एक्सप्लोरर

Bigg Boss 17: बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी अंकिता लोखंडे और आयशा खान? इस कास्टिंग डायरेक्टर ने दिया ऑफर

BB 17: अंकिता लोखंडे और आयशा खान की बिग बॉस 17 के बाद से किस्मत चमकती हुई नजर आ रही है. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने दोनों को कास्ट करने की बात कही है.

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 17 काफी चर्चा में रहा है और शो में आए कंटेस्टेंट्स को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है. शो के विनर मुनव्वर फारूकी बने हैं. वहीं, 1st रनरअप अभिषेक कुमार बने तो 2nd रनरअप मन्नारा चोपड़ा बनीं. इसके अलावा अंकिता लोखंडे और अरुण महाशेट्टी भी टॉप 5 का हिस्सा रहे. अब शो के ये पांच फाइनलिस्ट शो के बाहर क्या करने वाले हैं इसको लेकर फैंस बेहद एक्साइटिड हैं. बाकियों का तो पता नहीं लेकिन 2 कंटेस्टेंट्स को लेकर एक खबर सामने आई है.

आयशा-अंकिता को ऑफर हुईं बॉलीवुड फिल्में?
ये दो कंटेस्टेंट्स कोई और नहीं बल्कि अंकिता लोखंडे और आयशा खान है. शो के बाद ये दोनों कंटेस्टेंट्स बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि फैंस ऐसी कयास लगा रहे हैं. इसका हिंट मिला है जिसकी वजह से इन दोनों को बॉलीवुड प्रोजेक्ट मिलने की खबरें उड़ने लगी हैं.

दरअसल, हुआ यूं कि बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक ट्वीट किया था कि वो मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा से मिलने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. अगले ट्वीट में मुकेश छाबड़ा ने लिखा कि वो अंकिता लोखंडे और आयशा खान को फिल्मों में कास्ट करने का इंतजार कर रहे हैं. अब उनके इस ट्वीट के बाद से ये तो तय हो गया है कि दोनों किसी न किसी प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं. 

Bigg Boss 17: बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी अंकिता लोखंडे और आयशा खान? इस कास्टिंग डायरेक्टर ने दिया ऑफर

इन शोज में नजर आईं अंकिता और आयशा
बता दें कि, अंकिता लोखंडे टीवी की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सीरियल पवित्रा रिश्ता से की थी. उनका ये शो काफी पॉपुलर हुआ और करीब 7 साल चला था. इसके बाद एक्ट्रेस कुछ बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं, आयशा खान की बात करें तो, वो टीवी सीरियल बालवीर में नजर आईं थी. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं. 

आयशा-अंकिता की बिग बॉस जर्नी
अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 में अपने पति विक्की जैन के साथ आई थी. शो में दोनों के बीच प्यार और टकरार दोनों रिश्ते देखने को मिले थे. विक्की जहां फाइनल से एक हफ्ते पहले ही शो से आउट हो गए थे तो वहीं अंकिता टॉप 4 रहीं. आयशा खान ने बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी. उन्होंने शो में आते ही मुनव्वर फारुकी पर कई आरोप लगाए थे, जिन्हें मुनव्वर ने भी स्वीकार किया था. हालांकि, अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है और दोनों एक दूसरे से दूरी बना चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: Anupamaa: अनुज कपाड़िया के बाद अनु का अमेरिका में होगा वनराज से आमना-सामना? अब शो में आएंगे ये शॉकिंग ट्विस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ
'कौन बनेगा करोड़पति' में आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा मजेदार सवाल, बिग बी ने दिया ऐसा जवाब
शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? 'भाबी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती
शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती
मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट
मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget