एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: टीना ने अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा, बोलीं- शालीन भनोट की तरह अग्रेसिव था एक्स बॉयफ्रेंड

Bigg Boss 16: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ के हालिया एपिसोड में टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच फिर लड़ाई हो जाती है. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया.

Bigg Boss 16 Update: पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है. कई फेमस सेलिब्रिटीज इस शो का हिस्सा हैं, जो कई वजहों से लाइमलाइट बटोर रहे हैं. ‘उतरन’ फेम टीना दत्ता (Tina Datta) भी इस शो का हिस्सा हैं और वह इस वक्त शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के साथ अपने लव एंगल को लेकर लोगों का ध्यान खींच रही हैं. टीना और शालीन के रिश्ते पर सभी की अलग राय है. कोई इसे फेक बताता है और कोई रियल.

शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच काफी लड़ाइयां हुईं, लेकिन वे फिर एक साथ आ जाते हैं. दोनों की बहस कुछ ही पल में प्यार में बदल जाती है. हालिया एपिसोड में भी कभी उनके बीच प्यार देखने को मिला तो वहीं दूसरे ही पल दोनों झगड़ने लगे. इस दौरान जब शालीन टीना पर चिल्लाए तो एक्ट्रेस को अपना पास्ट रिलेशनशिप याद आ गया. उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड की तुलना शालीन भनोट से की.

टीना पर चिल्लाए शालीन भनोट

दरअसल, हुआ यूं कि ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के बीते एपिसोड में शालीन भनोट के हाथ में चोट लग गई थी. वह बर्तन धो रहे थे तो टीना उनकी मदद कराने के लिए आईं, लेकिन एक्टर ने साफ मना कर दिया. इस दौरान उन्होंने टीना पर चिल्ला दिया. बाद में गुस्से में टीना शालीन पर गुस्सा निकालते हुए निमृत कौर अहलूवालिया के पास चली जाती हैं और एक्टर की हरकत के बारे में बताती हैं. पीछे से शालीन आते हैं और वह उनसे पूछते हैं कि, उन्होंने ऐसा क्या किया जो उन्हें अग्रेशन लगा. वह फिर टीना पर चिल्लाते हैं और खुद को बुरा कहते हुए चले जाते हैं. टीना चुपचाप खड़ी रहती हैं.

एक्स बॉयफ्रेंड पर बोलीं टीना दत्ता

बाद में निमृत संग बातचीत में कहती हैं कि, किचन में भी उसने ऐसे ही बात की थी. क्या अग्रेशन नहीं है? निमृत हामी भरती हैं. टीना दत्ता अपने पास्ट रिलेशनशिप को भी याद करती हैं और शालीन की तुलना अपने एक्स बॉयफ्रेंड से करती हैं. टीना कहती हैं, “इसने अभी जिस तरह से मेरे से बात किया ना, मेरे एक्स की याद आ गई. बिल्कुल कॉपी पेस्ट है. वह चला भी गया तो मुझे दो मिनट उस चीज से बाहर निकलने में लगा.” इसके बाद टीना कहती हैं कि, शालीन उनके टाइप का नहीं. हालांकि, बाद में शालीन और टीना एक-दूसरे के साथ बात करने लगते हैं और टीना उन्हें साफ लफ्जों में कहती हैं कि, वह इस तरह उनके साथ नहीं रह सकती हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Day 51 Written Update: गौतम हुए घर से बाहर, शेखर सुमन ने मीम्स दिखाकर खूब हंसाया, जानिए 51वें दिन का पूरा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget