एक्सप्लोरर

Bigg Boss 18 में आने के लिए तैयार है Shoaib Ibrahim, बीवी दीपिका कक्कड़ ने खुद कर दिया गलती से खुलासा? वीडियो वायरल

Bigg Boss 18: हाल ही में खबर आई थी कि शोएब इब्राहिम 'बिग बॉस 18' में जाने वाले पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं. अब अपने व्लॉग में इस अफवाह पर माजक में ही सही पर खुद दीपिका कक्कड़ ने मुहर लगा दी है.

Shoaib Ibrahim Participation in Bigg Boss 18: हाल ही में शोएब इब्राहिम को आने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट बताया गया था. हालांकि अभी तक मेकर्स या शोएब की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था. लेकिन अपने हालिया व्लॉग में शोएब को रसोई में अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ की मदद करते देखा गया था. आटा गूंधते समय दीपिका ने अपने पति के खाना बनाने के टैलेंट की तारीफ की और गलती से हिंट दे दिया कि शोएब बिग बॉस में जाने के लिए एकदम तैयार है.

'बिग बॉस 18' में नजर आएंगे शोएब इब्रहिम

हाल ही के एक व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से किचन में उनकी मदद करने के लिए कहा. जब वह दाल बाटी बना रही थी तो उन्होंने अपने पति से आटा गूंथने को कहा. शोएब उन्हें चिढ़ाते हुए पूछते है कि क्या उन्हें उनके खाना बनाने के टैलेंट पर शक है.

इसपर दीपिका उनकी तारीफ करते हुए कहती हैं, 'मैंने ये कभी नहीं बोला, मैं हमेशा बोलती हूं आप बहुत ही चालाक छुपरुस्तम हो. आपको सब आता है. फिर दीपिका कुछ डिश के नाम बताती हैं जो शोएब ने बनाए थे, जिससे दीपिका काफी खुश होती हुई नजर आती है. इसके बाद दीपिका कैमरे की तरफ देखकर कहती हैं, 'शोएब बिग बॉस के लिए तैयार हैं.'

ये सुनकर शोएब दीपिका की तरफ हैरानी भरी नजर से देखते हैं और दीपिका हंसकर अपना चेहरा छिपा लेती हैं. एक्टर हंसते हुए कहते हैं, 'चुप रहो'. खैर, इससे फैंस को अब ये तो साफ हो गया है कि शोएब इब्राहिम बिग बॉस के इस सीजन में नजर आने वाले है. इससे पहले एक्टर 'झलक दिखला जा 11' में भी अपने डांस का जलवा दिखाते नजर आए थे. शोएब इब्राहिम के नाम को छोड़कर अभी तक किसी और सेलेब के जाने को लेकर कोई भी खबर सामने नहीं आई है. दर्शक फिलहाल 'बिग बॉस ओटीटी 3' फिनाले वीक में बिजी हैं. 

5 अक्टूबर 2024 से हो सकता है 'बिग बॉस 18' का प्रीमियर

रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस 18' का प्रीमियर 5 अक्टूबर 2024 से हो सकता है. काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि बिग बॉस 18 सितंबर या अक्टूबर में शुरू होगा, लेकिन कहा जा रहा है कि शो अक्टूबर के पहले हफ्ते में ऑन-एयर होगा. रियलिटी शो बिग बॉस के ज्यादातर सीजन की कमान सलमान खान ने ही संभाली है. दर्शक भी होस्ट के रूप में सलमान को ही देखना पसंद करते हैं. इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सलमान खान जिस तरह शो को होस्ट करते हैं, वैसा कोई नहीं कर सकता.

यह भी पढ़ें:  Bigg Boss OTT 3 में ग्रैंड फिनाले से पहले इन दो कंटेस्टेंट का पत्ता हुआ साफ, शो को मिले टॉप 7 कंटेस्टेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget