एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: श्रीजिता ने टीना और शालीन के रिश्ते का किया पर्दाफाश, बताया- ‘इच्छा’ का क्या पूरा गेम प्लान

Bigg Boss 16: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ से बाहर हुईं श्रीजिता डे ने टीना दत्ता और शालीन भनोट के रिश्ते पर चौंकाने वाला बयान दिया है.

Sreejita De On Tina Datta Shalin Bhanot Relationship: कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थीं और किसी ने भी नहीं सोचा था कि, वह पहले हफ्ते ही शो से बाहर हो जाएंगी. शो से बाहर होने पर श्रीजिता डे भी भरोसा नहीं कर पा रही थीं, क्योंकि उन्होंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी. हालांकि, गोरी नागोरी के साथ उनकी लड़ाई की वजह से उन्हें जाना पड़ा. हाल ही में, एक्ट्रेस ने बताया कि, एविक्शन के बाद उन्होंने सभी एपिसोड देखे और उन्हें टीना के बारे में पता चला. इसके अलावा एक्ट्रेस ने टीना और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के रिश्ते को भी नकली बताया.

श्रीजिता डे और टीना दत्ता (Tina Datta) साथ में टीवी सीरियल ‘उतरन’ में काम कर चुकी हैं. दोनों ने साथ में करीब 3 सालों तक स्क्रीन शेयर किया था. हालांकि, बिग बॉस के घर में दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बने हुए थे. ईटाइम्स संग बातचीत में श्रीजिता ने बताया कि, टीना बहुत इनसिक्योर पर्सन हैं और वह जानबूझकर शालीन, गौतम वगैरह को उनसे बात नहीं करने देना चाहती थीं. वह शो में टीना के बिहेवियर से काफी हैरान भी हैं. उन्होंने एविक्ट होने के बाद सारे एपिसोड देखे, जिससे उन्हें पता चला कि, टीना उनके पीछे कितनी बुराई करती थीं.

टीना-शालीन का रिश्ता नकली

श्रीजिता डे ने टीना और शालीन के रिश्ते को भी नकली बताया. उन्होंने कहा कि, वह ये सब गेम के लिए कर रहे हैं और उनका ये गेम सभी दर्शक समझ भी रहे हैं. उनका कहना है कि, लोग जानते हैं कि टीना और शालीन का प्यार नकली है और जल्द ही खत्म हो जाएगा. श्रीजिता ने ये भी कहा कि, टीना ने सभी लड़कों को आजमाने की कोशिश की. गौतम और शिव के बाद उनका आखिरी ऑप्शन शालीन थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ✨Tinzi In TinzelTown✨🧚‍♀️ (@tinadatta)

श्रीजिता ने बताया टीना का प्लान

श्रीजिता ने बताया कि, वह टीना का प्लान समझ गई हैं. उनका मानना है कि, अब जब टीना शालीन के साथ हैं तो वह एक-एक करके उन्हें उनके दोस्तों से अलग कर देंगी. ताकि शालीन पूरी तरह उन पर निर्भर हो जाएं. श्रीजिता ने कहा कि, उन्होंने शालीन और सुंबुल के रिलेशनशिप की गपशप फैलाई और जब उन्हें लगा कि, सभी को उनकी असलीयत पता चल गई और सभी उनके प्लान को समझ गए हैं. इसलिए वह अपना प्लान बदल रही हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में निमृत कौर ने ढूंढा ‘दूल्हा’ ! इस TV एक्टर से शादी करना चाहती हैं ‘छोटी सरदारनी’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक संग मनाया हैलोवीन, शेयर की तस्वीर
जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक संग ब्रेकअप की खबरों पर लगाया विराम, साथ में मनाया हैलोवीन
बॉबी देओल की सलाह पर सचिन श्रॉफ ने 'तारक मेहता...' के लिए भरी हामी, खुद किया खुलासा
सचिन श्रॉफ को कैसे मिला 'तारक मेहता' का रोल? बॉबी देओल ने दी थी ये सलाह
प्रोड्यूसर बीपी सिंह की प्रेयर मीट में पहुंची पूरी CID टीम, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
प्रोड्यूसर बीपी सिंह की प्रेयर मीट में पहुंची पूरी CID टीम, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
'बिग बॉस 20' में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुए आसिफ खान
'बिग बॉस 20' में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुए आसिफ खान

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
शराब व्यापारी सोनम वांगचुक से भयंकर नाराज, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
शराब व्यापारी सोनम वांगचुक से भयंकर नाराज, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
AICTE New Schemes 2026-27: इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
माइनस 30 डिग्री में लद्दाख के लाइनमैन का जज्बा, वीडियो देख रो देंगे आप
माइनस 30 डिग्री में लद्दाख के लाइनमैन का जज्बा, वीडियो देख रो देंगे आप
Embed widget