एक्सप्लोरर

बिग बॉस में जाने के लिए सेलेब्स को गुजरना पड़ता है कई टेस्ट से, ऐसे ही नहीं मिलती एंट्री, जान लीजिए सिलेक्शन का प्रोसेस

Bigg Boss 19: सलमान खान का कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस नए सीजन के साथ शुरू हो चुका है. शो में कई कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. इनका शो के लिए कैसे सिलेक्शन होता है आइए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं.

बिग बॉस पिछले कई सालों से लोगों का एंटरटेनमेंट करता आ रहा है. इस साल शो का 19वां सीजन शुरू हो चुका है. इस शो में जो भी कंटेस्टेंट जाते हैं तो 100 दिनों तक एक ही घर में कई अजनबी लोगों के साथ रहते हैं. कंटेस्टेंट 24 घंटे कैमरे की निगरानी में रहते हैं. इस शो के लोगों के असली चेहरे सामने आते हैं इसी वजह से इसे बहुत पसंद किया जाता है. मगर इस शो के लिए सेलेब्स का सिलेक्शन कैसे होता है आइए आपको बताते हैं.

बिग बॉस में जाने के लिए एक सिलेक्शन प्रोसेस होता है. जो इसे पार कर पाता है उसे ही शो में जाने का मौका मिलता है. इस सिलेक्शन प्रोसेस के पीछे पूरी एक टीम काम करती है. ये टीम किस तरह के टेस्ट करती हैं और इंटरव्यू लेती है उसके बारे में बताते हैं.

ये है सिलेक्शन प्रोसेस
सबसे पहले शो की क्रिएटिव टीम उन लोगों की लिस्ट बनाती है जो टीवी, बॉलीवुड और ओटीटी की मशहूर पर्सनालिटी हैं. अब तो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की भी लिस्ट बनाई जाती है क्योंकि वो सेलेब्स से ज्यादा फेमस होने लगे हैं. इस लिस्ट के हर शख्स की प्रोफाइल को चेक किया जाता है. उनके पुराने इंटरव्यू को देखा-पढ़ा जाता है. जिससे उनकी सोच के बारे में जानने में मदद मिलती है. लिस्ट में उन लोगों को ज्यादा रखा जाता है जो या तो कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहे हैं या अपनी कहानी की वजह से छाए रहे या हर चीज पर बेबाकी से बात कर सके.

जब लिस्ट में से कुछ लोगों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है तो फिर उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया जाता है. जिसनें उनसे उनकी लाइफ, डर, फैमिली हर एक चीज के बारे में डिटेल्स में पूछा जाता है. कुछ ऐसे भी सवाल पूछे जाते हैं जिससे उन्हें गुस्सा आए और वो कैसे व्यवहार करते हैं. इससे उनकी मानसिक शक्ति का पता चलता है. उसके बाद कई टेस्ट किए जाते हैं. उनके नाम ये हैं.

मेडिकल टेस्ट
बिग बॉस के घर में आने वाले कंटेस्टेंट का सबसे पहले मेडिकल टेस्ट होता है. जिसमें उनके पूरे शरीर की जांच होती है. जिससे पता किया जाता है कि उन्हें किसी तरह की बीमारी तो नहीं है.

फिटनेस टेस्ट
उसके बाद किया जाता है फिटनेस टेस्ट. जिसमें सेलेब की स्ट्रेंथ के बारे में पता किया जाता है. मगर उन्हें कोई टास्क दिया जाए तो क्या वो उसे कर पाएंगे या घंटों कोई काम कर पाएंगे. कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट आते हैं जो फिट नहीं होते हैं. ऐसे में बिग बॉस की टीम उनका ज्यादा ध्यान रखती है.

ड्रग्स और एल्कोहल टेस्ट
बिग बॉस के घर में जाने वाले किसी भी कंटेस्टेंट को किसी भी तरह की नशे की लत नहीं होना चाहिए क्योंकि ये सब चीजें बिग बॉस के घर में नहीं ले जा सकते हैं. इस वजह से ये टेस्ट किया जाता है.

साइकोलॉजी टेस्ट
सेलेब्स का साइकोलॉजी टेस्ट भी किया जाता है. क्योंकि बिग बॉस के घर में लोग हमेशा अकेला महसूस करते हैं. ऐसे में वो अकेले में गुस्सा तो नहीं करते या घबराते तो नहीं हैं. ये सब ध्यान में रखकर ये टेस्ट किया जाता है.

ये भी पढ़ें: वेडिंग फंक्शन में दिखना है क्लासी बहू, पूजा हेगड़े के इन साड़ी लुक्स को करें फॉलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं 'मास्टर शेफ इंडिया 1' की विनर पंकज भदौरिया, दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं मास्टर शेफ इंडिया 1 की विनर, दिया हेल्थ अपडेट
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
क्या श्रेया कालरा की वजह से हुआ शिवांगी-कुशाल का ब्रेकअप? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
श्रेया कालरा के आरोपों पर कुशाल का करारा जवाब, शिवांगी संग रिश्ते पर कही ये बात

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget