एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 Day 51 Written Update: गौतम हुए घर से बाहर, शेखर सुमन ने मीम्स दिखाकर खूब हंसाया, जानिए 51वें दिन का पूरा अपडेट

Bigg Boss 16 Day 51 Written Update: बिग बॉस के घर का 51वां दिन भी काफी एंटरटेनिंग रहा. रविवार को हुए एलिमिनेशन नें गौतम विज घर से बाहर हो गए, शेखर सुमन ने घर में बिग बुलेटिन के जरिए सभी को खूब हंसाया.

Bigg Boss 16 Day 51 Written Update: बिग बॉस 16 के रविवार के वार एपिसोड में कई झटके मिले. सलमान खान ने प्रियंका और अंकित गुप्ता को शालीन और स्टेन के झगड़े में आग में घी का काम करने पर काफी डांट लगाई. इस दौरान होस्ट सलमान खान ने घरवालों से टास्क भी कराया कि किस पर कौन भारी है. चलिए जानते हैं बिग बॉस के घर में 51वें के एपिसोड में और क्या-क्या हुआ?

सलमान खान ने प्रियंका की लगाई क्लास
रविवार के एपिसोड में सलमान आते ही प्रियंका की कलास लगाना शुरू करते हैं. सलमान कहते हैं कि प्रियंका खुद को बेस्ट मानती हैं. वहीं सलमान खान बाद में प्रियंका के बारे में घरवालों से राय लेते हैं साजिद बोलते हैं कि उन्हें प्रियंका की आवाज बहुत बुलंद लगती है. सलमान इसके बाद प्रियंका को कहते हैं कि उन्हें फीडबैक मिला है कि प्रियंका की आवाज इरिटेटिंग लगती है. सलमान इसके बाद प्रियंका को कहते हैं कि जो आप घरवालों को चूरन देती हैं वो बिग बॉस नहीं खाते हैं. ये जो डबल स्टैंडर्ड हैं वो घरवालों को तो दिखता नहीं है लेकिन बाहरवालों को दिख रहा है.

सलमान कहते हैं कि आप बेवजह क्यों मुद्दे में घुसती हैं. सलमान प्रियंका से कहते हैं कि आपने स्टेन और शालीन की लड़ाई में आग में घी का काम किया. इसके बाद सलमान कहते हैं कि आप इतनी स्वार्थी हैं कि आपका ध्यान इस वक्त भी इस चीज पर था कि अंकित क्या बोल रहा है. आपने अंकित को अलग कमरे में ले जाकर डांटा भी. इसके बाद सलमान अंकित से पूछते हैं कि डांट पड़ी थी ना  तो अंकित हां कहते हैं. सलमान प्रियंका से कहते हैं कि पहले आप  सही जा रही थीं लेकिन अब आप जल्द ही अर्चना 2 बनती नजर आ रही हैं. लेकिन सलमान ये भी कहते हैं कि अर्चना ओरिजिनल है और फनी भी है और तुम इरिटेटिंग हो.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

भीड़ में खोई निमृत
सलमान इसके बाद पूछते हैं कि घर में भीड़ में कौन खोया है तो सभी घरवाले सुंबुल का नाम लेते हैं लेकिन सलमान कहते हैं कि हम किसी और घरवालों की बात कर रहे हैं. इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि वो कंटेस्टेंट निमृत है. इसके बाद निमृत सलमान खान को बताती हैं कि वे जानती हैं कि उनमें लीडरशिप की क्वालिटी है लेकिन वह इमोशनल होते हुए कहती हैं कि वह काफी वक्त से मेडिकेशन पर थी. मेडिकेशन छोड़ी थी इसलिए अब मुश्किल हो रहा है. इसके बाद सलमान खान निमृत को समझाते हैं कि पास्ट भूलकर आगे बढ़ो. इसके बाद निमृत कहती हैं कि मैं अब से ऐसा ही करूंगी. इसके बाद अर्चना और सौंदर्या निमृत की एंग्जाइटी की चर्चा करते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान ने कराया टास्क
इसके बाद सलमान खान घरवालों से कौन किसका टारगेट टास्क कराते हैं. सबसे पहले अर्चना गौतम साजिद का नाम लेती हैं. अर्चना कहती हैं कि साजिद अपने हिसाब से घर चलाना चाहते हैं और वे सिर्फ अपनी ही मंडली के बारे में सोचते हैं. ये कहकर अर्चना साजिद पर रेड कलर का पानी फेंकती हैं. निमृत प्रियंका पर पानी फेंककर अपना टारगेट बताती हैं. शिव ठाकरे अर्चना को अपना टारगेट बताती हैं. वहीं स्टेन प्रियंका को टारगेट बताकर उन पर पानी फेंकते हैं. अब्दु अर्चना को अपना टारगेट बताते हैं. साजिद खान भी अर्चना को ही अपना टारगेट बताते हैं. गौतम विज प्रियंका को टारगेट बताकर पानी फेंकते हैं. वहीं सौंदर्या भी प्रियंका को ही अपना टारगेट बनाती हैं. सुंबुल अर्चना को अपना टारगेट बताती हैं. वहीं टीना भी अर्चना को ही पानी फेंकर अपना टारगेट बताती हैं. अंकित गुप्ता और प्रियंका शिव को अपना टारगेट बताते हैं. वहीं शालीन भनोट प्रियंका को टारगेट बताते हैं. वहीं सलमान खान कहते हैं कि प्रियंका और अर्चना टारगेट पर हैं लेकिन मुझे लगता है घरवालों को इनसे बचकर रहना चाहिए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

गौतम विज हुए एलिमिनेट
इसके बाद एलिमनेशन की बारी आती है. सलमान खान कहते हैं कि ये तो तय है कि आज कोई घर जाएगा और आज ये भी तय है कि दो दिल टूटेंगे. सबसे पहले सलमान खान मजाक करते हैं और टीना का नाम घर से बेघर होने के लिए अनाउंस करते हैं. इसके बाद वे शालीन का नाम भी अनाउंस करते हैं. लेकिन फाइनली सलमान खान गौतम विज के लिए कहते हैं कि आज सबसे कम वोट मिलने की वजह से वे घर से बाहर हो रहे हैं. गौतम जब घर से बाहर होते हैं तो सौंदर्या काफी रोती हैं. अर्चना और बाकी घरवाले उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं.

शालीन और सौंदर्या की बात से टीना को हुई जलन
शालीन सौंदर्या से बात करने की कोशिश करते हैं जिससे लगता है कि टीना को थोड़ी जलन हो रही थी. वहीं सौंदर्या ने शालीन के लिए चाय बनाई थी जिसकी उन्होंने मजाक में और भी तारीफ की. सौंदर्या भी नोटिस करती है कि टीना को जलन हो रही है और वह अर्चना को यह बात बताती है. अर्चना एक प्लान बनाती है कि शालीन की असलियत बाहर लाने के लिए सौंदर्या को उसके नजदीक जाना चाहिए.सौंदर्या भी कहती हैं कि अब उनके पास टीना चिढ़ाने का मौका है.

टीना और शालीन में फिर हुई बहस
टीना किचन में शालीन की मदद करने जाती है और वह उसे बर्तन छूने नहीं देते हैं, लेकिन जैसे ही वह टीना को उठाते है तो वह चिल्लाने लगती हैं. इसके बाद दोनो के बीच फिर झगड़ा हो जाता है. टीना कहती हैं कि अब मेरे पास मत आना. इसके बाद शालीन फिर टीना से आकर कहते हैं कि मैं ऐसा कुछ नहीं कर रहा था. लेकिन टीना कहती हैं कि आप किचन में अपना बिहेवियर देखते. इसके बाद शालीन हाइपर हो जाते हैं और कहते हैं कि मैं थक गया हूं आई एम बैड. मुझसे कभी बात मत करो. ये कहकर शालीन वहां से चले जाते हैं. इसके बाद टीना निमृत से आकर कहती हैं कि ये फिर आकर कहेगा कि मैंने कुछ नहीं बोला. वहीं निमृत कहती हैं कि अब आपको स्टैंड लेना चाहिए . वहीं अर्चना गाना गाते हुए किचन में आती हैं तो शालीन कहते हैं अब कुछ मत करना अर्चना नहीं तो बहुत झगड़ा हो जाएगा. इसके बाद अर्चना कहती हैं कि मैं दूसरा गाना गाती हूं.इसके बाद फिर शालीन टीना के पास आते हैं और कहते हैं कि आपका एक ही ये सॉल्यूशन है कि आप मुझसे बात मत करो. वहीं टीना कहती हैं कि आप ऐसा ही हमेशा करते हो. आपको बाद में महसूस होता है फिर आकर सॉरी बोलते हो लेकिन इंसान कब तक सुने. वहीं शालीन कहते हैं कि मैं अब ध्यान रखूंगा.

शेखर सुमन की बिग बुलेटिन से घर में हुई एंट्री
शेखर सुमन बिग बुलेटिन के जरिए घर में एंट्री करते हैं. वह राजा बने साजिद और अर्चना को लेकर कई निशाने साधते हैं. वहीं वे सुंबुल की जनरल नॉलेज पर भी निशाना साधते हैं. शेखर अंकित और प्रियंका की जोड़ी को फोन और चार्जर बताते हैं और निशाना साधते हैं. इसके बाद वे कहते हैं कि सोशल मीडिया आपसे दूर है तो क्यों ना सोशल मीडिया आपके पास लाया जाए. शेखर कंटेस्टेंट्स पर बने मीम्स दिखाते हैं जो कई सोशल मीडिया साइट्स पर ट्रेंड कर रहे हैं. सबसे पहले साजिद के राजा होने पर मीम्स दिखाया जाता है. इसके बाद प्रियंका के चल-चल डायलॉग पर मीम्स दिखाते हैं. इसके बाद शालीन और सुंबुल पर मीम्स दिखाया जाता है और शेखर कहते हैं कि शालीन तुम शालीन हो या कालीन हो कहीं भी बिछ जाते हों. फिर अर्चना और साजिद का मीम्स दिखाता जाता है और सब बहुत हंसते हैं. शेखर कहते हैं कि साजिद ने मुझे इतना हंसाया पहले वे बहुत चिल्लाये और फिर डॉक्टर रूम में जाकर लेट गए लेकिन भाई तुम चिल्लाए क्यों इतना. फिर शेखर कहते हैं कि बाहर सर्कस और म्यूजियम वाले लड़ रहे हैं कि हम अर्चना को लेंगे. ये सुनकर सब हंसने लगते हैं. शेखर के मीम्स देखकर कंटेस्टेंट हंस-हंसकर लोट पोट हो जाते हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शेखर लाइक, डिसलाइक और ब्लॉक का टास्क कराते हैं
इसके बाद शेखर कहते हैं कि अगर आप सोशल मीडिया पर होते तो किसे लाइक, डिसलाइक और ब्लॉक करेंगे तो सबसे पहले प्रियंका कहती हैं कि मैं लाइक सौंदर्या को करूंगी, डिसलाइक अर्चना को करूंगी और ब्लॉक स्टेन को करूंगी. वहीं अब्दु कहते है कि वे साजिद को लाइक करेंगे और अर्चना को डिसलाइक करेंगे और ब्लॉक प्रियंका को करेंगे. वहीं निमृत कहती हैं कि वे शिव को लाइक करेंगी, सौंदर्या को डिसलाइक करेंगी और प्रियंका को ब्लॉक करूंगी. वहीं सौंदर्या कहती हैं कि वे अब्दु को लाइक करेंगी, डिसलाइक स्टेन और ब्लॉक टीना को करूंगी. बाकी घरवाले भी अपनी लाइकिंग और डिसलाइकिंग बताते हैं. इसी के साथ 51वें दिन का एपिसोड समाप्त हो जाता है. कल बिग बॉस के घर में शालीन और टीना के रिलेशनशिप को लेकर घरवाले बात करते नजर आएंगे. 

 

ये भी पढे़ं:-गर्लफ्रेंड Saba Azad नए घर में शिफ्ट नहीं होंगे Hrithik Roshan, एक्टर का सामने आया ये रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget