस हुए शॉक्ड!

Bigg Boss Fame Sambhavna Seth: टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ भले ही अब इंडस्ट्री में काम नहीं कर रही हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ और बयानों को लेकर अक्सर एक्ट्रेस चर्चा में आ जाती हैं.

Cannes 2024: टीवी से लेकर भोजपुरी सिनेमा में संभावना सेठ ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक आइटम सॉन्ग भी दिए हैं. संभावना सेठ ने 400 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 25 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है. एक्ट्रेस ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस से भी काफी पॉपुलैरिटी हासिल की हैं. 

कान्स को लेकर संभावना सेठ ने किया शॉकिंग खुलासा

संभावना सेठ का नाम सामने आते ही एक्ट्रेस की कड़क आवाज और उनका बेबाक बोलने का अंदाज फैंस को याद आ जाता है. भले ही संभावना अब इंडस्ट्री में काम नहीं कर रही हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर एक्ट्रेस चर्चा में आ जाती हैं. संभावना सेठ अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ मिलकर डेली व्लॉग के जरिए फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़ी हर एक अपडेट शेयर करती हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

हाल ही में बिग बॉस फेम संभावना सेठ ने एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की. इसके अलावा एक्ट्रेस ने हाल ही में हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर ऐसा बयान दे दिया जो हर तरफ चर्चा का विषय बन गया. बता दें कि इस बार कान्स में कई सेलेब्स के अलावा इन्फ्लुएंसर्स ने भी अपना जलवा दिखाया. नैंसी त्यागी से लेकर अनसूया सेनगुप्ता अपने टैलेंट और काम को लेकर चर्चा का विषय बन गई. अब इन सबके कान्स में जाने को लेकर संभावना ने ऐसा कुछ कह दिया जो कि लाइमलाइट में आ गया. 

'पैसे दो आपकी स्क्रीनिंग हो जाएगी'

इंटरव्यू में कान्स को लेकर संभावना सेठ ने पर्दाफाश करते हुए कहा, मैं अगर एक कुत्ता भी खिलाने का वीडियो बनाऊं तो उसको भी हम कान्स लेकर जा सकते हैं, पैसे दो आपकी स्क्रीनिंग हो जाएगी. रेड कार्पेट के पीछे भी एक रेड कार्पेट है, एक रेड कार्पेट हैं जहां ऐश्वर्या राय वॉक कर रही हैं वो है असली रेड कार्पेट, लेकिन एक है दूसरा रेड कार्पेट जहां आप कुछ कर नहीं रहे हो बस पैसे देकर रेड कार्पेट पर जाकर दिखावा कर रहे हो और खुद के फोटोग्राफर्स से फोटोज क्लिक करा रहे हो.'

'मेरे ऊपर कोई कुत्ता तक नहीं भौकेगा'

इतना ही नहीं आगे एक्ट्रेस ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, 'चाहे मैं चली जाऊं वहां पैसे देकर, लेकिन मेरे ऊपर कोई कुत्ता तक नहीं भौकेगा. लेकिन मैं ये सब नहीं कर सकती हूं. अगर मुझे सच में कान्स से बुलावा आया है तो मैं कैमरे के सामने सबसे पहले वहां से आए इन्विटेशन की फोटो चिपकाउंगी, वरना मैं भी ऐसे ही पैसे देकर वहां खुद के बिछाए हुए रेड कार्पेट पर हाथ हिलाउंगी. कान्स में पैसे खर्च करके कोई भी जा सकता है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

संभावना सेठ ने हंसते हुए आगे कहा कि, 'इन बातों को लेकर हो सकता है मैं बहुत गलत हूं, लेकिन ये सब मुझे मेरे पति ने बताया है और वो मुझे गलत नहीं बताएगा.' बता दें कि संभावना ने बॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी के साथ साल 2016 में जुलाई के महीने में शादी रचाई थी. 

यह भी पढ़ें:  फिलिस्तीन के सपोर्ट में आए श्वेता तिवारी से लेकर हिना खान जैसे सेलेब्स, इजराइल हमले के खिलाफ निकाली भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
‘अगर भेदभाव होता तो शाहरुख-सलमान स्टार कैसे बनते?’ एआर रहमान के कम्युनल बयान पर बोले अरुण गोविल
‘अगर भेदभाव होता तो शाहरुख-सलमान स्टार कैसे बनते?’ एआर रहमान के कम्युनल बयान पर बोले अरुण गोविल
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Mumbai News: Malad Railway Station पर प्रोफेसर की चाकू घोंपकर कर दी हत्या | Crime News | Malad News
Uttar Pradesh News: Uttar Pradesh में हुआ Noida जैसा एक और हादसा, नहर में जा गिरी कार | Kasganj News
Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य के शिविर के बाहर पहुंचे लोग, हो गया बड़ा बवाल! | Magh Mela
HP Weather: Manali में बर्फ में फिसली गाड़ी, खाई में जाकर गिरी कार, ड्राइवर हुआ घायल | Breaking
हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
‘अगर भेदभाव होता तो शाहरुख-सलमान स्टार कैसे बनते?’ एआर रहमान के कम्युनल बयान पर बोले अरुण गोविल
‘अगर भेदभाव होता तो शाहरुख-सलमान स्टार कैसे बनते?’ एआर रहमान के कम्युनल बयान पर बोले अरुण गोविल
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
US-Venezuela Tensions: 'हमें जवाब देने के लिए 15 मिनट दिए गए थे, वरना...', मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रीगेज के दावों पर बवाल
'हमें जवाब देने के लिए 15 मिनट दिए गए थे, वरना...', मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रीगेज के दावों पर बवाल
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
High Sugar Fruits: सावधान! हेल्दी समझकर ज्यादा न खाएं ये 9 फल, अचानक बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर
सावधान! हेल्दी समझकर ज्यादा न खाएं ये 9 फल, अचानक बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर
26 जनवरी को परेड देखने जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, गलती से न लेकर चले जाना ये चीजें
26 जनवरी को परेड देखने जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, गलती से न लेकर चले जाना ये चीजें
Embed widget